LIVE | ...
गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - “पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत, केजरीवाल ने किया मंदिर महंत का पंजीकरण!”

“पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत, केजरीवाल ने किया मंदिर महंत का पंजीकरण!”

"क्या बीजेपी ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना को रोकने की कोशिश की? केजरीवाल ने मंदिर में किया रजिस्ट्रेशन!"

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 31 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा सोमवार को घोषित की गई पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के लिए मंगलवार को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। अरविंद केजरीवाल अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ आईएसबीटी स्थित मरघट वाले बाबा, हनुमान मंदिर गए और वहां उन्होंने दर्शन पूजन करके हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के महंत का योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करके पूरी दिल्ली में ‘पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी करोलबाग स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचीं। उन्होंने वहां ग्रंथियों का रजिस्ट्रेशन किया। इस दौरान ग्रंथियों ने आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के लिए अरदास भी की।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज मरघट वाले बाबा के मंदिर (आईएसबीटी) में दर्शन किए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। यहां के महंत जी का आज जन्मदिन है। उनके साथ जन्मदिन भी मनाया। बीजेपी ने आज रजिस्ट्रेशन रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता।

इससे पहले,अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि बीजेपी वाले मुझे कल से गंदी गंदी गालियां दे रहे हैं, जब से पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा हुई है। मेरा उनसे प्रश्न है – क्या मुझे गाली देने से देश का फ़ायदा होगा? आपकी 20 राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात में तो आपकी 30 साल से सरकार है। अभी तक आपने वहां पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान क्यो नहीं किया? चलो अब ही कर दो? मैंने अब सबको रास्ता दिखा दिया है। मुझे गाली देने की बजाय आप अपने बीस राज्यों में इसे लागू करो ना, तब तो सबका फायदा होगा? मुझे गालियां क्यों देते हो?

ग्रंथियों का कहना है कि महाराजा रणजीत सिंह के बाद पहली बार कोई सरकार आई है, जिसने ग्रंथियों के बारे में सोचा- सीएम आतिशी

इस अवसर पर सीएम आतिशी ने कहा कि मुझे इस बात की ख़ुशी है कि पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना जिसकी सोमवार को अरविंद केजरीवाल जी ने शुरुआत की थी, आज से इस योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो रही है। अरविंद केजरीवाल जी ने आज इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की शुरुआत मरघट वाले बाबा, हनुमान मंदिर से की और करोलबाग के गुरुद्वारा संत सुजान सिंह महाराज से हमनें ग्रंथियों की इस योजना में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के दौरान सभी ग्रंथियों ने हमें और अरविंद केजरीवाल जी को आशीर्वाद दिया और कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के बाद पहली बार कोई ऐसी सरकार आई है जिसने ग्रंथियों के बारे में सोचा है। चाहे मंदिर में पुजारी हो या गुरुद्वारा में ग्रंथी हो वो समाज के हर सुख-दुख में, परिवार के हर हर सुख-दुख में हमारे साथ होते है। जब पुजारी और ग्रंथी जीवन के हर सुख दुख में हमारे साथ है तो सरकार की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि उनकी भी देखरेख करें। इसलिए इस पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा हुई है।”

यह भी पढे़ं 👇

5 November History

5 November History: पानीपत की हार, संसद उड़ाने की साजिश

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Cyclone Murasu

Cyclone Murasu: तेलंगाना-आंध्र में भारी बारिश, IMD का आखिरी अलर्ट

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 5 November

Breaking News Live Updates 5 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को किसकी चमकेगी किस्मत, कौन रहे सावधान

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

सीएम आतिशी ने कहा कि जब दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बनेगी तो इस योजना के तहत हर महीने 18,000 रुपए की सम्मान राशि दिल्ली के हर ग्रंथी-पुजारी को दी जाएगी। मुझे इस बात का बहुत दुख है कि जबसे अरविंद केजरीवाल जी ने इस योजना की घोषणा की है। तब से भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल जी के लिए गालियां निकाल रहे है। मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं कि क्या पुजारियों-ग्रंथियों को प्रतिमाह 18,000 रुपए की सम्मान राशि नहीं मिलनी चाहिए? मेरा भाजपा से हाथ जोड़कर निवेदन है कि, पुजारियों-ग्रंथियों का हमारी जिंदगी में एक बहुत सम्मान योग्य स्थान है और उनके नाम पर भाजपा राजनीति न करें।

इस योजना की घोषणा के बाद से भाजपा को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें, वह हार की डर से हताश है – संजय सिंह

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सम्मान राशि योजना की घोषणा की है और यह कहा है कि 18000 रुपए हर महीने पुजारियों और ग्रंथियों को दिया जाएगा, उसके बाद से भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है। उसको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें? 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है। ये लोग अपने आप को हिंदुओं के बहुत बड़े हित चिंतक कहते हैं। लेकिन अपने 20 राज्यों में से किसी एक राज्य में भी भाजपा यह योजना लागू नहीं कर पाई। इस कारण से ये बेचारे बौखला रहे हैं, ये लोग चीख और चिल्ला रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की इस योजना से अब भाजपा लग रहा है कि उनके हाथ से बाजी खिसक गई। अगर भाजपा में जरा सी भी नैतिकता है। उनके मन में अगर जरा सा भी पुजारियों और ग्रंथियों के प्रति सम्मान है तो 20 राज्य में इनकी सरकार है वहां कहीं भी ऐसी योजना लागू करके दिखा दें। शुरुआत तो करो। पहले अपने-अपने राज्य में लागू करो ना। इसलिए भाजपा हार के डर से हताश है। चुनाव होने के पहले ही भाजपा बुरी तरह से चुनाव हार चुकी है।

दिल्ली देश का पहला राज्य है, जहां केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सम्मान योजना की घोषणा की है – गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बदरपुर के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास विजय पार्क में मंदिर के पुजारियों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के अंदर दिल्ली आज पहला राज्य बना है, जहां पर अरविंद केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों के लिए पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना को लागू करने का एलान किया है। इसे लेकर निश्चित रूप से काफी लंबे समय से चिंतन मनन चल रहा था और सोमवार को इस योजना की घोषणा होने के बाद से सभी लोगोें में उत्साह है। क्योंकि इसे लेकर लोगों के मन में एक लंबे समय से अकांक्षा और चिंतन था। आम आदमी पार्टी पहली सरकार है जिसने सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया है कि सरकार बनने के बाद दिल्ली में सभी पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों में 7 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई, जानिए क्यों!”

Next Post

मुख्य सचिव ने की 5758 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की 11 परियोजनाओं की समीक्षा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

5 November History

5 November History: पानीपत की हार, संसद उड़ाने की साजिश

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Cyclone Murasu

Cyclone Murasu: तेलंगाना-आंध्र में भारी बारिश, IMD का आखिरी अलर्ट

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 5 November

Breaking News Live Updates 5 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को किसकी चमकेगी किस्मत, कौन रहे सावधान

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Agniveer Tenure Extended

Agniveer Tenure Extended: बड़ा फैसला, 6 साल नौकरी का मौका

बुधवार, 4 नवम्बर 2026
Chandumajra Quits Akali Dal Punar Surjit

Chandumajra Quits Akali Dal Punar Surjit: अकाली एकता को झटका

बुधवार, 4 नवम्बर 2026
Next Post
Haryana News

मुख्य सचिव ने की 5758 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की 11 परियोजनाओं की समीक्षा

Haryana News

हरियाणा से टीबी ख़त्म करने का एक साल का लक्ष्य : आरती सिंह राव

Haryana News

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में कक्षा छठी व 9वीं के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।