बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - G-20 की तर्ज पर अब दिल्ली की सभी सड़कों का सौंदर्यीकरण करेगी केजरीवाल सरकार- आतिशी

G-20 की तर्ज पर अब दिल्ली की सभी सड़कों का सौंदर्यीकरण करेगी केजरीवाल सरकार- आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 11 सितम्बर 2023
A A
0
G-20
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– पीडब्ल्यूडी की 1400 किमी. सड़कों का सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और हॉर्टिकल्चर के जरिए ग्रीनरी बढ़ाने के साथ फूटपाथों को भी बेहतर बनाया जाएगा- आतिशी

– जिस तरह जी-20 वाले एरिया को सुंदर बनाने का काम किया गया, वैसे ही अब सरकार पूरी दिल्ली को सुंदर बनाएगी- सौरभ भारद्वाज

– सीएम अरिवंद केजरीवाल के निर्दश पर पूरी दिल्ली को साफ व सुंदर बनाने पर आज से काम शुरू कर दिया गया है- आतिशी

– जी-20 वाले इलाकों की तरह ही अब पूरी दिल्ली में सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग और उनकी धुलाई के साथ साफ-सफाई काम करेगा एमसीडी व शहरी विकास विभाग- आतिशी

– आवश्यकता पड़ने पर एमसीडी को और रोड स्वीपिंग मशीनें व रोड वाशिंग मशीनें खरीदने में मदद करेगी दिल्ली सरकार- आतिशी

– मैं खुद पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ ग्राउंड पर रहकर उन सड़कों-फूटपाथों का निरीक्षण करूंगी, जिनका सौंदर्यीकरण व रख-रखाव किया जाएगा- आतिशी

– जी-20 के सफल आयोजन पर दिल्ली को बधाई, दिल्लीवालों के अनुशासन, सहयोग व टैक्स के पैसे की वजह से ही दिल्ली को खुबसूरत बनाने का काम हो पाया- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 11 सितंबर (The News Air) : केजरीवाल सरकार पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी सड़कों का सौंदर्यीकरण कर खूबसूरत बनाने का काम करेगी। जिस प्रकार से दिल्ली सरकार की एजेंसियां और एमसीडी ने मिलकर जी-20 वाले इलाकों में सड़कों के सौंदर्यकरण, रखरखाव, शानदार लाइटें लगाने, हॉर्टिकल्चर आदि का काम किया, उसी तर्ज पर अब दिल्ली की बाकी सड़कों को भी शानदार, सुंदर व स्वच्छ बनाने का काम किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की करीब 1400 किलोमीटर सड़कों का सौंदर्यीकरण, उनका रखरखाव, शानदार लाइट लगाने के साथ ही हॉर्टिकल्चर विभाग के जरिए ग्रीनरी को बढ़ाने का काम किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी और शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी साझा की।

दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि हम सभी दिल्लीवासियों और सभी एजेंसियों को बधाई देना चाहते है, जिनकी मेहनत से दिल्ली में जी-20 का सफल आयोजन हो सका। चाहे वो दिल्ली सरकार, एमसीडी, एनडीएमसी या दिल्ली पुलिस हो, सभी की मेहनत से जी-20 सफल हो सका।

उन्होंने कहा कि जी-10 के दौरान अपने मेहमानों का स्वागत करने के लिए दिल्ली दुल्हन की तरह सजी हुई थी। दिल्ली के लोगों ने अनुशासन के साथ अपने मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान बहुत सी सड़कें बनीं, सड़कों की रीडिज़ाइन की गई, बहुत बड़े स्तर पर हॉर्टिकल्चर का काम किया गया और शानदार लाइट्स व फव्वारें लगाए गए। जी-20 के डेलीगेट्स जहां भी जा रहे थे, उस पूरे हिस्से का सौंदर्यकरण किया गया और बेहतर ढंग से साफ-सफाई और रखरखाव भी किया गया।

