LIVE | ...
शनिवार, 20 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Kangana Ranaut: ‘असल और फिल्मी दुनिया में फर्क’, कंगना पर सुप्रिया श्रीनेत के..

Kangana Ranaut: ‘असल और फिल्मी दुनिया में फर्क’, कंगना पर सुप्रिया श्रीनेत के..

आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 26 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Politician Reactions On Congress Leader Supriya Shrinate's Post On Kangana Ranaut Update News - Amar Ujala Hindi News Live
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 मार्च (The News Air) कांग्रेस नेता और राष्ट्रीप प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर एक पोस्ट करना भारी पड़ गया है। विवाद बढ़ता जा रहा है। अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सुप्रिया श्रीनेत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आश्चर्य होता है कि कांग्रेस महिलाओं और कलाकारों के प्रति ऐसी सोच रखती है। असल और फिल्मी दुनिया में फर्क होता है। 

यह है मामला : गौरतलब है कि भाजपा ने बीते रविवार को लोकसभा चुनाव के अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। इसमें भाजपा ने घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव के लिए कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम का एलान होने के बाद कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौत को लेकर अभद्र पोस्ट किया गया, जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे है। हालांकि, श्रीनेत सफाई भी दे चुकी हैं। 

भाजपा सांसद का वार : मनोज तिवारी ने कहा, ‘आज हमने कांग्रेस का एक बयान सुना। भारत की एक बेटी, महिला और कलाकार के लिए। कंगना रनौत के लिए, जो मंडी से लोकसभा प्रत्याशी बनी हैं। लेकिन कांग्रेस के बयान से मैं हैरान हूं कि वह महिलाओं और कलाकारों के प्रति ऐसी घिनौनी सोच रखती है। जो अच्छे संस्कार वाले हैं, उन्हें पता है कि असल और फिल्मी दुनिया में फर्क होता है। फिल्मी दुनिया में एक कलाकार को कई भूमिकाएं निभानी होती हैं। भाजपा भारत के कलाकारों और महिलाओं का सम्मान करती है।’

यह भी पढे़ं 👇

Ram Mandir Donation Case

Ram Mandir Donation Case: SIT जांच में बड़े खुलासे, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

शनिवार, 20 जून 2026
Punjab Municipal Elections 2026

Punjab Municipal Elections 2026 का शेड्यूल जारी, 5 जुलाई को वोटिंग

शनिवार, 20 जून 2026
CM Mann

Shri Akal Takht ने जारी की CM भगवंत मान से बातचीत की वीडियो, AI Video विवाद पर बड़ा खुलासा

शनिवार, 20 जून 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: रिटायरमेंट को लेकर नई चर्चा, साल में दो बार होगी सेवानिवृत्ति?

शनिवार, 20 जून 2026

#WATCH | On Congress leader Supriya Shrinate's post on BJP candidate from Mandi Kangana Ranaut, BJP MP Manoj Tiwari says, "I am surprised that Congress has such thinking towards women and artists. There is a difference between real & reel life. In reel life, an artist has to play… pic.twitter.com/6c6F4VHau1

— ANI (@ANI) March 26, 2024

महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र बन गया: पूनावाला : भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘कल, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और आईटी सेल की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने एक अशोभनीय पोस्ट के माध्यम से ‘नारी शक्ति’ का अपमान किया। यह सिर्फ कंगना रनौत या महिलाओं का अपमान नहीं है बल्कि यह पूरे हिमाचल प्रदेश का अपमान है। इतना समय बीतने के बाद भी कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता का कोई बयान नहीं आया है। वैसे पार्टी का तथाकथित नारा है ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’। पर प्रियंका गांधी वाड्रा जी आपकी पार्टी का चलन तो ऐसा लगता है कि ‘लड़की हूं, तो क्या कांग्रेस से बच सकती हूं।’ 

#WATCH | Delhi: On Congress leader Supriya Shrinate's objectionable post on BJP candidate from Mandi Kangana Ranaut, BJP leader Shehzad Poonawalla says, "Yesterday, Congress national spokesperson and IT cell head Supriya Shrinate insulted the 'Nari Shakti' through an indecent… pic.twitter.com/RbBwxKQD2q

