LIVE | ...
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ऑटो विंग के दिवाली मिलन समारोह में केजरीवाल ने कहा, ऑटो वाले भाइयों से मेरा रिश्ता पुराना और दिल से जुड़ा

ऑटो विंग के दिवाली मिलन समारोह में केजरीवाल ने कहा, ऑटो वाले भाइयों से मेरा रिश्ता पुराना और दिल से जुड़ा

चुनाव के दौरान इन्होंने ऑटो वालों को सात सौगातें देने का वादा किया था, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 12 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Aap
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के ऑटो विंग के दिवाली मिलन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में अरविंद केजरीवाल ने ऑटो वालों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑटो वाले भाइयों से मेरा रिश्ता बहुत पुराना और दिल से जुड़ा है। उनसे मिलकर हमेशा एक अपनापन महसूस होता है। “आप” सरकार में ऑटो वालों को कई सहूलियतें और छूट दी गई। हमने ऑटो वालों के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार बदलते ही एक अब बार फिर ऑटो वालों का शोषण शुरू हो गया है। इन्होंने चुनाव के दौरान ऑटो वालों को सात सौगातें देने का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस दौरान “आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज समेत ऑटो विंग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

“आप” मुख्यालय पर आयोजित ऑटो विंग के दीपावली मिलन समारोह में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब 2013 में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ी थी, तब ऑटो वाले कांग्रेस की सरकार से भी इतने ही परेशान थे, जितना वर्तमान सरकार में परेशान है। आज की तरह कांग्रेस सरकार में भी ऑटो वालों की बात कोई नहीं सुनता था। ऑटो वालों को विलेन बना रखा था। लोग कहते थे कि ऑटो वाले चोर हैं, लुटेरे हैं। ज्यादा पैसा वसूलते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2013 में जब मैं रामलीला मैदान में ऑटो वालों की रैली में आया था, तब मिडिल क्लास के कुछ लोगों ने कहा था कि आम आदमी पार्टी ऑटो चालकों से मिली हुई है। वह जितना उनसे मिलेगी, उसे उतने कम वोट मिलेंगे। इसके बाद भी मैंने हर कॉलोनी में जाकर लोगों को समझाया कि अगर ऑटो वाले चोर होते, तो बड़े-बड़े मकान बना लेते, लेकिन ये आज भी झुग्गियों में रहते हैं। ऑटो वाले कुछ ज्यादा किराया लेते हैं तो उसके पीछे सरकार का खराब सिस्टम जिम्मेदार है। अगर सही मीटर और उचित किराया मिले, तो हर ऑटो चालक ईमानदारी से ऑटो चलना चाहेगा। क्योंकि सवारी तो उसके लिए भगवान है। कोई ऑटो वाला अपनी सवारी के साथ किराए के लिए विवाद नहीं चाहता है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट विभाग और पांच नंबर वाले ऑटो वालों को तंग करते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले दिल्ली में ऑटो वालों की आवाज उठाई और हमारी सरकार ने ऑटो वालों के लिए बहुत काम किया। दिल्ली में 10 साल आम आदमी पार्टी की सरकार रही, इस दौरान मैं ऑटो वालों को कभी नहीं भूला। इन लोगों ने तो औरों वालों के घर भी नहीं छोड़े। यह देखकर मुझे बहुत तकलीफ होती है कि आज बुलडोजर से झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं, बच्चों की किताबें-कॉपियां बुलडोजर के नीचे दबकर नष्ट हो रही हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव से पहले इन्होंने ने झुग्गी वालों को अनेक प्रलोभन दिए, लेकिन आज झुग्गी वाले सड़कों पर हैं। इन्होंने ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा किया था, लेकिन सरकार बनाते ही ‘जहां झुग्गी, वहां मैदान’ बना दिया है। ऑटो चालकों से अपील की कि वे अगले चुनाव में एकजुट होकर आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताएं। उन्होंने कहा कि अब थोड़ा इंतजार करना होगा, फिर ऑटो वाले आम आदमी पार्टी की सरकार वापस लाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि पार्टी दफ़्तर में रविवार को दिल्ली के हमारे ऑटो चालक भाई दिवाली मिलन के लिए आए हुए थे। जैसे ही मुझे पता चला, मैं भी तुरंत उनसे मिलने पहुंच गया। ऑटो वाले भाइयों से मेरा रिश्ता बहुत पुराना और दिल से जुड़ा है। उनसे मिलकर हमेशा एक अपनापन महसूस होता है। सभी ऑटो चालक भाइयों को दीपावली और आने वाले सभी त्योहारों की ढेर सारी शुभकामनाएँ। आप सभी हमेशा मुस्कुराते रहें, आपका परिवार खुशहाल रहे, प्रभु से यही कामना है।

यह भी पढे़ं 👇

Jio IPO

Jio IPO पहले दिन ही 3 गुना भरा, निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab Adulteration Bill 2026

Punjab Adulteration Bill: मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माना, 7 साल जेल का प्रस्ताव

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Partap Bajwa

Bajwa Jhotta Case Assembly: विधानसभा में उठाएंगे मामला, CM से मांगेंगे इस्तीफा

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Balkaur Singh Jhotta Father Meeting

