LIVE | ...
गुरूवार, 25 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ISRO ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में GSLV-एफ12 सैटेलाइट किया लॉन्च

ISRO ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में GSLV-एफ12 सैटेलाइट किया लॉन्च

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
ISRO
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

श्रीहरिकोटा (The News Air): आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा में नौवहन उपग्रह एनवीएस-01 को लेकर इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान जीएसएलवी (GSLV) सोमवार को यहां अंतरिक्ष केंद्र से लांच हुआ। इसरो ने बताया कि जीएसएलवी-एफ12 (GSLV-F12) ने नौवहन उपग्रह एनवीएस-01 को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया। अंतरिक्ष एजेंसी का लक्ष्य इस प्रक्षेपण के जरिए नाविक (जीपीएस की तरह भारत की स्वदेशी नौवहन प्रणाली) सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करना है। चेन्नई से करीब 130 किलोमीटर दूर यहां स्थित श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से 51.7 मीटर लंबे रॉकेट को प्रक्षेपित किया गया। यह पूर्व निर्धारित समय पूर्वाह्न 10 बजकर 42 मिनट पर साफ आसमान में अपने लक्ष्य की ओर रवाना हुआ।

दूसरी पीढ़ी की इस नौवहन उपग्रह श्रृंखला को अहम प्रक्षेपण माना जा रहा है क्योंकि इससे नाविक सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित होगी और यह उपग्रह भारत तथा मुख्य भूमि के आसपास लगभग 1,500 किलोमीटर के क्षेत्र में तात्कालिक स्थिति और समय संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा। इसरो ने बताया कि नाविक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि संकेतों की मदद से उपयोगकर्ता की 20 मीटर के दायरे में स्थिति और 50 नैनोसेकंड के अंतराल में समय की सटीक जानकारी मिल सकती है। प्रक्षेपण के कुछ मिनट बाद रॉकेट ने 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-01 नौवहन उपग्रह को लगभग 251 किमी की ऊंचाई पर भू-स्थिर स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में स्थापित किया। एनवीएस-01 अपने साथ एल1, एल5 और एस बैंड उपकरण लेकर गया है। पूर्ववर्ती की तुलना में, दूसरी पीढ़ी के उपग्रह में स्वदेशी रूप से विकसित रुबिडियम परमाणु घड़ी भी होगी।

#WATCH आंध्र प्रदेश: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में जीएसएलवी-एफ12 सैटेलाइट लॉन्च किया। pic.twitter.com/qgDhTRO9v4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2023

इसरो ने कहा कि यह पहली बार है जब स्वदेशी रूप से विकसित रुबिडियम परमाणु घड़ी का सोमवार के प्रक्षेपण में इस्तेमाल किया गया। अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, वैज्ञानिक पहले तारीख और स्थान का निर्धारण करने के लिए आयातित रूबिडियम परमाणु घड़ियों का इस्तेमाल करते थे। अब, उपग्रह में अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र द्वारा विकसित रूबिडियम परमाणु घड़ी लगी होगी। यह एक महत्वपूर्ण तकनीक है जो कुछ ही देशों के पास है। इसरो ने कहा कि सोमवार का मिशन स्वदेशी क्रायोजनिक चरण के साथ जीएसएलवी की छठी परिचालन उड़ान है।(एजेंसी)

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Prices Fall

Crude Oil Prices Fall: पश्चिमी एशिया में तनाव घटा, कच्चे तेल की कीमत जानें प्रति बैरल

गुरूवार, 25 जून 2026
Punjab Drug War

Punjab Drug War: मान सरकार नशा मुक्त पंजाब के लिए प्रतिबद्ध – मालेरकोटला में VDC समीक्षा बैठक

गुरूवार, 25 जून 2026
SIR 2026 Punjab,

Punjab Voter List Update 2026: 24,453 BLOs ने शुरू की घर-घर गणना, CEO अनिंदिता मित्रा ने खुद भरा फॉर्म

गुरूवार, 25 जून 2026
Pune Murder

Pune Murder Case: Engagement से Execution तक – समाज के खोखलेपन की कहानी

गुरूवार, 25 जून 2026
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Vande Bharat: पूर्वोत्तर को वंदे भारत की सौगात, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान; आदेश जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Prices Fall

Crude Oil Prices Fall: पश्चिमी एशिया में तनाव घटा, कच्चे तेल की कीमत जानें प्रति बैरल

गुरूवार, 25 जून 2026
Punjab Drug War

Punjab Drug War: मान सरकार नशा मुक्त पंजाब के लिए प्रतिबद्ध – मालेरकोटला में VDC समीक्षा बैठक

गुरूवार, 25 जून 2026
SIR 2026 Punjab,

Punjab Voter List Update 2026: 24,453 BLOs ने शुरू की घर-घर गणना, CEO अनिंदिता मित्रा ने खुद भरा फॉर्म

गुरूवार, 25 जून 2026
Pune Murder

Pune Murder Case: Engagement से Execution तक – समाज के खोखलेपन की कहानी

गुरूवार, 25 जून 2026
Coaching

Delhi-Lucknow में Coaching नहीं, ‘Structural Murder’ का सच: Urban Failure की असली कहानी

गुरूवार, 25 जून 2026
Semiconductor Masterstroke

₹7,100 करोड़ का Semiconductor Masterstroke: क्या India बनेगा अगला Taiwan?

गुरूवार, 25 जून 2026
Next Post
summer-vacation

पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान; आदेश जारी

छात्रा

नाबालिग छात्रा भगाई: पिता ने कार में बिठाकर ले जाते देखा, रोकने का प्रयास किया

Satellite NVS-01 Launch

Satellite NVS-01 Launch: नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 श्रीहरिकोटा से लॉन्च, अब नाविक सेवाओं की निरंतरता होगी सुनिश्चित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।