शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल, मान और सिसोदिया ने जैसमीन शाह की किताब ‘केजरीवाल मॉडल’ के पंजाबी संस्करण का किया विमोचन

केजरीवाल, मान और सिसोदिया ने जैसमीन शाह की किताब ‘केजरीवाल मॉडल’ के पंजाबी संस्करण का किया विमोचन

हम राजनीति में चुनाव जीतने नहीं, बल्कि आम आदमी के लिए एक सुशासन मॉडल बनाने आए हैं- अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 8 जुलाई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Kejriwal Model book
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह मॉडल दिल्ली की झुग्गियों में पैदा हुआ, इसमें स्कूल, अस्पताल, बिजली और नागरिकों की गरिमा मुख्य है- अरविंद केजरीवाल

यह मॉडल केवल ईमानदारी पर चलता है, अगर मुख्यमंत्री या मंत्री भ्रष्ट होगा, तो केजरीवाल मॉडल नहीं चल सकता – केजरीवाल

हमें श्मशान और सीवरेज की राजनीति तक सीमित रखा गया था, केजरीवाल ने दिखाया कि सरकारें असल में क्या कर सकती है- भगवंत मान

केजरीवाल ने नफरत, जाति और धर्म को अपने चुनावी घोषणापत्र से हटाकर स्कूल, अस्पताल और बिजली की बातें की- मान

केजरीवाल मॉडल आम आदमी की राजनीति और शासन का मॉडल है, यह ईमानदारी और जनहित की नींव पर टिका हुआ है – मनीष सिसोदिया

आज भारत दो मॉडलों के बीच खड़ा है- एक ओर कल्याणकारी केजरीवाल मॉडल और दूसरी ओर कॉर्पोरेट समर्थित मोदी मॉडल- लेखक जैसमीन शाह

चंडीगढ़, 8 जुलाई (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) के विजन और कार्यों को समर्पित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान आज मोहाली में ‘केजरीवाल मॉडल’ पुस्तक के पंजाबी संस्करण का औपचारिक विमोचन किया गया। इस अवसर पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया मौजूद रहें।

यह पुस्तक आप नेता जैसमीन शाह द्वारा लिखी गई है और यूनिस्टार बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई है। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महासचिव दीपक बाली ने किया। कार्यक्रम में प्रकाशक हरीश जैन और रोहित जैन भी उपस्थित रहें।

केजरीवाल मॉडल

लेखक जैसमीन शाह ने बताया कि उन्होंने यह पुस्तक क्यों लिखी? क्योंकि एक ऐसा शासन मॉडल जिसने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी। उन्होंने कहा, “मैंने एक ऐसा मॉडल बनते देखा जो सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं, 24×7 मुफ्त बिजली और भ्रष्टाचारमुक्त शासन पर आधारित था।

शाह ने केजरीवाल मॉडल की तुलना मोदी के गुजरात मॉडल से की। उन्होंने कहा, “केजरीवाल मॉडल जनकल्याण पर आधारित है, जबकि गुजरात मॉडल कुछ कॉरपोरेट घरानों के हितों की सेवा करता है। गुजरात में ₹16 लाख करोड़ के कॉरपोरेट लोन माफ किए गए और शिक्षा बजट में कटौती हुई।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जैसमीन शाह को बधाई दी और केजरीवाल को अपना मित्र व राजनीतिक मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए केजरीवाल मॉडल आम आदमी की राजनीति और शासन का नाम है।

सिसोदिया ने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि देश में 2015 से 2022 के बीच 23 करोड़ लोगों ने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन किया, लेकिन केवल 7.22 लाख को रोजगार मिला। यह संदर्भ बताता है कि यह किताब कितनी जरूरी है। उन्होंने केजरीवाल को गांधी, लोहिया और भगत सिंह के विचारों का व्यवहारिक रूपांतरणकर्ता बताया।