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि हम दिल्ली सरकार, एमसीडी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से सभी दिल्ली वालों से यह वादा करते हैं कि जिस प्रकार जी-20 आयोजन स्थल वाले इलाकों में सौंदर्यकरण का काम किया गया, ठीक उसी तरह से पूरी दिल्ली के सौंदर्यकरण का काम होगा। दिल्ली में 1400 किमी पीडब्ल्यूडी की सड़कें हैं। सभी सड़कों का सौंदर्यकरण, अच्छी लाइट्स लगाने और हॉर्टिकल्चर के साथ ग्रीनरी बढ़ाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शहरी विकास विभाग और एमसीडी मिलकर जी-20 के एरिया की तरह ही मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, रोड वाशिंग और लगातार फूटपाथ की साफ़-सफाई का काम पूरी दिल्ली में किया जाएगा। साथ ही दिल्ली सरकार आवश्यकता के अनुसार और रोड स्वीपिंग, रोड वाशिंग मशीन खरीदने में एमसीडी की मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरी दिल्ली को ठीक उसी तरह से साफ़ व सुंदर बनाना है, जैसा जी-20 के एरिया का हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर हम इस काम को करने में जरा भी देरी नहीं करेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

LPG Cylinder New Rule

LPG Cylinder New Rule: PNG नहीं लिया तो बंद होगी गैस सप्लाई, सरकार का सख्त आदेश!

बुधवार, 25 मार्च 2026
Indian Railway Ticket Cancellation

Indian Railway Ticket Cancellation: अब कंफर्म टिकट पर नहीं मिलेगा रिफंड

बुधवार, 25 मार्च 2026
mla-harmit-singh-pathanmajra

AAP MLA Pathanmajra Arrested: 7 महीने बाद पकड़े गए भगोड़े विधायक, 4 दिन का रिमांड

बुधवार, 25 मार्च 2026
Amritsar Heroin Seized

Amritsar Heroin Seized: पंजाब में 7 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बुधवार, 25 मार्च 2026

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि इस बाबत सोमवार को मैंने उच्च अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक भी की कि कैसे जी-20 के दौरान जो काम हुए उसे हम पूरी दिल्ली में लेकर जा सकते हैं और कल से मैं पीडब्लूडी की टीम के साथ उन सभी इलाकों में जाउंगी, जहां हमें सौंदर्यकरण और सफाई का काम करना है।

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार की और से सभी दिल्लीवालों को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली वालों के अनुशासन, सहयोग और उनके टैक्स के पैसों की वजह से दिल्ली को खुबसूरत बनाने का काम हो पाया। इस दौरान रोड के सौंदर्यकरण का काम हो, स्मारकों को साफ-सुथरा करने का काम हो, पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाने का काम समेत जो भी काम हुए और इनमें में जितना पैसा लगा है, वो दो करोड़ दिल्लीवालों के टैक्स का पैसा है।

उन्होंने कहा कि इन 15-20 दिनों में दिल्ली के लोग कई बार ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझे। जी-20 के दौरान दिल्लीवाले अपने मेहमानों के लिए अपने घरों में रहे और अपने अनुशासन के साथ इस उत्सव को सफल बनाया।

शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जिस तरह से पिछले कुछ महीनों में दिल्ली को सुन्दर बनाया गया है, ठीक उसी तरह अब दिल्ली सरकार इस सुन्दरता को पूरे शहर में बनाए रखेगी और दिल्ली के अन्य कई इलाकें में जहां और सौन्दर्यकरण व साफ़-सफाई की गुंजाईश है, उसे दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग और एमसीडी मिलकर बेहतर बनाने का काम करेंगे।

Previous Post

एएसआई रिषि की हत्या पर “आप” प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता का बयान

Next Post

कांग्रेस का दावा, संसद के विशेष सत्र का उद्देश्य मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करना है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Cylinder New Rule

LPG Cylinder New Rule: PNG नहीं लिया तो बंद होगी गैस सप्लाई, सरकार का सख्त आदेश!

बुधवार, 25 मार्च 2026
Indian Railway Ticket Cancellation

Indian Railway Ticket Cancellation: अब कंफर्म टिकट पर नहीं मिलेगा रिफंड

बुधवार, 25 मार्च 2026
mla-harmit-singh-pathanmajra

AAP MLA Pathanmajra Arrested: 7 महीने बाद पकड़े गए भगोड़े विधायक, 4 दिन का रिमांड

बुधवार, 25 मार्च 2026
Amritsar Heroin Seized

Amritsar Heroin Seized: पंजाब में 7 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बुधवार, 25 मार्च 2026
UP Weather Update

UP Weather Update: 27-28 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

बुधवार, 25 मार्च 2026
Delhi Meerut Expressway Toll Tax

Delhi Meerut Expressway Toll Tax: 1 अप्रैल से सफर होगा महंगा, जानें नई दरें

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
News

कांग्रेस का दावा, संसद के विशेष सत्र का उद्देश्य मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करना है

वैश्विक पर्यटन

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब को वैश्विक पर्यटन के स्थान के तौर पर विकसित करने की शुरुआत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।