रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - जैकी, जग्गू, भिड़ू, तस्वीर और आवाज…अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल से परेशान जैकी श्रॉफ,

जैकी, जग्गू, भिड़ू, तस्वीर और आवाज…अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल से परेशान जैकी श्रॉफ,

पहुंच गए दिल्ली हाई कोर्ट

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 14 मई 2024
in NEWS-TICKER, मनोरंजन
A A
0
जैकी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी पर्सनालिटी और पब्लिसीटी राइट्स के हक को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में कई संस्थाओं के खिलाफ याचिका दाखिल की है. याचिका में दावा किया गया है कि कई संस्थाओं ने जैकी श्रॉफ से इजाजत लिए बिना ही उनकी तस्वीरों, आवाज़ और शब्द ‘भिड़ू’ का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है. जैकी श्रॉफ ने याचिका में मांग की है उनकी मर्जी के बिना उनसे जुड़ी चीज़ों के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए.

जस्टिस संजीव नरुला ने जैकी श्रॉफ की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की और बचाव पक्ष को समन जारी किया. कोर्ट ने कहा कि अंतरिम आदेश देने के मामले पर वो कल यानी 15 मई को सुनाई करेगा. याचिका में जैकी ने संस्थाओं के अलावा सोशल मीडिया चैनल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप्स और GIF बनाने वाले प्लेटफॉर्म्स पर भी उनके नाम, तस्वीर और उनकी पहचान से जुड़ी चीज़ों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है.

जैकी श्रॉफ के लिए कोर्ट में पेश हुए वकील प्रवीण आनंद ने कोर्ट को बताया कि कुछ मामलों में उनती तस्वीरों का इस्तेमाल करके आपत्तिजनक मीम्स भी बनाए गए हैं. इसके अलावा इसी तरह उनकी आवाज़ का भी गलत इस्तेमाल हुआ है. यही नहीं कोर्ट को ये भी बताया गया कि कुछ मामलों में तो जैकी श्रॉफ की पहचान का इस्तेमाल करते हुए पोर्नोग्राफिक मटेरियल तक बनाए गए हैं.

यह भी पढे़ं 👇

Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में आएगी जबरदस्त तेजी, जानें 2026-27 का पूरा आउटलुक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

बड़ी खबर: Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन, देश शोक में

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026

हालांकि जैकी श्रॉफ के वकील ने ये साफ किया कि वो पैरोडी और हास्य व्यंग्य को रोकना नहीं चाहते, लेकिन उनकी पर्सनालिटी का व्यापारिक, अपमानजनक और गलत तरीके से इस्तेमाल पर रोक चाहते हैं.

इन चीज़ों के इस्तेमाल पर रोक चाहते हैं जैकी

याचिका में बताया गया है कि जैकी श्रॉफ अपने नाम जैकी श्रॉफ, जैकी, जग्गू दादा और भिड़ू शब्द के बिना मंजूरी के इस्तेमाल पर रोक चाहते हैं. बता दें कि भिड़ू मराठी का शब्द है और इसका मतलब दोस्त या पार्टनर होता है. इसके अलावा याचिका में ये भी गुज़ारिश की गई है कि कोर्ट प्रौद्योगिकी विभाग और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) को ये आदेश दे कि वो गैरकानूनी तरीके से जैकी श्रॉफ की पर्सनालिटी का इस्तेमाल करने वाली वेबसाइटों और लिंक को हटाए.

दावा है कि उनकी मर्जी के बिना उनसे जुड़ी तमाम चीज़ों का इस्तेमाल हो रहा है और और गलत इस्तेमाल से सिर्फ पैसे ही नहीं कमाए जा रहे बल्कि कंफ्यूज़न भी पैदा की जा रही है और उनके (जैकी श्रॉफ) प्रतिष्ठा को भी धूमिल किया जा रहा है.

अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे कोर्ट

आपको बता दें कि साल 2022 में ऐसे ही मामले में अमिताभ बच्चन भी हाई कोर्ट पहुंचे थे. कोर्ट ने उस वक्त अंतरिम आदेश देते हुए उनकी पर्सनालिटी और पब्लिसिटी राइट्स के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी. बिग बी ने याचिका में मांग की थी कि उनकी मर्ज़ी के बिना उनके नाम, तस्वीर, आवाज़ और उनसे जुड़ी किसी पहचान के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में शूटरों की भर्ती का खुलासा!

Next Post

‘वॉशिंग मशीन’ कैंपेन के जरिए भाजपा और प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की पोल खोल रही ‘‘आप’’- गोपाल राय

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में आएगी जबरदस्त तेजी, जानें 2026-27 का पूरा आउटलुक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

बड़ी खबर: Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन, देश शोक में

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
AAP

‘वॉशिंग मशीन’ कैंपेन के जरिए भाजपा और प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की पोल खोल रही ‘‘आप’’- गोपाल राय

Khalistan

बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू

Bhadaur Municipal Council President Manish Kumar joined AAP

संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।