LIVE | ...
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने की द्विपक्षीय बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने की द्विपक्षीय बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
जयशंकर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्‍ली, 30 मार्च (The News Air) भारत और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को यहां द्विपक्षीय बातचीत की और इस दौरान दोनों देशों ने रूस के साथ यूक्रेन के ‘जारी संघर्ष और इसके व्यापक प्रभाव’ पर चर्चा की। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा की भारत यात्रा दो साल से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों के बीच हो रही है। कुलेबा भारत की दो दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे थे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कुलेबा से शुक्रवार को यहां हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। बैठक के बाद, जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज दोपहर में यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ खुली और व्यापक बातचीत की।”

उन्होंने कहा, ‘‘‘हमारी चर्चा जारी संघर्ष और इसके व्यापक प्रभावों पर केंद्रित थी। उस संदर्भ में विभिन्न पहलों पर विचार विमर्श किया। हम दोनों के हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बात हुई। द्विपक्षीय सहयोग सहित समग्र संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।” जयशंकर ने हैदराबाद हाउस में यूक्रेन के अपने समकक्ष के साथ हाथ मिलाते हुए और द्विपक्षीय बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं। कुलेबा ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ”मैंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के आमंत्रण पर नयी दिल्ली की अपनी यात्रा शुरू की है। यूक्रेन-भारत सहयोग महत्वपूर्ण है और हम संबंधों को और मजबूत करेंगे। (यूक्रेन के) राष्ट्रपति (वोलोदिमीर) जेलेंस्की, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच बातचीत के आधार पर हम शांति फॉर्मूले पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करेंगे।”

बैठक की शुरुआत में जयशंकर ने कुलेबा का भारत में स्वागत किया और कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि ”हमारे कुछ द्विपक्षीय तंत्र भी मिले हैं और जिससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक निश्चित गति पैदा हुई है।” जयशंकर ने कहा, ”भारत में, नयी दिल्ली में स्वागत है। हम इस यात्रा का इंतजार कर रहे थे और मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हम दोनों के काफी व्यस्त यात्रा कार्यक्रमों के बावजूद हम यह बैठक कर पाने में सक्षम हुए।” जयशंकर ने कहा कि हाल के महीनों में ”हमने विभिन्न स्तरों पर बातचीत की है। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि हमारे कुछ द्विपक्षीय तंत्र भी मिले हैं। मुझे लगता है कि इससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक निश्चित गति पैदा हुई है।” उन्होंने कहा, ”और आज दोपहर की इस बातचीत के बाद हम अंतर सरकारी आयोग की बैठक को लेकर भी आशान्वित है।”

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History 

11 सितंबर: इतिहास का सबसे काला दिन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert 

ओडिशा में भीषण बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 11 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026

भारत के विदेश मंत्री ने कहा, ”आपकी यात्रा हमें आपके क्षेत्र में हालत को समझने का मौका देती है और उस पर हम आपका रुख जानने को लेकर उत्सुक हैं। मुझे लगता है कि हमारी टीम ने हमारे बीच चर्चाओं के लिए एक अहम एजेंडा तैयार किया है और मैं आपको अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं।” सोवियत संघ के विघटन के बाद भारत सरकार ने दिसंबर 1991 में यूक्रेन गणराज्य को एक संप्रभु स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी थी। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध भारत-यूक्रेन संबंधों पर 2013 के एक बयान के अनुसार भारत और यूक्रेन के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बृहस्पतिवार को साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान कुलेबा की यात्रा पर एक प्रश्न के जवाब में कहा था कि ‘‘विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत होगी जिसमें वे द्विपक्षीय संबंधों में आने वाले कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।” उन्होंने कहा था, ”वे पूर्व में आयोजित अंतर-सरकारी आयोग की भी समीक्षा करेंगे।” जायसवाल ने कहा था कि दोनों नेता साझा चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन के विदेश मंत्री के लिए कई अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्विट्जरलैंड में शांति सम्मेलन पर भारत के रुख के संबंध में पूछे जाने पर कहा था ”शांति पहल और यूक्रेन-रूस संघर्ष को हम कैसे देखते हैं, इस पर हमारा रुख बहुत स्पष्ट है। हम बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करना जारी रखे हुए हैं और उन सभी तरीकों को अपनाने को तैयार हैं जो इस उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद कर सकते हों।” यूक्रेन के राष्ट्रपति की ओर से 2022 में प्रस्तावित शांति फॉर्मूला 10 सिद्धांतों पर आधारित है और इसका उद्देश्य यूक्रेन में न्यायसंगत और स्थायी शांति सुनिश्चित करना है।
13

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bharat Ratna Awards 2024: आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, डॉ स्वामीनाथन और

Next Post

सुपुर्द ए खाक हुआ मुख्तार अंसारी, कब्रिस्तान के बाहर मौजूद रही भारी भीड़

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History 

11 सितंबर: इतिहास का सबसे काला दिन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert 

ओडिशा में भीषण बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 11 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Next Post
सुपुर्द-ए-खाक हुआ मुख्तार, कब्रिस्तान के बाहर मौजूद रही भारी भीड़

सुपुर्द ए खाक हुआ मुख्तार अंसारी, कब्रिस्तान के बाहर मौजूद रही भारी भीड़

BPSC TRE 3 Exam Date

कब होगी बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा? जानिए

Taliban Order to Kill Women ... अगर महिलाओं ने किया काम तो पत्थरों से की जाएगी उनकी हत्या, तालिबान के ऐलान से मचा हड़कंप

Taliban Order to Kill Women ... अगर महिलाओं ने किया काम तो पत्थरों से की जाएगी उनकी हत्या, तालिबान के ऐलान से मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।