LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अमेरिका में मंदी की आहट से भारतीय बाजार धड़ाम

अमेरिका में मंदी की आहट से भारतीय बाजार धड़ाम

सेंसेक्स निफ़्टी में भारी गिरावट

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 5 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
शेयर बाजार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 05 अगस्त (The News Air): अमेरिका में मंदी की आहट से जहां अमेरिकी बाजार हिला, तो इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया. कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार भी शेयर बाजार के लिए ‘ब्लैक मंडे’ नजर आ रहा है. बाजार खुलते ही भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट की सुनामी आ गई है और Sensex-Nifty धड़ाम हो गए. इसके पीछे ग्लोबल बाजारों की गिरावट का हाथ है. अमेरिकी बाजारों की भयंकर गिरावट के चलते घरेलू शेयर बाजार टूटकर खुले हैं. बैंक निफ्टी 650 अंकों से ज्यादा टूटकर खुला है और ओपनिंग मिनटों में 800 अंक टूटकर 50560 तक लुढ़क चुका है. जबकि सेंसेक्स और निफ़्टी में भी 1500 और और 500 पॉइंट्स से ज्यादा की गिरावट आई है.

खुलते ही ताश के पत्तों की तरह बिखर गया बाजार

सोमवार को बाजार खुलते ही बिखर गया. जहां BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को ओपन होने के साथ ही अपने पिछले बंद की तुलना में बुरी तरह से टूटकर 1200 अंक की गिरावट के साथ 79,700.77 पर ओपन हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 ने भी 424 अंक की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया. इससे पहले बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में सुनामी जैसा नजारा देखने को मिला था. शुक्रवार को Sensex 885.60 अंक गिरकर 80,981.95 अंक पर बंद हुआ था. जबकि Nifty 50 की बात करें तो यह 293.20 अंक टूटकर 24,717.70 लेवल पर बंद हुआ था.

वहीं, प्री- ओपनिंग में सेंसेक्स 3000 अंक से ज्यादा टूट गया था, तो वहीं निफ्टी में 700 अंक की बड़ी गिरावट देखने को मिली. बाजार खुलने के महज 10 मिनट के भीतर ही शुरुआती गिरावट और बढ़ गई, जिसके चलते Sensex 1,585.81 अंक की गिरावट के साथ 79,396.14 के लेवल पर आ गया, जबकि Nifty 499.40 अंक फिसलकर 24,218.30 के लेवल पर पहुंच गया.

यह भी पढे़ं 👇

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
अमेरिका में मंदी की आहट से टूटा बाजार

शेयर बाजार में सुनामी आने के पीछे अमेरिका में मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई डाटा में बड़ी कमी आई है, जो संकेत दे रहा है अमेरिका में मंदी आ सकती है. साथ ही बेरोजगारों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी भी हुई है, जिसका असर सीधे अमेरिकी बाजार पर पड़ा है. वहीं IT सेक्टर में छंटनी के ऐलान से भी संकट और गहरा गया है, जिससे ग्लोबल आईटी सेक्टर भी भारी दबाव में है.

अमेरिका में बेरोजगारी दर 4.3 फीसदी पर पहुंच गई है. यह अक्टूबर 2021 के बाद अमेरिका में बेरोजगारी का सबसे बड़ा आंकड़ा है. बेरोजगारी की दर में यह बढ़ोतरी बाजार के अनुमान से ज्यादा है और इसने एक बार फिर से मंदी के डर को तेज कर दिया है. एनालिस्ट मान रहे हैं कि बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ना आने वाली मंदी का संकेत है. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज का फ्यूचर आज सुबह 7 बजे 375 अंक से ज्यादा (लगभग 1 फीसदी) के नुकसान में था. इससे पहले शुक्रवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 610.71 अंक यानी 1.51 फीसदी की गिरावट आई थी. वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.84 फीसदी और टेक स्टॉक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट 2.43 फीसदी के नुकसान में रहा था.

इसके अलावा बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है जिसके चलते जापान के शेयर बाजार में भी गिरावट आई है. वहीं, हमास चीफ की हत्या के बाद मीडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है जिससे ईरान-इजराइल के बीच युद्ध की आशंका गहरा गई है. यह फैक्टर भी ग्लोबल मार्केट को प्रभावित कर रहा है जिसका असर शेयर बाजार पर देखने को मिला है.

निवेशकों को 9.52 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

आज बाजार की इस गिरावट में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.52 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 9.52 लाख करोड़ रुपये घट गई है. एक कारोबारी दिन पहले यानी 2 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,57,16,946.13 करोड़ रुपये था. आज यानी 5 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,47,64,692.65 करोड़ रुपये पर आ गया. इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 9,52,253.48 करोड़ रुपये घट गई है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सोच रहे होंगे बाल ठाकरे…विजयवर्गीय ने साधा उद्धव पर निशाना,

Next Post

संसद मानसून सत्र लाइव अपडेट लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज फिर से शुरू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
शेयर बाजार

संसद मानसून सत्र लाइव अपडेट लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज फिर से शुरू

शेयर बाजार

बढ़ते तनाव के बीच जॉर्डन के विदेश मंत्री सफादी से मिले ईरानी राष्ट्रपति

शेयर बाजार

ईरान-इजराइल विवाद, अमेरिका में मंदी की आशंका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।