Lebanon : लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने लोगों से कहा है कि मध्य पूर्व बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीयों को अगर जरूरी ना हो तो लेबनान की यात्रा करने से बचें। वहींं अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मध्य पूर्व में युद्ध की हालात तेज हैं।
Lebanon छोड़ने को दिया निर्देश
Lebanon : ईरान की राजधानी तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या। बेरूत में हिजबुल्ला के टॉप कमांडर की हत्या। इन घटनाओं के बाद भारत माना जा रहा है कि मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ सकता है। ऐसे में तमाम देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लेबनान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत भी सतर्क है और लेबनान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं बता दें कि एडवाइजरी जारी करने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका भी शामिल हैं।
Lebanon : लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने लोगों से कहा है कि मध्य पूर्व बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीयों को अगर जरूरी ना हो तो लेबनान की यात्रा करने से बचें। साथ ही लेबनान में रह रहे भारतीयों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। अनावश्यक घूमने फिरने से बचने और भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। भारतीय दूतावास ने आपातकालीन नंबर भी जारी किया है।








