मंगलवार, 31 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल ने “आप” के सभी प्रत्याशियों के साथ की अहम बैठक, ऑपरेशन लोटस से निपटने का दिया मंत्र

केजरीवाल ने “आप” के सभी प्रत्याशियों के साथ की अहम बैठक, ऑपरेशन लोटस से निपटने का दिया मंत्र

गाली-गलौज पार्टी हमेशा ही पैसे और गुंडागर्दी के दम पर चुनाव लड़ती रही है, लेकिन शनिवार के बाद उनका सारा खेल खत्म हो जाएगा- मनीष सिसोदिया

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025
A A
0
kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 07 फ़रवरी (The News Air) दिल्ली चुनाव के नतीजे आने से पहले भाजपा द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन लोटस से निपटने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी रणनीति बना ली है। गुरुवार को भाजपा के लोगों द्वारा “आप” के दर्जन भर प्रत्याशियों से संपर्क कर 15-15 करोड़ रुपए और मंत्री बनाने का ऑफर देने के बाद शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी 70 प्रत्याशियों के साथ अहम बैठक की और भाजपा के ऑपरेशन लोटस से निपटने का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रत्याशी को आश्वस्त किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। जिस मजबूती से सभी ने चुनाव लड़ा, उसी मजबूती से काउंटिंग की तैयारी करें।

बैठक के बाद वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सब जानते हैं कि भाजपा ने किस तरह पैसे और गुंडागर्दी की चुनाव लड़ने की कोशिश की और आज भी यह गाली-गलौज पार्टी जिस तरह की हरकत कर रही है, वह किसी से छिपा नहीं है। शनिवार के बाद उनका सारा खेल खत्म हो जाएगा।

वहीं, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों की बैठक हुई। इसमें सभी उम्मीदवारों ने अपनी रिपोर्ट दी है। उम्मीदवारों से मिली रिपोर्ट से साफ है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 50 से ज्यादा सीटों पर निश्चित तौर से जीत हासिल करने जा रही है। करीब 7-8 सीटों पर कड़ी टक्कर दिख रही है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को अपनी सरकार बनाने के लिए जनाधार दिया है और आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाएगी।

गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से लगातार एग्जिट पोल के जरिए गाली-गलौज पार्टी एक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, वह ऊपर से यह माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली में उनकी सरकार बन रही है। लेकिन अंदर से उनकी हार की हताशा इस बात से जाहिर है कि उन्होंने हमारे कई उम्मीदवारों और विधायकों को पैसे लेकर भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया है और उन्हें मंत्री पद भी ऑफर किया है। ये सारे तथ्य इस बात का संकेत दे रहे हैं कि एग्जिट पोल के द्वारा मानसिक तौर पर दबाव डालकर ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश हो रही है।

गोपाल राय ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल ने सभी प्रत्याशियों को यह संदेश दिया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में फिर सरकार बनाने जा रही है। जिस मजबूती से वे चुनाव लड़े हैं, उसी मजबूती से काउंटिंग की तैयारी करें। अब सभी प्रत्याशी काउंटिंग की तैयारी में लग गए हैं। हम कोशिश करेंगे कि निष्पक्ष तरीके से काउंटिंग हो। हम भविष्य में दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान पर Nuclear Attack का खतरा, भारत में LPG संकट और भगदड़ में 9 की मौत

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Punjab Law and Order

Punjab Law and Order: मजीठिया का बड़ा हमला, बोले पंजाब में जंगलराज!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Mukhyamantri Sehat Yojana

Mukhyamantri Sehat Yojana: पंजाब बना देश का पहला राज्य, हर परिवार को ₹10 लाख कवर!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Nangal Glass Bridge

Nangal Glass Bridge: पंजाब में बनेगा उत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज, बड़ा ऐलान!

मंगलवार, 31 मार्च 2026

विधायकों को खरीदने के लिए आ रहे फोन के सवाल पर गोपाल राय ने कहा कि आज मीटिंग में भी कई विधायकों ने यह बात बताई है। हमारे विधायक और मंत्री ने आज फोन करने वाले का नंबर भी जारी किया है। ये सारे तथ्य धीरे-धीरे सबके सामने आ रहे हैं। भाजपा कहीं न कहीं एग्जिट पोल का दबाव बनाकर ये तरीके अपना रही है। लेकिन न तो चुनाव में उनकी यह गुंडागर्दी और गाली-गलौज चली है और काउंटिंग के बाद भी इस गाली-गलौज पार्टी की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

उधर, सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व दिल्ली सरकार में मंत्री मुकेश अहलावत ने कहा कि मेरे पास वॉट्सऐप पर 11 बजे के आसपास फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने फोन करवाया है और वह आपसे मिलना चाहते हैं। मैंने कहा कि क्यों मिलना है, क्या काम है? हम तो आम आदमी पार्टी के हैं। इस पर शख्स ने कहा कि आपके फायदे के लिए है, आपको फायदा ही होगा। मैंने उनसे कहा कि क्या फायदा होगा? चुनाव तो हो गए। अगर फायदा करना था तो चुनाव से पहले कर लेते। इस पर उन्होंने कहा कि आप समझा करो। कुछ और भी फायदे होते हैं। मैंने कहा कि क्या फायदे होते हैं? मैं इतना तो समझता हूं कि क्या फायदे होते हैं। तो इस पर उन्होंने कहा कि आप आम आदमी पार्टी में मंत्री हो और सरकार नहीं आई तो हम आपको मंत्री बना देंगे।

मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा लेकिन कभी @ArvindKejriwal जी का साथ नहीं छोडूंगा।

मुझे इस नंबर से फ़ोन आया। उसने बोला कि उनकी सरकार बन रही है, मंत्री बना देंगे और 15 करोड़ भी देंगे। “आप” छोड़ के आ जाओ।

मैं इनको कहना चाहता हूँ कि जो इज़्ज़त केजरीवाल जी ने और “आप” पार्टी ने मुझे दी है,… pic.twitter.com/ZrqIC0R4WD

— Mukesh Ahlawat (@mukeshahlawatap) February 6, 2025

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Pearl Group Scam: 45,000 करोड़ के घोटाले की जांच तेज, 10 फरवरी तक जरूरी दस्तावेज जमा करें!

Next Post

Fraud Case में Sonu Sood का नाम, कोर्ट ने जारी किया Non-Bailable Warrant!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान पर Nuclear Attack का खतरा, भारत में LPG संकट और भगदड़ में 9 की मौत

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Punjab Law and Order

Punjab Law and Order: मजीठिया का बड़ा हमला, बोले पंजाब में जंगलराज!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Mukhyamantri Sehat Yojana

Mukhyamantri Sehat Yojana: पंजाब बना देश का पहला राज्य, हर परिवार को ₹10 लाख कवर!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Nangal Glass Bridge

Nangal Glass Bridge: पंजाब में बनेगा उत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज, बड़ा ऐलान!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Punjab Police Gangsteron Te Vaar

Punjab Police Gangsteron Te Vaar: 521 ठिकानों पर छापेमारी, 214 गिरफ्तार!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Punjab Industrial Reforms 2026

Punjab Industrial Reforms 2026: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, उद्योगपतियों को भारी राहत

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Next Post
sonu sood

Fraud Case में Sonu Sood का नाम, कोर्ट ने जारी किया Non-Bailable Warrant!

From Gujarat Punjab to Canada then America ED exposed

गुजरात-पंजाब से अमेरिका तक! एजेंटों के काले खेल का बड़ा खुलासा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।