LIVE | ...
सोमवार, 17 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Karnataka elections 2023: PM मोदी ने बेंगलुरु में किया विशाल रोड शो, उमड़ा लाखों का हुजूम

Karnataka elections 2023: PM मोदी ने बेंगलुरु में किया विशाल रोड शो, उमड़ा लाखों का हुजूम

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 7 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Karnataka elections 2023
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
बेंगलुरु (The News Air): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार सुबह बेंगलुरु में आठ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के अभिवादन के लिए उनके प्रशंसकों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा। जवाब में प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। न्यू थिप्पसंद्र (New Thippasandra) में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से ट्रिनिटी सर्कल (Trinity Circle) तक यह रोड शो डेढ़ घंटे तक चला। सूत्रों के मुताबिक, रोड शो की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने केंपेगौड़ा (बेंगलुरु के संस्थापक) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने बताया कि रोड शो पूर्व और मध्य बेंगलुरु में लगभग छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा। रोड शो के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पी सी मोहन भी सवार थे। विशेष वाहन में सवार मोदी ने सड़क के दोनों ओर तथा इमारतों में खड़े लोगों के अभिवादन के प्रतिउत्तर में हाथ हिलाया। इस दौरान, कई लोग ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। ढोल की आवाज के बीच पूरा माहौल किसी जश्न के समान प्रतीत हो रहा था।

उत्साहित लोगों ने प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्प फेंके। बदले में प्रधानमंत्री ने भी लोगों की ओर फूल उछाले। त्रिनिटी सर्किल में रोड शो के समाप्त होने पर प्रधानमंत्री ने पुन: हाथ जोड़कर लोगों का अभिभावदन किया। इससे पहले, आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि पूरे मार्ग पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिनमें रोड शो को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराए जाने के लिए सड़कों पर अवरोधक लगाए जाना शामिल है।

बीजेपी  की प्रदेश इकाई से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रोड शो के दौरान सड़क के किनारे हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए थे। पूरे मार्ग में भाजपा के झंडे लगाए गए थे और पार्टी समर्थकों ने केसरिया रंग की शॉल व टोपी पहन रखी थी। इससे पूरा मार्ग केसरिया रंग से रंगा प्रतीत हो रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में रोड शो वाले मार्ग पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक दलों को भी तैनात किया गया था। एक स्थान पर पूर्व सैनिक प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए थे।

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026

भाजपा ने रविवार को दोपहर में होने जा रही राष्ट्रीय प्रात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को मोदी के दो दिवसीय रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव किया था। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को बेंगलुरु में एक रोड शो किया था और बागलकोट जिले के बादामी व हावेरी में दो रैलियों को संबोधित किया था।(एजेंसी इनपुट के साथ)

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi concludes his roadshow from Bengaluru's Kempegowda statue at New Tippasandra Road to Trinity Circle.#KarnatakaAssemblyElection pic.twitter.com/f9FUTtKlKn

— ANI (@ANI) May 7, 2023

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Coal India Q4 Results : मार्च तिमाही में 18% घटा मुनाफा, प्रति शेयर 4 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

Next Post

रिद्धिमान साहा ने गुजरात की ओर से जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, सिर्फ इतनी गेंदों में किया ये कारनामा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
रिद्धिमान

रिद्धिमान साहा ने गुजरात की ओर से जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, सिर्फ इतनी गेंदों में किया ये कारनामा

वरिष्ठ पत्रकार

वरिष्ठ पत्रकार की हत्या में शामिल था पाक सेना का प्रमुख अधिकारी, इमरान खान ने किया नया खुलासा

ongress got so arrogant that no big Congress leader from Delhi even came to ask for your votes

कांग्रेस का अहंकार इतना बढ़ गया है कि दिल्ली से कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता आपसे वोट तक मांगने नहीं आया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।