रविवार, 22 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भारतीय भर रहे हैं इंग्लैंड जैसे टैक्स, बदले में सरकार देती है सोमालिया जैसी सुविधाऐं- चड्ढा

भारतीय भर रहे हैं इंग्लैंड जैसे टैक्स, बदले में सरकार देती है सोमालिया जैसी सुविधाऐं- चड्ढा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 जुलाई 2024
A A
0
raghav
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 25 जुलाई (The News Air):आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को संसद में जोरदार भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा और लोकसभा चुनाव में हार के कारण बताते हुए की आर्थिक सुझाव दिए।

राघव चड्ढा ने कहा कि इस बजट ने देश के हर वर्ग को निराश किया है। भाजपा के समर्थक भी इस बजट से बेहद नाराज हैं क्योंकि पिछले 10 साल में सरकार ने टैक्स लगा लगा कर आम आदमी का खून चूस लिया है। चड्ढा ने कहा कि देश के आमलोग सोमालिया जैसी सेवा पाने के लिए इंग्लैंड की तरह टैक्स देते हैं।आज आम आदमी अगर 10 रुपए को कमाता है तो सरकार उसमें से दो-तीन रुपए इनकम टैक्स के रूप में, दो-ढाई रुपए जीएसटी और एक-डेड रुपए सरचार्ज लगा देती है। कुल मिलाकर 7-8 रूपए तो सरकार ही ले लेती है और इसके बदले सरकार लोगों को न तो वर्ल्ड क्लास एजुकेशन, हेल्थ और ट्रांसपोर्ट सुविधा देती है, फिर इतना टैक्स क्यों?

राघव चड्ढा ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार का का कारण बताया और कहा कि भाजपा के हार के तीन कारण है। पहला है इकोनॉमी, दूसरा इकोनॉमी और और भी इकोनॉमी। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब है, इसका प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों पर ज्यादा पड़ा है। इसलिए ग्रामीण इलाकों में भाजपा की सीटें कम हो गई क्योंकि भारत की 60 प्रतिशत से ज्यादा आबादी गांवों में बसती है।

उन्होंने कहा कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी की 303 सीटें मिली थी। इस बार देश की जनता ने उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर इनको 240 सीटों पर ला दिया। आज ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता, किसानों पर कर्ज और कृषि में ज्यादा लागत और एमएसपी का नहीं होने के कारण आर्थिक हालत पिछले ढाई दशक में निचले स्तर पर है, जबकि वादा किसानों की आय दुगनी करने और स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी देने का था।

चड्ढा ने कहा कि पिछले 25 महीने में ग्रामीण मजदूरी कम हुई है। 2014 में एक दिहाड़ी मजदूर अपनी एक दिन की मजदूरी से 3 किलो अरहर की दाल खरीद सकता था आज वह सिर्फ डेढ़ किलो अरहर दाल खरीद पा रहा है। जिसका मतलब महंगाई बढ़ रही है और उसकी आमदनी भी कम हो रही है। इसलिए ग्रामीण इलाकों में भाजपा का 5% वोट शेयर कम हुआ।

दूसरा कारण जिससे इनकी चुनाव में दुर्दशा हुई वह है फूड इन्फ्लेशन। आज आटा, दूध, चावल, दही कुछ भी हो हर वस्तु की कीमतें बेहद बढ़ गई है। आज देश में फूड इन्फ्लेशन नौ प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। जिन चीजों का हम निर्यात करते हैं आज वह काफी महंगी हो गई है और उसका फायदा भी किसानों नहीं मिलता। फिर वह सारा पैसा जा कहां रहा है?

