बेंगलुरू। मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के लैंड स्कैम में फंसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल के केस चलाए जाने की अनुमति को संविधान विरोधी और गैर कानूनी बताया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय उनसे पूछताछ करेगा। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है कि पद से इस्तीफा दूं। पूरा कैबिनेट, विधायक, सांसद और पार्टी हाईकमान उनके साथ है। कर्नाटक की जनता का मुझ पर पूरा विश्वास है।
राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शनिवार को कथित मैसूर जमीन घोटाला में आरोपी बनाए गए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दिए जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष, सिद्धारमैया से इस्तीफा की मांग कर रहा है।