केजरीवाल मॉडल

अरविंद केजरीवाल ने “परिवर्तन” नामक भ्रष्टाचार विरोधी एनजीओ से लेकर अन्ना आंदोलन और फिर पार्टी निर्माण तक की यात्रा साझा की। उन्होंने कहा, “26 नवंबर 2012 को हमने आम आदमी पार्टी के पंजीकरण के लिए आवेदन किया। सभी ने कहा था कि हम हर सीट पर जमानत गंवा देंगे। लेकिन दिसंबर 2013 में हमने दिल्ली में 28 सीटें जीतीं।”

उन्होंने बताया कि केजरीवाल मॉडल किसी बोर्डरूम में नहीं बना, बल्कि दिल्ली की झुग्गियों में 10 साल के अनुभव से तैयार हुआ। हमने देखा कि सरकारी स्कूल, अस्पताल और बिजली की स्थिति कितनी खराब थी। उन्होंने अपने प्रारंभिक आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने भूख हड़ताल की और लोगों के घरों की बिजली जोड़ी। उन्होंने कहा कि हम सरकार में इसलिए आए ताकि हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 20,000 लीटर मुफ्त पानी मिल सके।

उन्होंने दोहराया कि यह मॉडल केवल ईमानदारी पर टिका है। अगर सरकार भ्रष्ट है और मंत्री पैसे खा रहे हैं तो यह मॉडल नहीं टिक सकता। हमने पंजाब में यह साबित किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें कहती थी कि खजाना खाली है, लेकिन हमने स्कूल, अस्पताल ठीक किए और मुफ्त बिजली दी, क्योंकि हमने भ्रष्टाचार रोका और पैसा बचाया।

उन्होंने बीजेपी-शासित दिल्ली प्रशासन पर हमला बोला और कहा, “आम आदमी पार्टी के हटते ही दिल्ली का बुरा हाल हो गया है।मोहल्ला क्लीनिक बंद हो गए, दवाएं और टेस्ट बंद हो गए, सड़कें टूटी और 6-6 घंटे की बिजली कटौती फिर लौट आई है।”

उन्होंने कहा, “बीजेपी के नेता सेवा के लिए नहीं, मुनाफे के लिए आते हैं। हमें हर मोर्चे पर रोका गया, फिर भी हमने काम किया। मुझे प्रशासन में नोबेल मिलना चाहिए क्योंकि मैंने एलजी के हस्तक्षेप के बावजूद काम किया।”

केजरीवाल मॉडल

केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतना उनका उद्देश्य नहीं है। हमारा लक्ष्य एक ईमानदार शासन मॉडल बनाना और सोच बदलना था। यह दिखाना कि सही नीयत से सरकारी स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी सुधारे जा सकते हैं।

अन्य दलों पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि पहले ये लोग निजीकरण का प्रचार करते थे, अब 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा कर रहे हैं क्योंकि हमने देश की राजनीतिक बहस को बदल दिया है।

उन्होंने कहा कि वह अन्य राज्यों की सरकारों की मदद करने को भी तैयार हैं। हमें वहां चुनाव नहीं लड़ना, पर हम मदद कर सकते हैं। जरूरत है तो मनीष सिसोदिया को भेज दूंगा ट्रेनिंग देने, लेकिन बाकी सरकारें काम करना ही नहीं चाहतीं। केजरीवाल ने कहा कि अगर मौजूदा गति से काम चलता रहा तो जैसमीन शाह जल्द ही “पंजाब मॉडल” पर भी किताब लिखेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Varuthini Ekadashi Date

Varuthini Ekadashi Date: 13 अप्रैल व्रत, शुभ मुहूर्त तुरंत जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी, 24 अप्रैल को देहरादून दौरा, मांगों पर चर्चा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Nashik Car Accident

Nashik Car Accident: नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
UP Board 10th and 12th Result 2026

UP Board 10th and 12th Result 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट? नई तारीख

