बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल बरी

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल बरी

मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपितों को राउस एवेन्यू कोर्ट ने बरी किया

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026
A A
0
केजरीवाल
105
SHARES
701
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Arvind Kejriwal Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउस एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में बरी कर दिया। साथ ही, कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और ‘‘आप’’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपितों को भी बरी कर दिया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई की जांच पर सख्त टिप्पणी की और जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। इस फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल बेहद भावुक हो उठे और फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने रोते हुए कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। यह पूरा केस फर्जी था। आखिर में अधर्म व अन्याय हारता है और सच ही जीतता है। सत्यमेव जयते।

राउस एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से बार-बार हमारे ऊपर शराब घोटाला का आरोप लगा रही थी, शुक्रवार को कोर्ट ने वे सारे आरोप खारिज कर दिए और जितने भी आरोपी थे, सबको बरी कर दिया। हम हमेशा कहते थे कि सत्य की जीत होती है। हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है। मैं जज साहब का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई। मैं हमेशा कहता था कि भगवान हमारे साथ हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए पार्टी के सबसे बड़े पांच नेताओं को जेल में डाल दिया गया। यहां तक कि सिटिंग मुख्यमंत्री, जो आज तक भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ, सिटिंग मुख्यमंत्री को उनके घर से घसीट कर जेल में डाला गया और छह महीने तक जेल में रखा गया। पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लगभग 2 साल तक जेल में रखा गया। पूरा का पूरा फर्जी केस था।

यह भी पढे़ं 👇

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया। 24 घंटे टीवी चैनलों के ऊपर डिबेट चलते थे। खबरें दिखाई जाती थीं कि केजरीवाल भ्रष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट है। लेकिन केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपनी जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया और आज यह साबित हो गया। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है।

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि सत्ता के लिए देश के साथ इस तरह से खिलवाड़ मत कीजिए। इस तरह से संविधान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। प्रधानमंत्री को सत्ता चाहिए, तो अच्छे काम कीजिए। आज देश के सामने इतनी बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं। महंगाई है, बेरोजगारी है, पूरे देश में सड़कें टूटी पड़ी हैं, चारों तरफ प्रदूषण ही प्रदूषण हो रहा है। चारों तरफ देश में इतनी समस्याएं हैं, उन समस्याओं का समाधान करके सत्ता में आइए।

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि केजरीवाल पर, आम आदमी पार्टी पर झूठे केस क्यों करते हैं? अच्छा काम करके सत्ता में आइए। इस तरह के झूठे केस करना और 24 घंटे विरोधियों और विपक्षियों के खिलाफ ऊटपटांग के केस करना, उनको जेल में डालना, यह एक प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। इससे देश आगे नहीं बढ़ेगा। देश आगे तब बढ़ेगा, जब जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उधर, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और ‘‘आप’’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने राउस एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए एक्स पर कहा कि सत्यमेव जयते। आज एक बार फिर बाबा साहब अंबेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है। मोदी जी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर कहा कि सच की हमेशा जीत होती है। ‘‘आप’’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी। इंकलाब ज़िंदाबाद।

भाजपा ने सत्ता के लिए कट्टर ईमानदार केजरीवाल पर झूठे केस लगाए- सुनीता केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को बरी करने के कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने यह हिम्मत भरा फैसला सुनाने वाले राउस एवेन्यू कोर्ट के जज का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा ने सिर्फ दिल्ली की सत्ता पाने के लिए कट्टर ईमानदार अरविंद केजरीवाल पर झूठे केस लगाए। जबकि अरविंद केजरीवाल ने अपना पूरा जीवन ईमानदारी से जिया और सिर्फ देश की तरक्की के बारे में सोचा। इन्होंने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं को जेल में डालकर बहुत तड़पाया, लेकिन हमें पूरा विश्वास था कि ईश्वर हमारा साथ देंगे, सत्य की जीत होगी और सत्य जीत गया।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में शुक्रवार को राउस एवेन्यू कोर्ट के आए फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि सबसे पहले वह ईश्वर का धन्यवाद देना चाहेंगी। इस दुनिया में कोई चाहे कितना भी शक्तिवान हो जाए, लेकिन वह ईश्वर की शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जज साहब का भी धन्यवाद है, जिन्होंने इतनी हिम्मत दिखाई।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपना पूरा जीवन ईमानदारी से जिया है और उनका एक ही ध्येय है कि यह देश खूब तरक्की करे। लेकिन इन लोगों ने अपनी सत्ता के लालच में पिछले इतने सालों से हमारे ऊपर झूठी बातें मढ़ीं और झूठे मामले बनाए। हमें तड़पाया गया और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित अन्य “आप” नेताओं को जेल में भेजा गया और बहुत कष्ट दिया गया। लेकिन हमें पूरा विश्वास था कि ईश्वर हमारा साथ देंगे और सत्य की जीत होगी।

