LIVE | ...
मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - देश के लिए चिंता की बात, भारतीय करेंसी और गिरी, 83.13 रुपए का हुआ एक डॉलर- प्रियंका कक्कड़

देश के लिए चिंता की बात, भारतीय करेंसी और गिरी, 83.13 रुपए का हुआ एक डॉलर- प्रियंका कक्कड़

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 22 अगस्त 2023
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
डॉलर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– पीएम मोदी जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने एक डॉलर की कीमत 59 रुपए होने पर तत्कालीन सरकार पर खूब हमला बोला था- प्रियंका कक्कड़

– स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने भी कहा था कि जब रुपए की कीमत गिरती है तो देश की प्रतिष्ठा भी गिरती है- प्रियंका कक्कड़

– भारतीय रुपए की डिमांड लगातार कम हो रही है, क्योंकि भारत बड़े पैमाने पर विदेशों से आयात करता है, निर्यात नहीं- प्रियंका कक्कड़

– केंद्र ने रुपए में रूस से व्यापार करने की बात कही थी, लेकिन आज भी भारत दिरहम या चीनी युआन में सामान खरीदता है- प्रियंका कक्कड़

– भारत विदेशों की डिमांड का कोई नया सामान नहीं बना रहा है, मोदी सरकार का मेक इन इंडिया हेडलाइन मैनेजमेंट बन कर रह गया- प्रियंका कक्कड़

– रुपए की कीमत तभी बढ़ेगी, जब भारत मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा, लाइसेंस राज खत्म होेगा और इज ऑफ डूइंग बिजनेस का नारा सच होगा- प्रियंका कक्कड़

नई दिल्ली, 22 अगस्त (The News Air) :डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कीमत में और गिरावट आने पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा। ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि देशवासियों के लिए यह बहुत चिंता की बात है कि भारतीय करेंसी की कीमत और गिर गई है। आज एक डॉलर 83.13 रुपए का हो गया है। उन्होंने कहा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री हुआ करते थे और एक डॉलर 59 रुपए का हो गया था, तब उन्होंने तत्कालीन केंद्र सरकार जमकर हमला बोला था। स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने भी कहा था कि जब रुपए की कीमत गिरती है तो देश की प्रतिष्ठा भी गिरती है। लेकिन आज भाजपा को इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय करेंसी की डिमांड लगातार कम हो रही है, क्योंकि हम भारी मात्रा में सामान विदेशों से खरीद रहे हैं। भारतीय रुपए की कीमत तो तभी बढ़ेगी, जब भारत मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा, व्यापारियों को लाइसेंस राज से मुक्ति मिलेगी और इज ऑफ डूइंग बिजनेस का नारा सच साबित होगा।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि आम आदमी पार्टी का मानना है कि भारत का मुकाबला और बराबरी विकसित देशों से होनी चाहिए। आज एक यूएसडी की कीमत चीन के 7.02 यूआन के बराबर है। जबकि एक यूएसडी की कीमत 83.13 भारतीय रुपए के बराबर पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे खराब आंकड़ा है। यह सिर्फ उन लोगों के लिए चिंता का विषय नहीं है, जो अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, बल्कि यह देश के हर नागरिक से जुड़ा मसला है। इससे देश की प्रतिष्ठा कम होती है।

प्रावक्ता प्रियंक्का कक्कड़ ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब वो गिरते भारतीय रुपए को लेकर लगातार हमलावर रहते थे। जब एक डॉलर 59 रुपए के बराबर था, तब नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके अलावा, स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी का भी मानना था कि जैसे-जैसे देश की करेंसी गिरती है, वैसे-वैसे देश की प्रतिष्ठा भी कम होती है। दिसंबर 2022 में कहा गया कि भारत की करेंसी एशिया की वर्स्ट परफॉर्मिंग करेंसी (सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा) है और आज यह आंकड़ा और गिरकर 83.13 पर पहुंच गया है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

