गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बोले PM मोदी, ‘शांति व विकास की दुश्मन, आतंक के आकाओं को बचाती है कांग्रेस’

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बोले PM मोदी, ‘शांति व विकास की दुश्मन, आतंक के आकाओं को बचाती है कांग्रेस’

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Karnataka Election 2023
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुल्की (The News Air): कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विपक्षी पार्टी की पूरी राजनीति ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भारत के लोकतंत्र और विकास की वैश्विक स्तर पर सराहना और सम्मान किया जा रहा है तो वह दुनिया भर में जाकर देश को बदनाम कर रही है। कांग्रेस को ‘शांति और विकास का दुश्मन’ बताते हुए प्रधानमंत्री ने पार्टी पर भारत के रक्षा बलों का अपमान करने और उन्हें गाली देने का भी आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि जिस राज्य के लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं, वे सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं।

तटीय कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मुल्की शहर में ‘भारत माता की जय’ तथा ‘बजरंग बली की जय’ के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक को अपने ‘शाही परिवार’ के लिए ‘नंबर-1 एटीएम’ बनाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह आतंक के आकाओं को बचाती है और तुष्टीकरण को बढ़ाती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि कर्नाटक औद्योगिक विकास, कृषि विकास के साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा में नंबर-1 बने। लेकिन कांग्रेस क्या चाहती है? कांग्रेस कर्नाटक को… दिल्ली में जो उनका ‘शाही परिवार’ बैठा है, उस परिवार का नंबर-1 एटीएम बनाना चाहती है। हर योजना में 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली कांग्रेस कर्नाटक को गड्ढे में गाड़ देगी।”

मोदी ने कहा कि देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं,वह सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर समाज में शान्ति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती और अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की पूरी राजनीति ‘बांटो और राज करो’ पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का यह खौफनाक चेहरा देखा है।” प्रधानमंत्री ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से विशेष रूप से कहा कि अगर उन्हें अपना करियर बनाना है और अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा।” मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार होती है तो वहां के निवेशक भागने लग जाते हैं क्योंकि वह ‘‘आतंक के आकाओं को बचाती है और तुष्टीकरण को बढ़ाती है”। उन्होंने साल 2008 में जयपुर में हुए सीरियल बम विस्फोट मामले में सभी आरोपियों के बरी होने का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें 50 से अधिक लोग मारे गए थे लेकिन वहां की कांग्रेस सरकार ने ऐसा काम किया कि धमाका करने वाले सारे के सारे दोषी, निर्दोष हो कर जेल से छूट गए।

उन्होंने कहा, ‘‘तुष्टीकरण की यही नीति कांग्रेस की एकमात्र पहचान है।” अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को कई मौकों पर ‘रिवर्स गियर कांग्रेस’ कहकर पुकारा । उन्होंने कहा कि वह असामाजिक लोगों पर दर्ज मुकदमे ना केवल वापस ले लेती है बल्कि उन्हें छोड़ भी देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब समाज के विभिन्न वर्ग एकजुट होकर असामाजिक लोगों का विरोध करते हैं तो रिवर्स गियर कांग्रेस दूसरी दिशा में चलती है और ऐसे ही लोगों से चुनावी मदद लेती है।

उन्होंने जनता से पूछा कि क्या ऐसी कांग्रेस को वे आने देंगे, कर्नाटक को बर्बाद होने देंगे और अपने भविष्य को तबाह होने देंगे? मोदी ने कहा, ‘‘आज पूरी दुनिया लोकतंत्र और विकास को देखकर भारत को सम्मान दे रही है लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनिया भर में घूम घूम कर देश को बदनाम कर रही है।” उन्होंने कहा कि आज दुनिया के हर कोने में भारत की जय-जयकार हो रही है क्योंकि लोगों ने अपने एक वोट की ताकत से दिल्ली में मजबूत और स्थिर सरकार बनाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि देश में भी कर्नाटक की जय-जयकार हो, इसलिए इस राज्य में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर और मजबूत सरकार चाहिए।

यह उल्लेख करते हुए कि भाजपा सरकार के तहत भारत प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, उन्होंने कहा कि भारत ने इस मामले में उस ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है जिसने हमें उपनिवेश बनाया था। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह मोदी सरकार है जिसने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया और पांचवें स्थान पर आ गया … मैं चाहता हूं कि आपके समर्थन से भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में तीसरे स्थान पर पहुंचे। मुझे इस प्रयास में कर्नाटक के समर्थन की जरूरत है।” कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे सहित अन्य भाजपा नेता रैली में मौजूद थे।

इस तटीय शहर में मोदी ने मछुआरों के कल्याण और अंतर्देशीय मत्स्य पालन सहित मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों के विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र है। उन्होंने कहा कि देश में लगभग एक लाख स्टार्टअप और लगभग सौ यूनिकॉर्न हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को नीतिगत समर्थन दे रही है। हम भविष्य के लिए लाखों युवा नवोन्मेषकों को तैयार करने पर काम कर रहे हैं।” प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन का समापन भी बजरंग बली के जयकारे से किया। उन्होंने लोगों से भी ‘जय बजरंग बली’ के जयकारे लगवाए।  मालूम हो कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा था जिस विपक्षी पार्टी ने भगवान राम को ‘ताले में बंद’ कर दिया था, वह अब भगवान हनुमान के भक्तों को निशाना बनाना चाहती है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

फिरोजपुर सेंट्रल जेल में बंदियों से मिले मोबाइल: पुलिस ने 4 फोन और 240 नशीली गोलियां की बरामद; 3 पर FIR

Next Post

गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ट्वीट कर दिग्गज बूटा सिंह शादजी के निधन पर व्यक्त किया शोक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
गुरमीत सिंह

गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ट्वीट कर दिग्गज बूटा सिंह शादजी के निधन पर व्यक्त किया शोक

Serbia School Shooting

Serbia School Shooting: नाबालिग छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी, 8 बच्चों और 1 सुरक्षाकर्मी की मौत

NCS Recruitment 2023: Big recruitment for the post of Data Entry Operator

NCS Recruitment 2023: डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर निकली बड़ी भर्ती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।