LIVE | ...
बुधवार, 25 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - INS Kochi मॉडल का उद्घाटन, MRSAFPPI में पूरा हुआ ‘ट्राई-सर्विसेज हेरिटेज डिस्प्ले’ का महा-लक्ष्य!

INS Kochi मॉडल का उद्घाटन, MRSAFPPI में पूरा हुआ ‘ट्राई-सर्विसेज हेरिटेज डिस्प्ले’ का महा-लक्ष्य!

नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ, वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. में स्टील्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर आई.एन.एस. कोच्चि के स्केल-डाउन मॉडल का किया उद्घाटन

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
INS
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 8 दिसंबर (राज) ट्राई–सर्विसेज मिलिट्री डिस्प्ले के समापन समारोह को दर्शाते ऐतिहासिक कार्यक्रम में, भारतीय नौसेना के प्रमुख कोलकाता-क्लास स्टील्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर आई.एन.एस. कोच्चि (डी64) के स्केल-डाउन मॉडल का उद्घाटन महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.) में किया गया। भारतीय नौसेना द्वारा नौसेना दिवस-2025 पर प्रस्तुत किए गए इस मॉडल का उद्घाटन वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, ए.वी.एस.एम., एन.एम., वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ द्वारा किया गया।

इस जहाज मॉडल की स्थापना के साथ एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. परिसर अब तीनों सैन्य सेवाओं के प्रमुख उपकरणों का केंद्र बन गया है, जिससे युवा कैडेटों को प्रेरणा देने के लिए एक समग्र और अनुकूल वातावरण उपलब्ध होगा। संस्थान का गौरवपूर्ण इतिहास यह भी है कि इसके 22 पूर्व कैडेट भारतीय नौसेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं, जिनमें से दो कैडेट हाल ही में एजिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए।

एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के कैडेटों और शेमरॉक सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने पंजाब की समुद्री विरासत का उल्लेख करते हुए पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह का उदाहरण देते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा, समुद्री हितों की सुरक्षा और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

यह भी पढे़ं 👇

Mohali Land Scam

Mohali Land Scam: तहसीलदार पर चलेगा केस, खारिज हुई क्लीन चिट

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Waris Punjab De

Waris Punjab De: रजिस्ट्रेशन के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी, अयाली बोले

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan ने बेर साहिब में टेका मत्था, की अरदास

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Sukhbir Singh Badal

Akali Dal BJP alliance history: टूटते ही 5 सीटों पर सिमटे दोनों दल

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन से हुई बातचीत और वास्तविक सैन्य उपकरणों के बारे में मिली महत्वपूर्ण जानकारी कैडेटों में नेतृत्व, टीमवर्क और समस्या-समाधान जैसे आवश्यक कौशल विकसित करने में सहायक होगी। यह कार्यक्रम कैडेटों में अनुशासन, देशभक्ति और सेवा की भावना को भी मजबूत करेगा, जो उन्हें रक्षा सेवाओं सहित चुनौतीपूर्ण करियर के लिए तैयार करेगा। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उन युवाओं को पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है जो सशस्त्र बलों में शामिल होने का सपना देखते हैं और उनके लिए आवश्यक संसाधन व अवसर सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने इस बहुमूल्य योगदान के लिए वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारतीय नौसेना के लिए और अधिक योग्य अधिकारियों को तैयार करने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया, ताकि देश, राज्य और भारतीय नौसेना की प्रतिष्ठा बढ़ाई जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अमृतसर में ‘सीक्रेट’ मॉड्यूल का पर्दाफाश! 6 तस्कर, 6 पिस्तौल जब्त, नाबालिग भी शामिल

Next Post

Ayodhya Vision 2031: राम नगरी का ये New Model देख दुनिया हैरान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohali Land Scam

Mohali Land Scam: तहसीलदार पर चलेगा केस, खारिज हुई क्लीन चिट

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Waris Punjab De

Waris Punjab De: रजिस्ट्रेशन के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी, अयाली बोले

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan ने बेर साहिब में टेका मत्था, की अरदास

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Sukhbir Singh Badal

Akali Dal BJP alliance history: टूटते ही 5 सीटों पर सिमटे दोनों दल

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Punjab Congress meeting

Punjab Congress meeting: टिकटों पर मंथन, पहली सूची की तैयारी

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
PRTC BUS

Punjab Roadways strike: 3 दिन थम सकते हैं बसों के पहिए

मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
Next Post
Ayodhya Vikas Model

Ayodhya Vision 2031: राम नगरी का ये New Model देख दुनिया हैरान

Rajnath Singh

संसद में Rajnath Singh की Vande Mataram पर दहाड़, सुनकर हैरान रह गया पूरा विपक्ष!

Harpal Singh Cheema

BIG EXPOSE: ₹350 करोड़ में CM पद! चीमा बोले- कांग्रेस-BJP की 'भ्रष्ट राजनीति' अब बेनकाब

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।