— ANI (@ANI) March 26, 2024

उन्होंने आगे कहा, ‘महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र बन गया है। वह चाहे कितने भी बहाने बना लें, लेकिन तथ्य यह है कि पोस्ट को तब तक नहीं हटाया गया जब तक हमने इस पर आपत्ति नहीं जताई। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हम चुनाव आयोग से भी इसके खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।’

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले पर दिखाई गंभीरता : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महिला दूसरी महिला के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। हमने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पार्टी और नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि दो नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ही बात कह रहे हैं और बाद में इस बात से इनकार कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट की है। उन्हें कंगना से माफी मांगनी चाहिए। वे अपनी पार्टी में बड़े नेता हैं और दोनों से बेहतर आचरण की अपेक्षा की जाती है। मुझे उम्मीद है कि सोनिया जी उन दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। कंगना का जवाब बहुत गरिमापूर्ण है और उन्होंने गरिमा के साथ रुख अपनाया। चुनाव आयोग को पहले ही शिकायत भेजी जा चुकी है।’

#WATCH | Delhi: On Congress leader Supriya Shrinate's objectionable post on BJP candidate from Mandi Kangana Ranaut, NCW Chief Rekha Sharma says, "It is very unfortunate that a woman is using such derogatory language against another woman… NCW has taken it very seriously. We… pic.twitter.com/s4Ca9Gzawx

— ANI (@ANI) March 26, 2024

सुप्रिया श्रीनेत की सफाई : कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा था, ‘जो लोग मेरे बेहद करीब रहे हैं या मेरे साथ काम किया है, उन्हें पता है कि मैं किसी भी महिला के लिए ऐसा विवादित बयान नहीं दे सकती हूं। मुझे अभी पता चला कि सोशल मीडिया पोस्ट पर मेरे नाम के कई पैरोडी अकाउंट चल रहे हैं, जिनका दुरुपयोग फर्जी पोस्ट करने के लिए किया जा रहा है। @Supriyaparody नाम से एक अकाउंट चलाया जा रहा है, जहां से कुछ अराजक तत्वों ने इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया। हालांकि मैंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी है।’

कंगना रनौत का हमला : कंगना ने सुप्रिया की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए एक्स पर लिखा था, ‘प्रिय सुप्रिया जी, मैंने एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में हर तरह की महिल किरदार निभाए हैं। क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में राक्षस तक। रज्जो में एक प्रॉस्टिट्यूट से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेत्री तक। हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए। हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा रखने से ऊपर उठना चाहिए। साथ ही, हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को लेकर इस प्रकार के अपशब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। हर महिला अपनी गरिमा की हकदार होती है…।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं 5 गजब के टिप्स, सभी बीमारियों का खतरा होगा दूर

Next Post

Google बताएगा सब कुछ! पिछले कुछ सालों में कहां कहां गए आप, ऐसे चलेगा पता

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ram Mandir Donation Case

Ram Mandir Donation Case: SIT जांच में बड़े खुलासे, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

शनिवार, 20 जून 2026
Punjab Municipal Elections 2026

Punjab Municipal Elections 2026 का शेड्यूल जारी, 5 जुलाई को वोटिंग

शनिवार, 20 जून 2026
CM Mann

Shri Akal Takht ने जारी की CM भगवंत मान से बातचीत की वीडियो, AI Video विवाद पर बड़ा खुलासा

शनिवार, 20 जून 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: रिटायरमेंट को लेकर नई चर्चा, साल में दो बार होगी सेवानिवृत्ति?

शनिवार, 20 जून 2026
Cockroach Party Protest

Cockroach Party Protest: ‘थाली चम्मच लेकर आओ’ अभिजीत दीपके की अनोखी अपील

शनिवार, 20 जून 2026
EPFO New Rules

EPFO New Rules: UAN बनाना हुआ आसान, रोजगार योजना से जुड़ी बड़ी खबर

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
पिछले कुछ सालों में कहां-कहां गए आप, गूगल को है सब

Google बताएगा सब कुछ! पिछले कुछ सालों में कहां कहां गए आप, ऐसे चलेगा पता

रुपया शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

रुपया शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

नहीं मिलेगा अडानी जैसा, एक साल में डबल किया

नहीं मिलेगा अडानी जैसा, एक साल में डबल किया ‘अमेरिकी दोस्त’ का पैसा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।