पीएम मोदी और भाजपा की केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश नाकाम, मांगे माफी- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी भाजपा को देश से माफी मांगने की मांग की है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा की अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश नाकाम हो गई है। अब इन्हें माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर साबित कर दिया कि देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड़यंत्रकारी राज कर रहा है। विंध्वस्कारी सोच वाले मोदी जी और अमित शाह को अरविंद केजरीवाल के बनाए शानदार स्कूल-अस्पताल समेत अन्य काम बर्दाश्त नहीं हुए। इसलिए आम आदमी पार्टी की छवि खराब करने के लिए ये गहरी साजिश रची गई।

संजय सिंह ने कहा कि आज अदालत का एक बहुत बड़ा फैसला आया है और उस फैसले में आम आदमी पार्टी के नेताओं को पूरी तरीके से बरी कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित अन्य “आप” नेताओं के ऊपर शराब नीति का एक झूठा मुकदमा लगाया गया था, उसमें सबको बरी कर दिया गया है। यह बहुत बड़ा फैसला है। यह फैसला साबित करता है कि देश की सत्ता पर एक खतरनाक, षड्यंत्रकारी, साजिशकर्ता और तानाशाह राज कर रहा है, जिसका नाम नरेंद्र मोदी है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लोकप्रिय, ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और देश के सबसे योग्य, ईमानदार शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की छवि खराब करने के लिउ उनके खिलाफ गहरी साजिश रची। आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाला गया, सड़ाया गया, उनके परिवारों और उनके चाहने वालों को कष्ट दिया गया। मोदी जी ने देश की सबसे उभरती हुई ईमानदार पार्टी को बदनाम करने की साजिश रची।

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि अगर उनके अंदर जरा सी भी शर्म हो, तो उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री इस देश की प्रगति, उत्थान और लोगों के विकास के लिए बाधा हैं। मोदी जी से यह देखा नहीं जा रहा था कि दिल्ली में स्कूल और अस्पताल कैसे अच्छे हो रहे हैं, क्योंकि उनकी सोच, विचार और उनके गृह मंत्री अमित शाह के विचार विध्वंसकारी हैं। उनकी सोच देश का विकास करने वाली नहीं है, बल्कि नाश करने वाली है। आज उस सोच का पर्दाफाश हुआ है। प्रधानमंत्री पूरे देश के सामने एक्सपोज हुए हैं।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को आज बहुत बड़ी राहत मिली है। हमारे परिवार के लोग इस फैसले से खुशी से रो रहे हैं और एक ऐसा व्यक्ति, जिसकी ईमानदारी पर प्रधानमंत्री ने चोट पहुंचाई, आघात पहुंचाया, वो अरविंद केजरीवाल भी आज स्वयं को रोक नहीं पाए और कोर्ट के फैसले के बाद खुशी के मारे रो पड़े। संजय सिंह ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री को इन बातों से तकलीफ नहीं होती? उनकी पूरी ऊर्जा दिन-रात इस प्रकार के षड्यंत्रों में लगी रहती है।

संजय सिंह ने कहा कि हम लोग बार-बार हाथ जोड़कर कह रहे थे कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई एक सबूत तो दिखाया जाए। मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई रुपया, प्लॉट या कोई गहना मिला हो, कुछ तो दिखाया जाए। लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई। हमें खूब बदनाम किया गया। हजारों टीवी शो हुए, डिबेट हुईं, जिनमें भाजपा के प्रवक्ता आकर “आप” को चिल्ला-चिल्ला कर बदनाम करते रहे। प्रधानमंत्री ने अपनी एजेंसियों को अपने हाथ की कठपुतली बना रखा है। वे सीबीआई-ईडी से दिन-रात फर्जी मुकदमे दर्ज करवाने का काम करते हैं।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह इस तानाशाही के खिलाफ पहले भी खड़े थे और हम लोग आगे भी इस तानाशाही के खिलाफ खड़े रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों कान खोलकर सुन लें कि वे इस देश को बर्बाद नहीं कर सकते। उन्हें इस देश को बर्बाद करने की छूट नहीं दी जाएगी। कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि इस प्रकार के षड्यंत्र और घिनौने खेल लंबे समय तक नहीं चलते।

संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया। ये साबित हो गया कि देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है। जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सबसे योग्य ईमानदार शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी को बदनाम किया। हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से माफ़ी मांगें।

