शुक्रवार, 8 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल सरकार 900 करोड़ रुपए से दिल्ली के गांवों का करेगी कायाकल्प

केजरीवाल सरकार 900 करोड़ रुपए से दिल्ली के गांवों का करेगी कायाकल्प

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 12 जून 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 7 अप्रैल को होगा देशव्यापी सामूहिक उपवास- आप

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 7 अप्रैल को होगा देशव्यापी सामूहिक उपवास- आप

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 12 जून (The News Air) केजरीवाल सरकार दिल्ली के सभी गांवों का कायाकल्प करने पर 900 करोड़ रुपए खर्च करेगी। बुधवार को विकास मंत्री गोपाल राय ने गांवों में विकास कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए ग्रामीण विकास बोर्ड और उसकी कार्यकारी एजेंसी एमसीडी और सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि केजरीवाल सरकार ने गांवों के विकास के लिए 900 करोड़ रुपए आवंटित किया है। गांवों में विभिन्न विकास कार्य के लिए चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ग्रामीण विकास बोर्ड ने 1387 प्रस्ताव पास किए थे। अब इन कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा। सभी एजेंसियां 15 जून तक अपना एक्शन प्लान तैयार कर लें और 19 जून को सभी विधायकों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में आ रही समस्याओं और उसके समाधान पर चर्चा की जाएगी। 27-28 जून को कागजी काम निपटाने और विकास कार्य में तेजी लाने के लिए सभी विभाग सचिवालय में कैंप लगाएंगे। हमारे पास इन विकास कार्यों को पूरा करने के लिए अक्टूबर तक का ही समय है, लेकिन हम इसे पूरा कर लेंगे।

बुधवार को दिल्ली सचिवालय में ग्रामीण विकास बोर्ड, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और एमसीडी के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने प्रेसवार्ता कर कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से दिल्ली में नए विकास कार्य करने के लिए निर्णय लेना संभव नहीं था। इसलिए आचार संहिता खत्म होते ही केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के विकास की गति को तेज करने के लिए अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। दिल्ली में शहरीकृत और ग्रामीण गांव की संख्या काफी बड़ी है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में गांवों के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में पहली बार 900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इस फंड से दिल्ली सरकार ने शहरीकृत और ग्रामीण इलाकों के सभी गांवों के विकास के लिए आज से युद्ध स्तर पर तैयारी शुरु कर दी है।

गोपाल राय ने कहा कि ग्रामीण विकास बोर्ड के तहत दो कार्यकारी एजेंसी एमसीडी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग विकास का काम करती हैं। इस साल दिल्ली के गांवों की सभी सड़कों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। चुनाव आचार संहिता लगने से पहले हमने ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक की थी। उस बैठक में कई विधायकों ने अपनी-अपनी विधानसभाओं से संबंधित 1,387 प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखे थे और बोर्ड ने सभी 1,387 प्रस्तावों को पास कर दिया था। इन कार्यों को पूरा करने के लिए तीन स्तर की प्रक्रिया होती है। पहले बोर्ड इसको स्वीकृति देता है। इसके बाद बोर्ड की कार्यकारी एजेंसियां एमसीडी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग इन कार्यों का टेंडर करते हैं और इसे जमीनी स्तर पर लागू करवाते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब Tax विभाग ने पकड़ा ₹15.56 करोड़ का GST घोटाला, लुधियाना फर्म के डायरेक्टर गिरफ्तार

शुक्रवार, 8 मई 2026
Bhagwant mann CM Punjab

पंजाब की जीवन रेखा हो रही पुनर्जीवित: 14,000 KM पाइपलाइन, 21,000 Cusecs पानी ने बदली तस्वीर – CM मान