यह भी पढे़ं 👇

Sikh Empire

Sikh Empire की वापसी की मांग: बंटवारे से लेकर आज तक का पूरा सच

रविवार, 22 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 22 March 2026

Breaking News Live Updates 22 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

रविवार, 22 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 22 मार्च 2026
Today in History 21 March

Today in History 21 March: George Foreman से Leo Fender तक, इस तारीख को हुईं ये बड़ी मौतें और घटनाएं

रविवार, 22 मार्च 2026

उन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार को कई सुझाव भी दिए। पहला सुझाव कि सरकार न्यूनतम मजदूरी से महंगाई को जोड़ने का प्रयास करे ताकि गरीब लोगों को महंगाई से राहत मिले। दूसरा सुझाव – किसानों को मिलने वाले फसलों की कीमतों की बेहतर ढंग से समीक्षा की जाए ताकि कृषि फायदेमंद हो सके और तीसरा – किसानों की आर्थिक भलाई के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए।

चौथा सुझाव उन्होंने दिया कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गैन टक्स को पहले की तरह ही रहने दिया जाए नहीं तो इसका बुरा प्रभाव रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़ेगा। इसके कारण लोगों के लिए नया घर खरीदना मुश्किल हो जाएगा और बिल्डर को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके लिए चड्ढा ने एक उदाहरण भी दिया और समझाया कि किस तरह नयी टैक्स व्यवस्था नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि इसके कारण रियल एस्टेट सेक्टर में भारी तादाद में ब्लैक मनी आएगा और फर्जीवाड़ा होगा।

पांचवा सुझाव कि फाइनेंशियल सेविंग्स प्रोत्साहित किया जाए विशेष रूप से इक्विटी, म्युचुअल फंड, बैंक डिपॉजिट और फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट आदि जो लोग दो से तीन साल से अधिक के लिए करते हैं। छठा सुझाव कि जीएसटी का रिव्यू किया जाए। एमएसएमई सेक्टर से जुड़ी चीजों पर कम जीएसटी लगाया जाए और एफएमसीजी वस्तुओं से जीएसटी हटाया जाए।

सातवां कि राज्यों के साथ फंड के मामले में भेदभाव न किया जाए। जिस तरह इस बार बिहार और आंध्रप्रदेश को विशेष पैकेज दिया गया और दूसरे राज्यों को झुनझुना पकड़ा दिया गया, यह संघवाद के लिए सही नहीं है। केन्द्र सरकार को ‘डिस्क्रिमिनेटरी फेडरलिज्म’ नहीं, ‘को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म’ की तरह काम करना चाहिए।

आठवां – सरकार को सेस और सरचार्ज कम किया जाए या इसे राज्यों को भी दिया जाए। अभी केंद्र सरकार को सेस और सरचार्ज वाले पैसे राज्यों के साथ बांटना नहीं पड़ता इसलिए सरकार इस माध्यम से ज्यादा से ज्यादा आम आदमी से पैसा वसूलती है। अगर केंद्र सरकार 100 रुपए कमाती है तो उसमें से 18 रुपए सेस और सरचार्ज के जरिए कमाती है। मतलब 18 प्रतिशत टैक्स सीधा केंद्र सरकार की जेब में जाता है। आखिरी सुझाव कि राज्यों को मिलने वाले जीएसटी अनुदान जो अब बंद कर दिया गया है, उसे कम से कम पांच साल और बढ़ाया जाए।

Previous Post

मुख्यमंत्री की ओर से माझा और दोआबा जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा

Next Post

‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ प्रोग्राम के लिए लोगों ने मुख्य मंत्री का किया धन्यवाद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sikh Empire

Sikh Empire की वापसी की मांग: बंटवारे से लेकर आज तक का पूरा सच

रविवार, 22 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 22 March 2026

Breaking News Live Updates 22 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

रविवार, 22 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 22 मार्च 2026
Today in History 21 March

Today in History 21 March: George Foreman से Leo Fender तक, इस तारीख को हुईं ये बड़ी मौतें और घटनाएं

रविवार, 22 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026

Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: रविवार को किन राशियों पर बरसेगी कृपा, किसे रहना होगा सावधान

रविवार, 22 मार्च 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: बंगाल-बिहार में बहुत भारी बारिश, 80 kmph तूफानी हवाओं का कहर

रविवार, 22 मार्च 2026
Next Post
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ

'भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार' प्रोग्राम के लिए लोगों ने मुख्य मंत्री का किया धन्यवाद

‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ प्रोग्राम के लिए लोगों ने मुख्य मंत्री का किया धन्यवाद

लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा 'भगवंत मान सरकार, तुहाडे दुआर' कार्यक्रम

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।