केजरीवाल कट्टर ईमानदार, भाजपा ने बदनाम करने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग किया- आतिशी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले बरी किए होने पर भाजपा पर तीखे हमले बोले। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं। भाजपा ने उन्हें बदनाम करने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग किया। लेकिन कोर्ट के इस फैसले से पूरे देश के सामने भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र और केजरीवाल की कट्टर ईमानदारी साबित हो गई है। भाजपा अपनी तमाम साजिशों के बाद भी अरविंद केजरीवाल को झुका नहीं पाई। अंततः षड़यंत्र हारा और सत्य जीत गया।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने राउस एवेन्यू कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ‘सत्य की जीत‘ करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज के इस ऐतिहासिक निर्णय ने पूरी दुनिया के सामने यह साबित कर दिया है कि अंततः सच्चाई की ही विजय होती है और इससे देश की न्यायपालिका पर आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

आतिशी ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एजेंसियों ने मिलकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए गहरा राजनीतिक षड्यंत्र रचा और बिना किसी ठोस जांच के झूठे आरोप लगाए, लेकिन आज कोर्ट के आदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के झूठ को सबके सामने लाकर रख दिया है।

आतिशी ने कहा कि उन कठिन दिनों को याद किया, जब आम आदमी पार्टी के नेताओं को उनके घरों से उठाकर जेल में डाला जा रहा था। उन्होंने कहा कि उस समय को नहीं भूला जा सकता जब मनीष सिसोदिया की पत्नी अस्पताल में थीं और संजय सिंह के बुजुर्ग माता-पिता का बुरा हाल था, फिर भी उन्हें जेल की सलाखों के पीछे रखा गया। आतिशी ने जोर देकर कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार नेता हैं और आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। आज के अदालती फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एजेंसियों का दुरुपयोग केवल राजनीतिक द्वेष के कारण किया गया था।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज सत्यमेव जयते का दिन है, क्योंकि चाहे भाजपा ने कितने भी झूठे आरोप लगाए हों या सत्ता का दुरुपयोग कर कितना भी अत्याचार किया हो, आखिरकार जीत सच्चाई की ही हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज पूरे देश के सामने भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र और अरविंद केजरीवाल की कट्टर ईमानदारी पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है। भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद वे एक ईमानदार नेतृत्व को झुका नहीं पाए और अंततः षड्यंत्र हार गया और सत्य की विजय हुई।

उधर, वरिष्ठ नेता व विधायक संजीव झा ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार पहले दिन से ही साजिश रच रही थी। अरविंद केजरीवाल भी पहले दिन से ही यह कह रहे थे कि यहां किसी भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो रही है, बल्कि यह आम आदमी पार्टी को कमजोर करने, उसे खत्म करने और तोड़ने की कोशिश की जा रही है। आज न्यायालय ने अपनी मुहर लगा दी है कि प्रधानमंत्री जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज को दबा रहे हैं।

संजीव झा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश इसलिए रची जा रही थी क्योंकि भाजपा को अरविंद केजरीवाल से डर है। इसी डर के कारण अरविंद केजरीवाल को समाप्त करने के लिए एजेंसियों का उपयोग किया गया। देश के प्रधानमंत्री देश को मजबूत करने के लिए बनाए गए थे, लेकिन वे जनतंत्र और संविधान को कमजोर करने, विपक्ष को समाप्त करने और सवाल पूछने वालों को खत्म करने में लगे हैं, ताकि उनकी लूट और बेईमानी चलती रहे। लेकिन आज यह साबित हो गया है कि वे चाहे कितनी भी साजिशें रच लें, आम आदमी पार्टी को कमजोर नहीं कर सकते और न ही पार्टी के नेताओं को तोड़ सकते हैं। क्योंकि यह ईमानदार और सच्चे लोगों की टीम है।

संजीव झा ने सीबीआई का हाईकोर्ट जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। सीबीआई आज भाजपा का एक औजार (टूल) बनकर काम कर रही है। जिस एजेंसी की जिम्मेदारी देश के ईमानदार लोगों की रक्षा करने और बेईमानों को पकड़कर देश को मजबूत करने की थी, वह प्रधानमंत्री के साथ मिलकर देश को कमजोर करने और इसे तोड़ने का काम कर रही है।

Previous Post

Human Evolution: Israel की Research में 1.9 Million Years पुराने सबूत, जानें क्या है नई खोज?

Next Post

Pakistan Taliban War: Khawaja Asif ने तालिबान पर लगाया India का एजेंट होने का आरोप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026
UPI Digital Payment System

UPI Digital Payment System: कैश से QR Code तक, बड़ा बदलाव कैसे आया

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 25 March 2026

Breaking News Live Updates 25 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
Pakistan Taliban War

Pakistan Taliban War: Khawaja Asif ने तालिबान पर लगाया India का एजेंट होने का आरोप

Sunil Jakhar

Sunil Jakhar on Kejriwal: मगरमच्छ के आंसू, पुलिस एनकाउंटर पर यकीन नहीं तो इन पर कैसे?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।