शुक्रवार, 8 मई 2026

गोपाल राय ने बताया कि आज हमने बैठक करके ग्रामीण विकास बोर्ड और इससे जुड़ी सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वो 15 जून तक अपना टाइम लाइन तय करें। इन कार्यों को पूरा करने के लिए हमारे पास अक्टूबर तक का ही समय है। क्योंकि नवंबर में दिल्ली में ग्रैप लागू होता है, जो दिसंबर तक लागू रहता है। इसके बाद जनवरी में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए हमारे पास केवल अक्टूबर तक का समय है। हमारे पास इसके लिए बजट है और बोर्ड ने भी सभी कार्यों की अनुमति दे दी है। अब इसे केवल लागू करना बाकी है। हमने सभी एजेंसियों को 15 जून तक अपना एक्शन प्लान तैयार करने के लिए कहा है। साथ ही, वो ग्राउंड लेवल पर एजेंसियों के सामने आने वाली दिक्कतों की भी लिस्ट बनाएंगे।

गोपाल राय ने कहा कि आगामी 19 जून को सभी विधायकों की मीटिंग बुलाई गई है। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी अलग-अलग विधान सभा क्षेत्र से आने वाले प्रस्तावों की स्टेटस रिपोर्ट विधायकों के सामने रखेंगे। साथ ही, उन्हें ग्राउंड लेवल पर आ रही समस्याओं को भी हल किया जाएगी। इस दौरान सभी विधानसभाओं की समीक्षा की जाएगी। अलग-अलग विभागों के एनओसी और अन्य कागजों की जरूरत होती है। इसलिए अगर को कोई समस्या रह जाती है तो उसके समाधान के लिए हम दिल्ली सचिवालय में 27 और 28 जून को विशेष कैंप लगाएंगे। इससे विधायकों को अलग-अलग दफ्तर में दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी विभागों के अधिकारी 27 और 28 जून के विशेष कैंप में एक ही जगह मौजूद रहेंगे। रुकी हुई सभी फाइलों का तेज गति से निपटारा किया जाएगा।

गोपाल राय ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जून के महीने में सभी आधिकारिक फाइल वर्क को पूरा कर लिया जाए। जुलाई में इन कामों की टेंडर प्रक्रिया शुरु हो जाएगी और अगस्त तक इनका वर्क ऑर्डर हो जाएगा। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर में इन कामों को पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के गांवों के विकास के लिए 900 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इन कामों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए आज की बैठक में संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो निर्धारित समय सीमा के अनुसार काम करें। ताकि दिल्ली के गांव में विकास की गति को तेज किया जा सके। दिल्ली सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नव-निर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Next Post

कुंवारी बेगम का ‘गंदा ज्ञान’, सोशल मीडिया पर खुलेआम दे रही टिप्स, कब होगी गिरफ्तारी?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब Tax विभाग ने पकड़ा ₹15.56 करोड़ का GST घोटाला, लुधियाना फर्म के डायरेक्टर गिरफ्तार

शुक्रवार, 8 मई 2026
Bhagwant mann CM Punjab

पंजाब की जीवन रेखा हो रही पुनर्जीवित: 14,000 KM पाइपलाइन, 21,000 Cusecs पानी ने बदली तस्वीर – CM मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
CM भगवंत मान

BJP पंजाबियों को Anti-National बता रही है, Communal Forces की साजिश नाकाम होगी-भगवंत मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
अमन अरोड़ा

अमन अरोड़ा ने ईडी के आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश, कहा – एक रुपया भी लिया तो छोड़ दूंगा राजनीति

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
कुंवारी बेगम का ‘गंदा ज्ञान’, सोशल मीडिया पर खुलेआम दे रही टिप्स, कब होगी गिरफ्तारी?

कुंवारी बेगम का 'गंदा ज्ञान', सोशल मीडिया पर खुलेआम दे रही टिप्स, कब होगी गिरफ्तारी?

पिछले 17 साल में कितनी बढ़ी IPL के टॉप 5 महंगे खिलाड़ियों की सैलरी,

पिछले 17 साल में कितनी बढ़ी IPL के टॉप 5 महंगे खिलाड़ियों की सैलरी,

“चीन के शिनच्यांग का इतिहास और भविष्य” अंतर्राष्ट्रीय मंच काशगर में आयोजित

"चीन के शिनच्यांग का इतिहास और भविष्य" अंतर्राष्ट्रीय मंच काशगर में आयोजित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।