सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - यूं ही नहीं कहा गया सोनू सूद को ‘गरीबों का मसीहा’, किसी को दिया ट्रैक्टर तो किसी का कराया ऑपरेशन

यूं ही नहीं कहा गया सोनू सूद को ‘गरीबों का मसीहा’, किसी को दिया ट्रैक्टर तो किसी का कराया ऑपरेशन

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, मनोरंजन, राष्ट्रीय
A A
0
सोनू सूद
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुंबई 30 जुलाई (The News Air): ‘गरीबों का मसीहा’ कहे जाने वाले एक्टर सोनू सूद आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में बेशक ज्यादातर विलेन का किरदार निभाया हो, लेकिन असल जिंदगी में वह किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। कोरोना काल में सोनू सूद जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने की कोशिश में लगे रहे और यह सिलसिला अब भी जारी है।

सोनू सूद ने देश के कोने-कोने से मदद की गुहार लगा रहे लोगों की मदद की। आज हम आपको उनके कुछ ऐसे कदम के बारे में बताएंगे, जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बैल की जगह किसान अपनी बेटियों से हल जोतने के लिए मजबूर था। उसके पास बैलों को किराये पर लेने तक के पैसे नहीं थे। जब यह वीडियो सोनू ने देखा, तो उस परिवार को ट्रैक्टर भेज दिया।

एक्टर ने रीट्वीट करते हुए लिखा, ”इस परिवार को बैल के जोड़े की जरूरत नहीं है… उसे एक ट्रैक्टर की जरूरत है। इसलिए आपको एक ट्रैक्टर भेज रहा हूं। शाम तक एक ट्रैक्टर आपके खेत को जोत रहा होगा। खुश रहो।”
सोनू के इस कदम की लोगों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी तारीफ की थी।

सोनू सूद लॉकडाउन में एक युवक को इंडोनेशिया से भारत वापस लेकर आए थे। यूपी के बस्ती के रहने वाले शिवम मिश्रा बैडमिंटन प्लेयर है और वह ट्रेनिंग के लिए इंडोनेशिया गया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते वह वहां फंस गया। अपने बेटे को वापस लाने के लिए पिता ने सभी से मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। वह शिवम को वापस लाने के लिए जमीन बेचने को भी तैयार थे। लेकिन सोनू सूद ने उनके बेटे को वापस लाने का वादा किया।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Bill

Punjab Sacrilege Bill: पंजाब में बेअदबी पर अब होगी सख्त सजा, 10 साल से उम्रकैद तक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Bihar Government

Bihar Government Formation: 14 अप्रैल को NDA विधायक दल की अहम बैठक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
PM Modi

Nari Shakti Vandan: PM मोदी आज करेंगे महिलाओं से संवाद, विज्ञान भवन में

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Blockade

Strait of Hormuz Blockade: तेल $100 के पार, US-Iran वार्ता बेनतीजा

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

भारत वापस आने पर शिवम मिश्रा ने ट्वीट में लिखा, ‘सोनू सर, मैं 6 महीने से इंडोनेशिया में फंसा था। सभी सरकारों से महीनो मिन्नतें कर हार गया था। पिताजी मुझे वापस लाने के लिए जमीन बेचने तक के लिए तैयार थे, लेकिन आपने आज मुझे मेरे देश हिंदुस्तान वापस लाकर ये साबित कर दिया कि आपसे बड़ा हीरो ना कोई था, ना है, ना कभी होगा।”

इसके अलावा, सोनू सूद ने एक छात्र की यूपीएससी की किताबें खरीदने में मदद की। छात्र ने एक्टर से मदद मांगते हुए ट्वीट किया, ”सर प्लीज मुझे यूपीएससी की किताबें खरीदने में मदद करें। मैं इन किताबों के बगैर तैयारी शुरू नहीं कर सकता।” छात्र की इस अपील पर उन्होंने ट्वीट कर उससे उसका पता मांगा और कहा कि किताबें आपके दरवाजे तक पहुंच जाएंगी।

सोनू सूद ने महज 22 महीने के बच्चे की भी मदद की। जयपुर के रहने वाले बच्चे को स्पाइनल मसल एट्रोफी टाइप 2 बीमारी थी, उन्होंने बच्चे के लिए दुनिया के सबसे महंगे इंजेक्शन का इंतजाम किया। उन्होंने तीन महीने में 9 करोड़ रुपये का चंदा जुटाया।

सोनू सूद ने बिहार की चहुंमुखी बच्ची का ऑपरेशन करा कर उसे नई जिंदगी देने में मदद की। चहुंमुखी जन्म के साथ 4 पैर और 4 हाथ वाली थी। उसके पेट से दो हाथ और दो पैर बाहर निकले हुए थे। जब यह वीडियो सोनू सूद ने देखा तो उसकी मदद करने के लिए आगे आए। बता दें कि सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, इस दौरान उनका लगाव एक्टिंग की ओर बढ़ा और वह अभिनेता बनने का सपना लेकर साल 1996 में मुंबई में आ गए।

उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग डब्यू की। इसमें उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ‘भगत सिंह’ का रोल निभाया। वहीं साल 2004 में फिल्म ‘युवा’ में अभिषेक बच्चन के भाई का रोल अदा किया। उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी, जिसमें ‘आशिक’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘दबंग’, ‘आर राजकुमार’, ‘सिंबा’, ‘सिंह इज किंग’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्में शामिल है। साउथ से बॉलीवुड तक सोनू ने अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है।

 

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ट्रेन में बम है: पंजाब में फिरोजपुर-जम्मू तवी ट्रेन के पहिए थमे, कासूबेगू स्टेशन पर दो घंटे रुकी

Next Post

देश भर के कोचिंग सेंटरों की क्लास लगाने का समय आ गया है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Bill

Punjab Sacrilege Bill: पंजाब में बेअदबी पर अब होगी सख्त सजा, 10 साल से उम्रकैद तक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Bihar Government

Bihar Government Formation: 14 अप्रैल को NDA विधायक दल की अहम बैठक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
PM Modi

Nari Shakti Vandan: PM मोदी आज करेंगे महिलाओं से संवाद, विज्ञान भवन में

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Blockade

Strait of Hormuz Blockade: तेल $100 के पार, US-Iran वार्ता बेनतीजा

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
MP Board 10th 12th Result 2026

MP Board 10th 12th Result 2026: अप्रैल में आएगा रिजल्ट, जानें डेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Noida Employee Protest

Noida Employee Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, आगजनी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
देश भर के कोचिंग सेंटरों की क्लास लगाने का समय आ गया है

देश भर के कोचिंग सेंटरों की क्लास लगाने का समय आ गया है

दिल्ली के बाद MP में कोचिंग सेंटरों पर एक्शन, CM मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन का छापा

दिल्ली के बाद MP में कोचिंग सेंटरों पर एक्शन, CM मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन का छापा

वो दिन दूर नहीं जब भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनॉमिक पावर: PM Modi

वो दिन दूर नहीं जब भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनॉमिक पावर: PM Modi

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।