LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर दिग्गज शिक्षाविद अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल

दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर दिग्गज शिक्षाविद अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 2 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
AK
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (The News Air) दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर दिग्गज शिक्षाविद अवध ओझा सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने टोपी और पटका पहनाकर अवध ओझा को “आप” की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा के अनुभव और दृष्टिकोण से हमारी शिक्षा नीति को नई दिशा मिलेगी। हम बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे। अवध ओझा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बहुत अहम भूमिका निभाने वाले हैं, जिससे दिल्ली और देश को बहुत फायदा होगा।

आम आदमी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम कर रही है, अवध ओझा के आने से देश में शिक्षा मजबूत होगी – केजरीवाल

पार्टी मुख्यालय प्रेस वार्ता कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा शिक्षा के क्षेत्र में इस देश का जाना माना नाम है, जिन्होंने लाखों-करोड़ों युवाओं और बच्चों को शिक्षा दी, रोजगार के लिए तैयार किया और प्रेरणा दी। मैं इनके वीडियो देखता हूं जिसमें वे अलग-अलग तरह से युवाओं को एक अच्छा जीवन जीने के लिए भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी हम किसी को पार्टी में जॉइन कराते हैं तो हम कहते हैं कि इनके आने से आम आदमी पार्टी मजबूत होगी। आज अवध ओझा के लिए मैं कहना चाहता हूं कि इनके आने से देश में शिक्षा मजबूत होगी। क्योंकि आम आदमी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम कर रही है और आम आदमी पार्टी के जरिए जब वे शिक्षा में काम करेंगे तो देश की शिक्षा मजबूत होगी। राष्ट्र निर्माण में शिक्षा का सबसे बड़ा महत्व है, तो एक तरह से राष्ट्र निर्माण मजबूत होगा।

राजनीति में आकर हमने दिल्ली के सारे सरकारी स्कूल ठीक करा दिए, राजनीति में न होते तो इतने काम नहीं करा पाते – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी कोशिश यह रहती है कि जो हमारी आइडियोलॉजी है, भ्रष्टाचार निरोधक, शिक्षा, स्वास्थ्य, इन क्षेत्रों में जो भी अच्छे लोग काम कर रहे हैं, उनको राजनीति में लाया जाए ताकि राजनीति में आकर वो अपना और ज्यादा योगदान दे सकें। मैं और मनीष सिसोदिया भी राजनीति में आने से पहले एनजीओ में काम करते थे। एनजीओ में रहते-रहते हमें लगने लगा कि एनजीओ के जरिए राजनीति के बाहर एक लिमिटेड तरीके से काम कर सकते हैं, इतना ही काम कर सकते हैं। जैसे मैं सुंदर नगरी की झुग्गियों में काम करता था, वहां पर दो या तीन सरकारी स्कूल थे। उन सरकारी स्कूलों को ही ठीक कराने में हमारी जिंदगी बीता जाती। लेकिन जब राजनीति में आए तो एक ब्रश से हमने दिल्ली के सारे सरकारी स्कूल ठीक करा दिए। अब जब अवध ओझा राजनीति में आए हैं तो वो खासकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक बहुत अहम भूमिका निभाने वाले हैं, जिससे दिल्ली और देश को बहुत फायदा होगा। मैं तहेदिल से अवध ओझा का पार्टी में शामिल करता हूं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि देश के जाने-माने शिक्षक श्री अवध ओझा जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके अनुभव और दृष्टिकोण से हमारी शिक्षा नीति को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा को लेकर हमारी नीतियों और काम से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी के साथ कदम मिलाया है। हम उनका अपने परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं। बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

अवध ओझा ने करोड़ों युवाओं को ना सिर्फ प्रेरित किया है, बल्कि अपने काम से उनकी जिंदगी बदली है- मनीष सिसोदिया