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति से नफरत, जाति और धर्म की भाषा हटाकर विकास की भाषा दी है।
जैसमीन शाह को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, कि इतनी कम उम्र में तीन भाषाओं में किताब लॉन्च करना बेहद प्रशंसनीय है।

मान ने कहा कि हर किताब एक कहानी कहती है और हर लेखक की अपनी कहानी होती है। मैं भी एक दिन किताब लिखना चाहता हूं। जैसे राजनीति शुरू में नहीं चली, बाद में चल गई। उसी तरह शायद लेखन भी चल जाए। उन्होंने कहा कि पहले जनता को नहीं पता था कि सरकारें क्या कर सकती हैं। हमें सिर्फ श्मशान और सीवर की बातें बताई जाती थीं। पर केजरीवाल मॉडल ने दिखाया कि सरकारें शिक्षा, नौकरी और स्वास्थ्य के लिए कितना बेहतर काम कर सकती हैं।

बीजेपी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के लिए नौकरी की उम्र सीमा 37 साल है, लेकिन नेताओं की कोई उम्र सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 11 साल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की, जबकि मैं रोज पत्रकारों से मिलता हूं और हर सवाल का जवाब देता हूं।

केजरीवाल मॉडल

टेलीप्रॉम्प्टर के माध्यम से बोलने को लेकर मोदी पर व्यंग्य करते हुए मान ने कहा कि हम दिल से बोलते हैं, स्क्रीन से नहीं क्योंकि हम सच्चाई की मिट्टी से बने हैं। मान ने समावेशी विकास का भी संदेश दिया और कहा कि जब सब लोग आगे बढ़ते हैं, तब समाज और देश आगे बढ़ता है।

इस अवसर पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरभजन सिंह ईटीओ, लालजीत सिंह भुल्लर, तरूणप्रीत सिंह सोंध, हरदीप सिंह मुंडिया, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. रवजोत, लाल चंद कटारूचक, बरिंदर कुमार गोयल और मोहिंदर भगत मौजूद थे। इसके अलावा पार्टी के लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कुलवंत सिंह, कुलजीत सिंह, अशोक पराशर पप्पी, मदन लाल बग्गा, इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतपाल सिंह सुखानंद, अनमोल सिंह, डॉ. विजय सिंगला, डॉ. जीवन ज्योत कौर, नरिंदर कौर भराज, कृषि आयोग के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह, पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, भाषा विभाग के निदेशक जसवंत सिंह जफर, पंजाब कला परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. योगराज, शमशेर संधू, डॉ. सरबजीत कौर सोहल, बाल मुकंद शर्मा एवं अन्य नेता उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया

Next Post

Trump को Nobel Prize? नेतन्याहू की सिफारिश पर मचा बवाल!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Varuthini Ekadashi Date

Varuthini Ekadashi Date: 13 अप्रैल व्रत, शुभ मुहूर्त तुरंत जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी, 24 अप्रैल को देहरादून दौरा, मांगों पर चर्चा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Nashik Car Accident

Nashik Car Accident: नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
UP Board 10th and 12th Result 2026

UP Board 10th and 12th Result 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट? नई तारीख

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Gold-Silver

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आयात पर रोक, अब बढ़ेंगे दाम?

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Weather Update

Weather Update: उत्तर भारत में तूफानी हवा और ओले, किसानों की बढ़ी चिंता

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Next Post
how donald trump could get noble peace prize and who opposed all details

Trump को Nobel Prize? नेतन्याहू की सिफारिश पर मचा बवाल!

Girl Body Found in Sack in Ludhiana Dumped on Road Disguised as Rotten Mangoes

Ferozepur Road पर बोरी में लड़की की लाश! बोले- “खराब आम हैं” और फेंक भागे

rajasthan churu plane crash

Rajasthan में Fighter Plane Crash! आसमान से गिरा आग का गोला, दो शव मिले

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।