सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जैन मुनि Acharya Vidyasagar Maharaj का निधन, PM Modi बोले उनके अमूल्य योगदान को याद रखेंगी पीढ़ियां

जैन मुनि Acharya Vidyasagar Maharaj का निधन, PM Modi बोले उनके अमूल्य योगदान को याद रखेंगी पीढ़ियां

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 18 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
जैन मुनि Acharya Vidyasagar Maharaj का निधन, PM Modi बोले उनके अमूल्य योगदान को याद रखेंगी पीढ़ियां

जैन मुनि Acharya Vidyasagar Maharaj का निधन, PM Modi बोले उनके अमूल्य योगदान को याद रखेंगी पीढ़ियां

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

छत्तीसगढ़, 18 फरवरी (The News Air) छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज (Acharya Vidyasagar Maharaj) का रविवार को निधन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यासागर महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है. पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी प्रार्थनाएं आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के अनगिनत भक्तों के साथ हैं. आने वाली पीढ़ियां उन्हें समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद रखेंगी. पीएम ने कहा कि आध्यात्मिक जागृति के उनके प्रयासों, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए उन्हें याद रखा जाएगा.

पीएम पीएम ने कहा कि मुझे वर्षों तक उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ. मैं पिछले साल के अंत में छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर की अपनी यात्रा को कभी नहीं भूल सकता. उस समय मैंने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के साथ समय बिताया था और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया था. वहीं, बीजेपी के बैठक में जेपी नड्डा ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी.

My thoughts and prayers are with the countless devotees of Acharya Shri 108 Vidhyasagar Ji Maharaj Ji. He will be remembered by the coming generations for his invaluable contributions to society, especially his efforts towards spiritual awakening among people, his work towards… pic.twitter.com/jiMMYhxE9r

— Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2024

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

आरएसएस ने भी दी विनम्र श्रद्धांजली : आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेडकर ने भी विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा है कि पूजनीय जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने आज प्रातः अपने शरीर को त्याग दिया. उनके पवित्र जीवन को शत-शत नमन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विनम्र श्रद्धांजली.

पूजनीय जैन मूनी आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने आज प्रातः अपने शरीर को त्याग दिया । उनके पवित्र जीवन को शत-शत नमन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विनम्र श्रद्धांजली । ॐशांती । pic.twitter.com/KlVZGNiOdF

— Sunil Ambekar (@SunilAmbekarM) February 18, 2024

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संल्लेखना पूर्वक समाधि लेने की खबर न सिर्फ जैन समाज के लिए बल्कि समूचे भारत और विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है. ब्रह्मलीन आचार्य श्री विद्याधर जी महाराज ज्ञान, त्याग, तपस्या और तपोबल का सागर रहे हैं. भारत भूमि ऐसे अलौकिक संत के दर्शन, प्रेरणा, आशीष, स्पर्श और करूणा से धन्य हुई है. मैं आचार्य श्री विद्यासागर जी को भावपूर्ण प्रणाम करता हूं. शत् शत् नमन करता हूं. आचार्य श्री हमेशा हमारे हृदय में, हमारी चेतनाओं में, हमारी आस्थाओं में और हमारे जीवन पथ पर शाश्वत रहेंगे.

निधन से तीन दिन पहले आचार्य पद त्यागा : विद्यासागर महाराज ने मौन व्रत भी ले रखा था. देर रात करीब 2:35 बजे आचार्य ने समाधि ली. जैन मुनि के निधन की खबर फैलते ही जैन समाज के लोग डोंगरगढ़ पहुंचने लग गए हैं. बताया गया है कि निधन से 3 दिन पहले ही महाराज जी ने आचार्य पद को त्याग दिया था. इसके बाद उन्होंने मौन धारण कर लिया था.