प्रावक्ता प्रियंक्का कक्कड़ ने एक उदाहरण के जरिए बताया कि रुपए की कीमत गिरने से देश की प्रतिष्ठा कैसे कम होती है? उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जब एकनाथ शिंदे गुट को पहले गुजरात और फिर असम ले जाया गया। इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा में लगातार ‘50 खोखे-नॉट ओके’ के नारे लग रहे थे, तो उस वक्त भाजपा ने कहा था कि रूस और भारत के बीच अब भारतीय करेंसी में व्यापार होगा। आज सच्चाई यह है कि भारत, रूस से सबसे ज्यादा क्रूड ऑयल और हथियार खरीदता है और इसकी कीमत भारतीय रुपए में करने के बजाय दिरहम या युआन में दे रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारतीय करेंसी की कीमत इतनी गिर चुकी है कि इसकी मांग बहुत कम है। भारतीय करेंसी के गिरने की वजह ये है कि हम लगातार विदेशों से आयात तो कर रहे हैं, लेकिन दूसरे देशों को निर्यात नहीं कर रहे हैं। इसका यह मतलब है कि भारत के पास ऐसा कोई सामान मैन्युफैक्चर नहीं हो रहा है, जिसका विदेश में मांग हो।

‘‘आप’’ की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि मेक इन इंडिया का कैंपेन मात्र हेडलाइन मैनेजमेंट के तहत चलाया गया था। मेक इन इंडिया के तहत भारत में कोई भी मैन्युफैक्चरिंग हब नहीं बना। ऐसे में भारतीय रुपए की कीमत कैसे बढ़ेगी और भारत में निवेशक कैसे आएंगे? यह तभी संभव होगा, जब भारत मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा और अपना सामान विदेशों में बेच पाएगा। यह तब हो पाएगा, जब व्यापारियों को लाइसेंस राज से मुक्ति मिलेगी और वो भारत में सामान बना पाएंगे। इसलिए व्यापारियों के लिए इज ए डूइंग बिजनेस सिर्फ एक नारा नहीं होना चाहिए। भारत में यह तब मुमकिन हो पाएगा जब भारत में सस्ती और अच्छी शिक्षा होगी, ताकि हमारे बच्चे नए आविष्कार के बारे में सोच पाएं और देश में पेटेंट के रजिस्ट्रेशन बढ़ेंगे। इसके लिए देश में अच्छी यूनिवर्सिटी होनी जरूरी है, ताकि विदेश के लोग अपना डॉलर खर्च कर अच्छी शिक्षा के लिए भारत आने लगेंगे। जब गांव-गांव में अच्छे अस्पताल होंगे, तो विदेश के लोग डॉलर खर्च कर अच्छी व सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आएंगे।

‘‘आप’’ की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अभी भाजपा सरकार बेरोजगारी और जॉब तैयार करने की बात पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इनका समाधान करना तो बहुत दूर की बात है। मंगलवार को भाजपा शासित महाराष्ट्र के कृषि मंत्री जब प्याज की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्याज खाना छोड़ देने की नसीहत दे डाली। जब तक केंद्र में कम पढ़ी-लिखी सरकार है, जो लोगों के प्रति संवेदनहीन है और गिरते रुपए की कीमत पर ये कह कर निकल जाती है कि डॉलर बढ़ रहा है, रुपया नहीं गिर रहा है, तब तक देशवासियों को महंगाई की मार झेलनी पडेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

स्कूली विद्यार्थियों को पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे अवगत करवाने के लिए..

Next Post

यमुना सफाई अभियान में लगातार जनभागीदारी बढ़ा रहा दिल्ली जल बोर्ड, मुहिम को दिल्लीवासियों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
News

यमुना सफाई अभियान में लगातार जनभागीदारी बढ़ा रहा दिल्ली जल बोर्ड, मुहिम को दिल्लीवासियों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन

मोहल्ला क्लीनिक

पांच मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन कर बोले सीएम केजरीवाल....

एमसीडी स्कूलों

दिल्ली के इतिहास में पहली बार एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है आईआईएम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।