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बहुत खुशी की बात यह है कि आज देश के जाने माने अवध ओझा आम आदमी पार्टी जॉइन कर रहे हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से अवध ओझा की जॉइनिंग को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं ऐसा समझता हूं कि मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप से बहुत बड़ा दिन है। क्योंकि मैंने खुद अपना जीवन शिक्षा को समर्पित कर रखा है। अगर मेरे सामने कोई विकल्प हो कि राजनीति को चुनना है या शिक्षा को तो शायद मैं राजनीति की जगह शिक्षा पर काम करते हुए आगे निकल जाऊंगा। शिक्षा को लेकर वही जज्बा, वही समर्पण और अभी तक की पूरी जिंदगी में वही काम मैंने अवध ओझा का देखा है। उन्होंने करोड़ों युवाओं को ना सिर्फ प्रेरित किया है बल्कि अपने काम से उनकी जिंदगी बदली है। उसके अलावा भी, जिस तरह का काम उन्होंने ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करते हुए किया है, तो वे एक बहुत बड़े शिक्षक हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी जॉइनिंग से हम सब बहुत आगे बढ़ेंगे और देश का शिक्षातंत्र बहुत मजबूत बनेगा।

“आप” के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और जाने-माने शिक्षक श्री अवध ओझा जी का आम आदमी पार्टी में तहे दिल से स्वागत है। आपकी विद्वता और मार्गदर्शन से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। वैसे तो आम आदमी पार्टी में समय-समय पर बड़े-बड़े लोग शामिल होते रहे हैं, लेकिन श्री अवध ओझा जी का पार्टी में आना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद खुशी और गर्व का दिन है। मैंने अपना जीवन शिक्षा के लिए समर्पित किया है, और अगर मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़े, तो मैं हर बार शिक्षा पर काम करने को ही चुनूंगा। और श्री अवध ओझा जी ने भी अपने जीवन को शिक्षा के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है। उनकी मेहनत और समर्पण ने करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया है और उन्हें सही दिशा दिखाने का कार्य किया है।

मनीष सिसोदिया ने आगे लिखा है कि अवध ओझा जी का आम आदमी पार्टी की टीम में शामिल होना हमारे शिक्षा के मिशन को कई गुना गति, ताकत और गहराई प्रदान करेगा। अब तक अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक काम किए हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि ओझा जी के पार्टी का हिस्सा बनने के बाद इस काम में और भी अधिक रफ़्तार और गहराई आएगी। आपका साथ हमारे शिक्षा के मिशन को और अधिक ताकतवर बनाएगा और युवाओं व समाज के बेहतर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम होगा। एक बार फिर, श्री अवध ओझा जी का पार्टी में तहे दिल से स्वागत है!

राजनीति में आकर शिक्षा का सर्वोत्तम विकास करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है – अवध ओझा

वहीं, अवध ओझा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का अवसर दिया है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है। जितने भी देश दुनिया में महान हुए, उनकी पृष्ठभूमि में कहीं ना कहीं शिक्षा का योगदान रहा। मैं आज अपनी इस राजनीतिक पारी की शुरुआत पर यह बात साझा करना चाहता हूं कि जैसा कि मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर राजनीति और शिक्षा में से कुछ चुनना हो तो शिक्षा को चुनूंगा, ऐसा ही कुछ उद्देश्य मेरा भी है। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अवध ओझा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जो शिक्षा की विकास धारा है, सिर्फ उसमें एक आद पॉइंट अगर देख लें तो सरकारी स्कूल का 12वीं में 97 फीसदी रिजल्ट है। एक साल में 99 फीसदी आया था। 2015 में सरकारी स्कूल के सिर्फ 15 लड़कों ने आईआईटी, जेईई मेन्स क्वालिफाई किया था। इस बार यह संख्या 783 है। मेरा यही कहना है कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वो दहाड़ेगा। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी कहते थे दो क्षेत्रों में देश के अच्छे दिमागों को आगे बढ़ना चाहिए। एक शिक्षा और एक राजनीति।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब विधान सभा स्पीकर संधवां ने नवनिर्वाचित विधायकों को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शपथ दिलाई

Next Post

नारायणा मर्डर के पीड़ित परिवार से मिलकर बोले केजरीवाल, “दिल्ली में है जंगलराज”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

नारायणा मर्डर के पीड़ित परिवार से मिलकर बोले केजरीवाल, "दिल्ली में है जंगलराज"

Baljit Kaur

"महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं: डॉ. बलजीत कौर"

रिश्वत

ज़मीन के इंतकाल के बदले रिश्वत लेता राजस्व पटवारी रंगे हाथों काबू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।