सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा राज में आईपीएस पूरन कुमार को दलित होने की सजा मिली- संजय सिंह

भाजपा राज में आईपीएस पूरन कुमार को दलित होने की सजा मिली- संजय सिंह

पूरन कुमार का उत्पीड़न मंदिर में प्रवेश से शुरू होकर जाति सूचक गालियों और फर्जी एफआईआर तक पहुंचा- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Sanjay Singh -1
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने जातीय उत्पीड़न के चलते आत्महत्या करने वाले हरियाणा के दलित आईपीएस अफसर पूरन कुमार के सुसाइड नोट को लेकर भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि आईपीएस पूरन कुमार का फ़ाइनल नोट यह बताता है कि भाजपा राज में कैसे एक आईपीएस अधिकारी को दलित होने की सज़ा मिली। यह मामला मंदिर में प्रवेश से शुरू होकर, जाति सूचक गालियों और फ़र्जी एफआईआर तक पहुंचा। जब प्रताड़ना और अपमान सहन करने की सारी सीमा पार हो गई तब पूरन कुमार ने मौत को गले लगा लिया। यह भाजपा का नया भारत है, जहां देश के मुख्य न्यायाधीश से लेकर आईपीएस अधिकारी तक दलित होने की सज़ा पा रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार के सुसाइड नोट को पढ़कर देशवासियों की रूह कांप जाएगी। आजादी के 78 साल बाद भी एक दलित अधिकारी को उनकी जाति के कारण ऐसी प्रताड़ना झेलनी पड़ी कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया। यह कोई साधारण मामला नहीं है। यह मामला 2022 से चल रहा था। पूरन कुमार का गुनाह सिर्फ इतना था कि वे एक मंदिर में चले गए। उनके ही पुलिस विभाग ने इसे मुद्दा बनाया कि वे ‘दलित होकर मंदिर कैसे गए?’ उनकी पत्नी भी आईएएस हैं, जो मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करती हैं। पूरन कुमार स्वयं एडीजीपी रैंक के अधिकारी थे। फिर भी, मंदिर जाना अपराध बना।

संजय सिंह ने कहा कि सुसाइड नोट में पूरन कुमार ने 15 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लिखे। उन्होंने हरियाणा के डीजीपी और अन्य पर जातिसूचक गालियां देने, मंदिर जाने को मुद्दा बनाने और छुट्टियां होने के बाद भी पिता की बीमारी में छुट्टी न देने जैसे आरोप लगाए हैं। पूरन कुमार अपने बीमार पिता के अंतिम समय में आंध्र प्रदेश नहीं पहुंच सके और उनकी मृत्यु हो गई। क्या इससे ज्यादा प्रताड़ना किसी व्यक्ति को दी जा सकती है?

संजय सिंह ने बताया कि पूरन कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, उन्हें एडीजीपी पद से हटाकर ट्रेनिंग पोस्टिंग दी गई। रोहतक में उनके एक जूनियर ने एक शराब ठेकेदार की शिकायत पर झूठी एफआईआर दर्ज की, जिसमें उनके स्टाफ पर 2.5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। यह साजिश थी। इसके बाद, 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में पूरन कुमार ने हताश होकर घर के बेसमेंट में 8 पेज का पत्र लिखा, पत्नी और दोस्तों को भेजा और सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए चंडीगढ़ के एक थाने में अर्जी दी है, लेकिन पता नहीं क्या कार्रवाई होगी? क्योंकि यह मोदी जी का ‘नया भारत’ है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

संजय सिंह ने सवाल किया कि क्या यह है मोदी जी का ‘नया भारत’? जहां मुख्य न्यायाधीश को जूते, गालियां और धमकियां मिलती हैं, 25 साल की सेवा करने वाले आईपीएस को जातिगत अपमान मिलता है। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, मुसलमानों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार होता है। अगर आजादी के 78 साल बाद भी यह हाल है, तो हम यह कैसा ‘नया भारत’ बना रहे हैं?

संजय सिंह ने देशवासियों से अपील की कि न्याय की आवाज उठाइए। एक वीडियो बनाइए, कुछ बोलिए और दिखाइए कि देशवासियों की चेतना जिंदा है कि इस देश में ऐसी घटनाओं पर दुख और गुस्सा बाकी है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘आप’ पंजाब ने मीडिया विंग के पदाधिकारियों का किया ऐलान

Next Post

मान सरकार का बाकमाल बदलाव: पंजाब में फूड प्रोसेसिंग से बढ़ी किसानों की आमदनी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
Aap govt.

मान सरकार का बाकमाल बदलाव: पंजाब में फूड प्रोसेसिंग से बढ़ी किसानों की आमदनी

Varinder singh ghuman

Bodybuilder Varinder Ghuman No More: पंजाब के आयरन मैन की विदाई पर उमड़ा जनसैलाब

Aap pc

दलितों के प्रति भाजपा की मनुवादी मानसिकता बेनकाब!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।