LIVE | ...
गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - राज्य की फलों और सब्ज़ियों को अन्य देशों में निर्यात करने की दिशा में तेज़ी से कार्य करने के निर्देश

राज्य की फलों और सब्ज़ियों को अन्य देशों में निर्यात करने की दिशा में तेज़ी से कार्य करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने कृषि और बागवानी विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 21 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Mohinder Bhagat
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 21 नवंबर (The News Air) पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वे पंजाब राज्य से फलों और सब्ज़ियों को अन्य देशों में निर्यात करने की दिशा में तेज़ी से कार्य करें।

आज यहां कृषि, बागवानी विशेषज्ञों, पी.ए.यू. के अधिकारियों और वैज्ञानिकों के साथ कृषि और बागवानी से संबंधित विभिन्न संस्थानों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब राज्य की भौगोलिक स्थिति और जलवायु बागवानी के लिए बेहद अनुकूल है। यहां हम उन फसलों की खेती कर सकते हैं, जिनकी यूरोप और अन्य देशों में बहुत अधिक मांग है।

बैठक के दौरान, कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पंजाब राज्य की कुल पंचायत भूमि का 10 फीसद हिस्सा बागवानी के तहत लाने की दिशा में कार्य करें। साथ ही, इस बात का ध्यान रखा जाए कि बागवानी के लिए चिह्नित की गई भूमि सिंचित हो। उन्होंने कहा कि इस कार्य की निगरानी बागवानी विभाग और पंचायती राज विभाग करेंगे, और मनरेगा के माध्यम से इस भूमि पर बागवानी की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Mega PTM Punjab

Mega PTM Punjab: बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्कूल पहुंचेंगे 25 लाख माता-पिता

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Elon Musk Starlink India

Elon Musk Starlink India: क्या अंबानी-मित्तल रोक रहे हैं स्टारलिंक?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Jantar Mantar Protest

Jantar Mantar Protest: क्या युवा कांग्रेस को प्रदर्शन की इजाजत मिलेगी?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Mad Sandhu Murder

Mad Sandhu Murder: शूटर गिरफ्तार, गोल्डी ढिल्लों गैंग का कनेक्शन

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर हम यूरोपीय बाजार की मांग के अनुसार खेती को अपनाएं, तो न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखने में मदद मिलेगी, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ाई जा सकेगी।

इस अवसर पर अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी शहर में स्थित यू.एस.डी.ए. ए.आर.एस. सबट्रॉपिकल हार्टिकल्चर रिसर्च सेंटर (एस.एच.आर.एस.) के प्रसिद्ध बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सुखविंदर सिंह ने कहा कि बागवानी दुनिया की कई समस्याओं को हल करने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रकृति ने दुनिया को 70 लाख से अधिक पौधों की प्रजातियां दी हैं, लेकिन अभी तक हम इनमें से केवल कुछ सैकड़ों को ही बागवानी में शामिल कर पाए हैं।

उन्होंने अमेरिका में उगाई जा रही गन्ने की एक प्रजाति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रजाति में चीनी की मात्रा 25 प्रतिशत है, जबकि पंजाब में उगाए जा रहे गन्ने में यह मात्रा 9 प्रतिशतहै। उन्होंने बताया कि पंजाब में एवोकाडो और कोको की खेती के लिए भी अपार संभावनाएं हैं।

बैठक के दौरान, अतिरिक्त मुख्य सचिव (बागवानी) श्री अनुराग वर्मा ने अमेरिका से अधिक चीनी वाली गन्ने की प्रजाति को पंजाब मंगाने की संभावनाओं पर चर्चा की। इस पर अमेरिकी कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि यह बीज पंजाब मंगाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए भारत सरकार के माध्यम से अमेरिकी सरकार के साथ समन्वय करना होगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में अतिरिक्त मुख्य सचिव (बागवानी) श्री अनुराग वर्मा, पंजाब स्टेट फार्मर्स कमीशन के चेयरमैन डॉ. सखपाल सिंह, मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही, फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकुंद शर्मा, पंजाब खेती उद्योग कॉरपोरेशन के चेयरमैन मंगल सिंह बासी, डायरेक्टर बागवानी शैलेंद्र कौर, पी.ए.यू. एच.एस. रतनपाल के प्रमुख फल वैज्ञानिक, अतिरिक्त डायरेक्टर (एक्सटेंशन एजुकेशन) डॉ. तरसेम सिंह ढिल्लों, और फल-फूल तथा सब्जी विभाग के प्रमुख डॉ. कुलबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

CM Atishi ने 232 डॉक्टरों की दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों में नियुक्ति को हरी झंडी दी

Next Post

उपचुनाव के लिए हुई वोटों की गिनती 23 नवंबर को, गिनती केंद्रों के चारों और तीन स्तरीय सुरक्षा गठित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mega PTM Punjab

Mega PTM Punjab: बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्कूल पहुंचेंगे 25 लाख माता-पिता

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Elon Musk Starlink India

Elon Musk Starlink India: क्या अंबानी-मित्तल रोक रहे हैं स्टारलिंक?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Jantar Mantar Protest

Jantar Mantar Protest: क्या युवा कांग्रेस को प्रदर्शन की इजाजत मिलेगी?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Mad Sandhu Murder

Mad Sandhu Murder: शूटर गिरफ्तार, गोल्डी ढिल्लों गैंग का कनेक्शन

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Pargat Singh

Pargat Singh PPCC अध्यक्ष: क्या कांग्रेस की नई पारी सफल होगी?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: AI ने बनाई अश्लील तस्वीरें, पहुंचीं हाई कोर्ट

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Next Post
hief Electoral Officer, Punjab Sibin C. today

उपचुनाव के लिए हुई वोटों की गिनती 23 नवंबर को, गिनती केंद्रों के चारों और तीन स्तरीय सुरक्षा गठित

Ban on Sikh Jokes

Ban on Sikh Jokes : बंद होंगी सिखों पर चुटकुले बनाने वाली वेबसाइटें? SC ने कहा-

CM Bhagwant Mann

Breaking: CM Bhagwant Mann ने पार्टी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों का एलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।