LIVE | ...
बुधवार, 5 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कासगंज हादसा: आंसू, दहाड़ और चित्कार लेकर आया शनिवार, ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे से गांव कसा की दर्दनाक दास्तान

कासगंज हादसा: आंसू, दहाड़ और चित्कार लेकर आया शनिवार, ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे से गांव कसा की दर्दनाक दास्तान

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 24 फ़रवरी 2024
in NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश
A A
0
कासगंज हादसा
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
 

कासगंज, 24 फरवरी (The News Air)  शनिवार को कासगंज जिले के थाना दरियावगंज-पटियाली मार्ग पर ग्राम गरहाई के पास हुए ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में मृतकों की संख्या 24 बताई जा रही है. ट्रैक्टर-ट्रॉली में 54 लोग सवार थे. इनमें सबसे ज्यादा एटा जिले के थाना जैथरा के गांव कसा के 46 लोग मौजूद थे. ये सभी कादरगंज घाट पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है.

सुबह में सूरज की लालिमा के साथ खुशी… मंगल गीत… जयकारे… कुछ ही देर में आंसू… दहाड़… और चित्कारों में बदल गए. यह उस बदनसीब गांव की दिल दहला देने वाली दास्तान है जहां करीब 50 परिवार और इनके लगभग 300 लोग रहते हैं. यह गांव है उत्तर प्रदेश के एटा जिला के जैथरा थाना इलाके का नगला कसा. गांव का हर शख्स बदहवाश है. महिलाएं दहाड़े मारकर चीख रहीं हैं. इन चीखों की गूंज गांव के बाहर तक गूंज रही है. नजारा गमगीन है. वजह है, कासगंज जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से हुए हादसे में 24 लोगों की मौत. ट्रैक्टर-ट्रॉली में 54 लोग सवार थे. इनमें सबसे ज्यादा 46 लोग कसा गांव के शामिल थे.

शनिवार की सुबह कसा गांव में खुशियां लेकर आई थी. भोर की पहली किरण के फूटते ही गांव के सभी घरों के दरवाजे खुल गए थे और तैयारियां शुरू हो गईं थीं. अधिकतर घरों के लोग पवित्र गंगा में डुबकी लगाने के लिए जल्दी-जल्दी तैयार हो रहे थे. महिलाएं ढ़ोल और मंजीरों के साथ मंगल गीत गा रहीं थीं. गंगा मैया में पवित्र डुबकी लगाने के लिए बच्चों में भी उत्सुकता थी.

यह भी पढे़ं 👇

5 August History

5 August History: इस दिन हुए थे ये बड़े हादसे और क्रांतिकारी फैसले, Neil Armstrong का जन्मदिन भी

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 5 अगस्त 2026
bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

नजदीक के गांव से आया ट्रैक्टर, हंसी-खुशी सवार हुए लोग

नजदीक के गांव रोरी का रहने वाला राहुल ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आता है. एक-एक कर ट्रॉली में लोग सवार होने लगते हैं. महिलाएं और युवतियां ट्रॉली पर चढ़कर बैठने के लिए जल्दी-जल्दी अपनी जगह घेरती हैं. बच्चों को नीचे से उचका-उचकाकर ट्रॉली पर चढ़ाया जाता है. खूब हंसी ठिठोली होती है. फिर ट्रैक्टर पर पुरुष अपनी जगह बना लेते हैं, कुछ ट्रॉली पर खड़े हो जाते हैं तो कुछ ट्रैक्टर की सीट पर. ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कसा गांव के 46, गांव रोरी से चालक सहित 4, गांव बनार और खिरिया से 2-2 लोग यानी कुल 54 लोग सवार होते है.

 

54 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गिरी तालाब में

घड़ी की सुइयों के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे गांव के बाकी बचे लोग हंसी-खुशी सभी को विदा करते हैं. गांव की पतली सड़क से धूल उड़ाता हुआ ट्रैक्टर अपने स्थान के लिए रवाना हो जाता है. श्रद्धालुओं को ले जाने वाले वाहन को गांव से 35 किलोमीटर दूर कासगंज जिला होते हुए कादरगंज गंगाघाट पर पहुंचना है. करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े 10 बजे ट्रैक्टर जैसे ही कासगंज की पटियाली तहसील के दरियावगंज मार्ग पर पहुंचा तभी बड़ा हादसा हो गया. अचानक 54 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में गिर गया.

24 की हुई मौत, खबर मिलते ही गांव में छाया मातम, मची चीख पुकार

गहरे और दलदलनुमा तालाब में ट्रैक्टर धंसता चला जाता है. उसमे सवार लोग बचने के लिए छटपटाते हैं. काल के गाल में 24 लोग दम तोड़ देते हैं. बाकी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जैसे ही यह मनहूस खबर गांव कसा में पहुंचती है वहां मातम छा जाता है. गांव के हर घर से रोने चीखने की आवाजे आती हैं. फोन बजने लगते हैं. पल-पल बढ़ती मृतकों की संख्या को सुन गांव वालों के दिल बैठने लगते हैं. गांव के पुरुष आनन-फानन में घटनास्थल की ओर निकल पड़ते हैं. स्थानीय मीडियाकर्मी दिलीप सिंह कहते हैं, ‘गांव में हर ओर गम और मातम का माहौल है. गांव में घुसते ही महिलाओं की चित्कारें दिल को हिला देने वाली हैं. हर घर के बाहर रोना-चीखना मचा हुआ है. गांव से 46 लोग गंगा स्नान के लिए गए थे.’

डीएम, एसएसपी पहुंचे गांव, दिया मदद का आश्वासन

कासगंज जिला के थाना दरियावगंज-पटियाली मार्ग पर ग्राम गरहाई के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुए हादसे की खबर मिलते ही एटा जिले के अधिकारी गांव कसा पहुंचे. एटा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने गांव में जाकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने शोकाकुल ग्रामीणों से बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इस बीच जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मृतकों के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. CM ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

IND vs ENG : दूसरे दीन का खेल समाप्त, इंग्लैंड के युवा स्पिनर ने दिखाया कमाल

Next Post

पंजाब पुलिस ने लोगों तक सुविधाजनक पहुँच बढ़ाने के लिए नयी ट्रैफ़िक सलाहकार कमेटी का किया गठन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

5 August History

5 August History: इस दिन हुए थे ये बड़े हादसे और क्रांतिकारी फैसले, Neil Armstrong का जन्मदिन भी

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 5 अगस्त 2026
bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Next Post
पंजाब पुलिस ने लोगों तक सुविधाजनक पहुँच बढ़ाने के लिए नयी ट्रैफ़िक सलाहकार कमेटी का किया गठन

पंजाब पुलिस ने लोगों तक सुविधाजनक पहुँच बढ़ाने के लिए नयी ट्रैफ़िक सलाहकार कमेटी का किया गठन

पानी के गिरते

पंजाब के बच्चों के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज में दाखि़ला लेने का सुनहरी मौका: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

मुख्यमंत्री द्वारा मुकेरियाँ से अपनी किस्म की पहली सरकार-व्यापार मिलनी की शुरुआत

मुख्यमंत्री द्वारा मुकेरियाँ से अपनी किस्म की पहली सरकार-व्यापार मिलनी की शुरुआत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।