LIVE | ...
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कौन बनेगा करोड़पति 16: एक गलत जवाब के कारण 3 लाख से 10 हजार पर आ धमके डॉक्टर राघवेंद्र

कौन बनेगा करोड़पति 16: एक गलत जवाब के कारण 3 लाख से 10 हजार पर आ धमके डॉक्टर राघवेंद्र

क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 21 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
कौन बनेगा करोड़पति 16
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 21 अगस्त (The News Air): बेंगलुरु के डॉक्टर राघवेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत हुई. अपनी मां के साथ अमिताभ बच्चन के शो में शामिल होने वाले राघवेंद्र उस संस्कृत भाषा के विद्वान हैं, जो सिर्फ भारतीय भाषाओं की नहीं बल्कि विश्व के अनेक भाषाओं की जननी है. जिस अंग्रेजी भाषा में प्यार के लिए महज एक ही शब्द है लव, वहां संस्कृत भाषा में ‘प्यार’ के लिए 200 से भी ज्यादा शब्द हैं. इस भाषा के एक्सपर्ट डॉक्टर राघवेंद्र से सभी को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन 3 लाख के लिए पूछे गए सवाल का गलत जवाब देने की वजह से उन्हें महज 10 हजार लेकर घर जाना पड़ा.

जब केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत हुई तब राघवेंद्र बिना किसी लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हुए 10 हजार तक पहुंच गए थे. लेकिन अगले 4 सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने अपनी सारी लाइफलाइन खर्च कर डाली. राघवेंद्र संस्कृत के विद्वान होने के साथ साथ एक अच्छे बाइकर भी हैं. इस बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वो एक अच्छे बाइकर भी हैं. क्योंकि जब वो खुद बाइक का नाम सुनते हैं तब उन्हें बड़ी ही घबराहट महसूस होती है.

बाइक से डरते हैं अमिताभ बच्चन

आगे अमिताभ बच्चन बोले, “हमें बाइक और बाइकर से बहुत डर लगता है. वैसे हम बाइक चला लेते हैं.” तब राघवेंद्र ने उन्हें रोकते हुए कहा कि आपने तो ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में अच्छी बाइक चला ली थी. तब अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए राघवेंद्र से कहा, “भाईसाहब, हम तो कलाकार हैं और जब कैमरा शुरू हो जाता है तब हमें दिखाना पड़ता है कि हमें बाइक अच्छी तरह से चलानी आती है. लेकिन मुकद्दर का सिकंदर के समय हमारी हालत बहुत नाजुक थी, जब हमें गाना भी गाना था, हाथ भी छोड़ने थे. दरअसल हाथ छोड़ने की जरूरत नहीं थी. लेकिन हमने वो मस्ती में कर दिया था और वो हो भी गया था.”

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Alert 

ओडिशा में भीषण बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 11 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026

लोगों से की अपील

आगे अमिताभ बच्चन ने कहा कि हमारा वो सीन देखकर आप जैसे लोग समझते हैं कि हम अच्छे बाइक राइडर हैं, लेकिन ऐसी बात बिलकुल भी नहीं है. मुझे बाइक से इसलिए भी डर लगता है, क्योंकि उसमें एक्सीडेंट का खतरा ज्यादा होता है. मैं सभी से कहना चाहता हूं कि देखिए सेफ्टी के बारे में मैंने कई सारे अभियान किए हैं, आप भी हेलमेट पहनें और जो आपके साथ बाइक के पीछे बैठता है उसे भी हेलमेट पहनने के लिए कहिए.

जानें 3 लाख 20 हजार के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब

अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर राघवेंद्र से कहा कि 3 लाख 20 हजार रुपये के लिए आपको अगला सवाल पूछा जा रहा है, जिसका जवाब आपको आगे बढ़ने के लिए देना होगा. सवाल था, भारतीय सेना के अस्त्रों में एक नया जोड़, ‘नागास्त्र 1’ किस प्रकार का अस्त्र है? जवाब के लिए ऑप्शन थे A ड्रोन, B लड़ाकू विमान, C विमान वाहक और D टैंक. इस सवाल का सही जवाब था ‘ड्रोन’, लेकिन डॉक्टर राघवेंद्र सही जवाब नहीं दे पाए और उन्हें 3 लाख की जगह 10 हजार लेकर शो से बाहर होना पड़ा.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इराक जा रही 51 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 35 लोगों की मौत, कई गंभीर

Next Post

दिल्ली के 6 अस्पतालों में मिलेगा मंकीपॉक्स का इलाज!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Alert 

ओडिशा में भीषण बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 11 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Punjab and Haryana High Court

पंजाब DA बकाया मामला: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत पैरवी का आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Next Post
कौन बनेगा करोड़पति 16

दिल्ली के 6 अस्पतालों में मिलेगा मंकीपॉक्स का इलाज!

news

कोलकाता अस्पताल का डार्क स्पॉट सील होता तो डॉक्टर से नहीं हो पाती दरिंदगी,

कौन बनेगा करोड़पति 16

अमेरिका में उम्मीद की वापसी, मिशेल ओबामा ने ऐसा क्यों कहा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।