Balkaur Singh Jhotta Father: मेरे जैसी गलती मत करना, इंसाफ नहीं मिला

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

इस दौरान आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस समारोह के बारे में पता नहीं था। आज उनके कई व्यस्त कार्यक्रम भी थे। लेकिन ऑटो चालक भाई उनसे मिलना चाहते थे। इसलिए मैने उन्हें एक वॉट्सएप मैसेज भेज कर समारोह में आने का अनुरोध किया। अरविंद केजरीवाल यहां आने के लिए तुरंत तैयार हो गए और अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद आए। यह एक साधारण सा कार्यक्रम था, कोई बड़ा आयोजन नहीं था। लेकिन अरविंद केजरीवाल का यही बड़प्पन है कि वे बिना किसी तामझाम और बड़े इंतजाम के, इस छोटे से कार्यक्रम में शामिल होने चले आए। यह दिखाता है कि ऑटो चालक भाइयों और अरविंद केजरीवाल के बीच वर्षों पुराना रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है। आज दिल्ली के सभी ऑटो चालक भाई मौजूदा सरकार से परेशान हैं और अरविंद केजरीवाल को याद कर रहे हैं।

वहीं, ऑटो चालकों ने अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली सरकार के पोर्टल पर फिटनेस, परमिट और अन्य फीस आसानी से जमा हो जाती थीं, लेकिन अब इसे केंद्रीय पोर्टल में बदल गया है। इस बदलाव ने छोटी-छोटी तकनीकी खामियों को जटिल बना दिया है। अगर आधार कार्ड और आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) में एक अक्षर की भी त्रुटि हो, तो फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं बनता। फीस जमा करने से लेकर डाउनलोड करने तक हर कदम पर ओटीपी मांगा जाता है। प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने में भी यही झंझट है। यदि यही हालत बनी रही, तो फिटनेस और परमिट सर्टिफिकेट मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। अगर ऐसा ही रहा तो अगले छह महीनों में दिल्ली के 20 फीसद ऑटो सड़कों से गायब हो जाएंगे।

ऑटो चालकों ने यह भी कहा कि अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर कोई कार्रवाई नहीं होती। अधिकारियों में कोई डर ही नहीं है, बल्कि शिकायत के बाद अधिकारी और भी काम नहीं करते हैं। गाड़ी पास कराने के लिए रिश्वत देनी ही पड़ती है। इसके बाद भी गाड़ी पास होने की नहीं है। ऑटो वालों पर फिर से शुल्क का बोझ डाला जा रहा है। “आप” सरकार ने फिटनेस और परमिट सर्टिफिकेट शुल्क जीरो के दिया था, लेकिन इन्होंने वापस लगा दिया। ऑटो वालों के विरोध के बाद वापस तो ले लिया है लेकिन फिर लगाने की बात चल रही है।

ऑटो चालकों ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने 511 ऑटो स्टैंड बनवाए थे, लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस उन्हें हॉल्ट एंड गो के नाम पर परेशान कर रही है। स्टैंड के ठीक सामने खड़े हों, तो ठीक; जरा पीछे हटे, तो फोटो खींचकर चालान कर दिया जाता है। चालान सीधे पते पर पहुंच जाता है और पता ही नहीं चलता कि कब चालन कटा। भाजपा ने दिल्ली चुनाव के दौरान ऑटो वालों से सात सौगातें देने का वादा किया था। इसमें बच्चों को मुफ्त शिक्षा-वजीफा, जीवन बीमा, पक्के मकान, हॉल्ट एंड गो स्टैंड आदि शामिल थे। लेकिन अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा था, लेकिन अब वहां मैदान बन गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस: तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा चारों नगर कीर्तन के रूट जारी

Next Post

कांग्रेस के डीएनए में आज भी पंजाब विरोधी नीतियां और संवेदनहीन मानसिकता जिंदा है – मनीष सिसोदिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Jio IPO

Jio IPO पहले दिन ही 3 गुना भरा, निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab Adulteration Bill 2026

Punjab Adulteration Bill: मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माना, 7 साल जेल का प्रस्ताव

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Partap Bajwa

Bajwa Jhotta Case Assembly: विधानसभा में उठाएंगे मामला, CM से मांगेंगे इस्तीफा

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Balkaur Singh Jhotta Father Meeting

Balkaur Singh Jhotta Father: मेरे जैसी गलती मत करना, इंसाफ नहीं मिला

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
SGPC Chief Dhami

Jhotta Murder Case: परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी, निहंगों ने घेरा अस्पताल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: पैर छुए, झुककर प्रणाम किया, एक्सपर्ट बोले फंसी AAP सरकार

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Next Post
Manish Sisodiya

कांग्रेस के डीएनए में आज भी पंजाब विरोधी नीतियां और संवेदनहीन मानसिकता जिंदा है - मनीष सिसोदिया

Sanjeev Arora

पंजाब सरकार का मिशन इन्वेस्टमेंट सफल! मोहाली बना नया IT हब! 

Food

मान सरकार की पहल पर फ्रांस की Danone-Nutricia का ₹356 करोड़ का निवेश, Agri-Food सेक्टर को मिलेगा बूस्ट!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।