LIVE | ...
शुक्रवार, 26 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - स्नेह राणा, हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड के बीच भारतीय महिला टीम की शानदार जीत

स्नेह राणा, हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड के बीच भारतीय महिला टीम की शानदार जीत

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, खेल
A A
0
हरमनप्रीत कौर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चेन्नई 02 जुलाई (The News Air): भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट से मात दे दी है। इस मैच में भारत की दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट चटकाए। स्नेह राणा को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला है।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 603 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इस दौरान ओपनर शैफाली वर्मा ने रिकॉर्ड 205 रनों की पारी खेली थी। दाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाज शैफाली ने मात्र 197 गेंदों पर यह पारी खेली। भारत की एक और अनुभवी ओपनर स्मृति मंधाना ने भी इस दौरान 161 गेंदों पर 149 रन बनाए थे।

भारत के विशाल स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 266 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत की स्नेह राणा ने चेन्नई की पिच पर शानदार गेंदबाजी करते हुए 77 रनों पर 8 विकेट चटकाए थे। इसके बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन के लिए मजबूर करते हुए 373 रनों पर ढेर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 122 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सुने लुस ने भी 109 रन बनाए।

यह भी पढे़ं 👇

UN Charter

26 June का इतिहास: UN Charter से Harry Potter तक – जानें इस दिन की 10 बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 26 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 26 जून 2026
_weather

IMD Weather Alert: अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, West Bengal-Sikkim में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

शुक्रवार, 26 जून 2026
LIVE, Breaking News

Breaking News Live Updates 26 June 2026: Top Updates, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 26 जून 2026

भारत को इस मैच के अंतिम दिन नादिन डी क्लर्क से कुछ प्रतिरोध देखने को मिला, जिन्होंने 185 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका का निचला क्रम कुछ खास नहीं कर पाया। भारत की स्नेह राणा ने इस पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की दो बल्लेबाजों को आउट किया और मैच में कुल 10 विकेट लिए। स्नेह राणा ऐसी केवल दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

दक्षिण अफ्रीका की पारी के आउट होने के बाद भारत को जीत के लिए महज 37 रनों का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के ये लक्ष्य हासिल करके मैच जीत लिया। ये भारतीय महिला टीम के लिए लगातार तीसरी टेस्ट जीत है। भारतीय टीम ने इससे पहले दिसंबर 2023 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

भारत के अलावा केवल ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ही महिला क्रिकेट में लगातार टेस्ट जीतने की हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है। भारत ने ये तीनों मैच हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में जीते हैं। वे ऐसा करने वाली पहली महिला कप्तान हैं। हरमनप्रीत अब भारत की सबसे सफल टेस्ट कप्तान के मामले में मिताली राज की बराबरी कर चुकी हैं। मिताली राज ने भी बतौर कप्तान तीन टेस्ट जीते थे।

ताजा जीत के साथ ही भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा मल्टी फॉर्मेट सीरीज में अजेय क्रम जारी है। दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम इस समय भारतीय दौरे पर है, जहां उनको तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी 0-3 से मात मिल चुकी है। अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी। सीरीज के तीनों मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जुलाई में जमकर बरसेंगे बदरा, कई जगह तो बाढ़ का खतरा, जान लीजिए अपने राज्य का हाल

Next Post

India Tour Zimbabwe: टी20 सीरीज के लिए कोच VVS Laxman के साथ युवा टीम इंडिया Zimbabwe हुई रवाना

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

UN Charter

26 June का इतिहास: UN Charter से Harry Potter तक – जानें इस दिन की 10 बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 26 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 26 जून 2026
_weather

IMD Weather Alert: अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, West Bengal-Sikkim में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

शुक्रवार, 26 जून 2026
LIVE, Breaking News

Breaking News Live Updates 26 June 2026: Top Updates, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 26 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 26 June 2026

Aaj Ka Rashifal 26 June 2026 : शुक्रवार को किन राशियों पर होगी माँ लक्ष्मी की कृपा?

शुक्रवार, 26 जून 2026
Crude Oil Prices Fall

Crude Oil Prices Fall: पश्चिमी एशिया में तनाव घटा, कच्चे तेल की कीमत जानें प्रति बैरल

गुरूवार, 25 जून 2026
Next Post
हरमनप्रीत कौर

India Tour Zimbabwe: टी20 सीरीज के लिए कोच VVS Laxman के साथ युवा टीम इंडिया Zimbabwe हुई रवाना

Uddhav-Thackeray

नासिक से शिंदे की शिवसेना को मिली जीत...विधान परिषद चुनावों में

पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस ने सरहद पार नशे की तस्करी के नैटवर्क का किया पर्दाफाश; 5 किलो हेरोइन सहित एक काबू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।