कौन हैं विद्यासागर जी महाराज? : विश्व प्रख्यात संत शिरोमणि गुरु देव विद्यासागर जी महाराज का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को विद्याधर के रूप में कर्नाटक के बेलगांव जिले के सदलगा में शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था. उनके पिता मल्लप्पा थे जो बाद में मुनि 108 मूनी मल्लिसागर बने. उनकी माता श्रीमंती जो बाद में आर्यिका 105 समयमति माताजी बनीं. आचार्य विद्यासागर जी को 30 जून 1968 में अजमेर में 22 वर्ष की आयु में आचार्य ज्ञानसागर ने दीक्षा दी, जो आचार्य शांतिसागर जी के शिष्य थे. आचार्य विद्यासागर जी को 22 नवंबर 1992 में गुरु ज्ञानसागर जी द्वारा आचार्य पद दिया गया था.

उनके अलावा सभी घर के लोग संन्यास ले चुके हैं. उनके भाई अनंतनाथ और शांतिनाथ ने आचार्य विद्यासागर जी से दीक्षा ग्रहण की और मुनि योगसागर जी और मुनि समयसागर जी कहलाए.आचार्य विद्यासागर संस्कृत, प्राकृत सहित विभिन्न आधुनिक भाषाओं हिन्दी, मराठी और कन्नड़ में विशेषज्ञ स्तर का ज्ञान रखते हैं. उन्होंने हिन्दी और संस्कृत के विशाल मात्रा में रचनाएं की हैं. सौ से अधिक शोधार्थियों ने उनके कार्य का मास्टर्स और डॉक्ट्रेट के लिए अध्ययन किया है.

उनके कार्य में निरंजना शतक, भावना शतक, परीषह जाया शतक, सुनीति शतक और शरमाना शतक शामिल हैं. उन्होंने काव्य मूक माटी की भी रचना की है. विभिन्न संस्थानों में यह स्नातकोत्तर के हिन्दी पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाता है. आचार्य विद्यासागर जी कई धार्मिक कार्यों में प्रेरणास्रोत रहे हैं. आचार्य श्री के शिष्य मुनि क्षमासागर जी ने उन पर आत्मान्वेषी नामक जीवनी लिखी है. इस पुस्तक का अंग्रेजी अनुवाद भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रकाशित हो चुका है. मुनि प्रणम्यसागर जी ने उनके जीवन पर अनासक्त महायोगी नामक काव्य की रचना की है.

आचार्य विद्यासागर ने किन चीजों को त्यागा?

  • कोई बैंक खाता नहीं, कोई ट्रस्ट नहीं, कोई जेब नहीं , कोई मोह माया नहीं, अरबों रुपए जिनके ऊपर निछावर होते हैं उन गुरुदेव के कभी धन को स्पर्श नहीं किया.
  • आजीवन चीनी का त्याग
  • आजीवन नमक का त्याग
  • आजीवन चटाई का त्याग
  • आजीवन हरी सब्जी का त्याग, फल का त्याग, अंग्रेजी औषधि का त्याग, सीमित ग्रास भोजन, सीमित अंजुली जल
  • आजीवन दही का त्याग
  • सूखे मेवा का त्याग
  • आजीवन तेल का त्याग,
  • सभी प्रकार के भौतिक साधनों का त्याग
  • एक करवट में शयन, बिना चादर, गद्दे, तकिए के सिर्फ तख्त पर किसी भी मौसम में सोना.
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रामभद्राचार्य, गुलजार अट्ठावनवें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किये जायेंगे

Next Post

Aryan Khan के फैशन ब्रांड के लिए शर्टलेस हुए बॉलीवुड के किंग Shahrukh Khan

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
Aryan Khan के फैशन ब्रांड के लिए शर्टलेस हुए बॉलीवुड के किंग Shahrukh Khan

Aryan Khan के फैशन ब्रांड के लिए शर्टलेस हुए बॉलीवुड के किंग Shahrukh Khan

Jammu-Kashmir: नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाद अब पीडीपी भी इंडिया गठबंधन से हुई अलग

Jammu-Kashmir: नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाद अब पीडीपी भी इंडिया गठबंधन से हुई अलग

Swami Prasad Maurya अब बना रहे नया दल, जानें पार्टी के नाम से लेकर एजेंडा तक सब कुछ

Swami Prasad Maurya अब बना रहे नया दल, जानें पार्टी के नाम से लेकर एजेंडा तक सब कुछ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।