LIVE | ...
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भारतीय सेना की को इंफ्रेंट्री यूनिट को मिली स्वदेशी एंटी ड्रोन गन

भारतीय सेना की को इंफ्रेंट्री यूनिट को मिली स्वदेशी एंटी ड्रोन गन

जानिए दुश्मन के इरादों को कैसे करेगी धवस्त

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 14 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
एंटी ड्रोन गन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 14 सितंबर,(The News Air): ड्रोन के बढ़ते खतरे के बीच भारतीय सेना की इंफ्रेंट्री यूनिट को स्वदेशी एंटी ड्रोन गन मिली है और जल्द ही सेना को इससे ज्यादा रेंज वाली एंटी ड्रोन गन भी मिलेगी। इसे स्वदेशी स्टार्टअप ने बनाया है। करीब चार महीने पहले ही सेना की एक यूनिट को ये गन सप्लाई की गई हैं। इससे कुछ बड़े एंटी ड्रोन सिस्टम को भी बनाया गया है और आर्मी और एयरफोर्स से कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ है और इसकी डिलीवरी नवंबर में शुरू हो जाएगी।

 
‘एंटी ड्रोन गन और डिटेक्टर की जोड़ी’
पूरी दुनिया आजकल ड्रोन और एंटी ड्रोन की बात कर रही है चाहे रूस और यूक्रेन का युद्ध हो या इस्राइल और हमास के बीच की जंग। ड्रोन का इस्तेमाल जमकर हो रहा है। दुनिया भर की फौज ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर सतर्क हैं। भारत में भी लगातार एंटी ड्रोन सिस्टम पर काम हो रहा है और कई स्टार्ट अप इस पर काम कर रहे हैं। बिग बैंग बूम सॉल्यूशंस ने सेना को एंटी ड्रोन गन सप्लाई की हैं। स्टार्ट अप के वाइस प्रेजिडेंट गौरव शर्मा ने बताया कि एंटी ड्रोन गन और डिटेक्टर की जोड़ी है। डिटेक्टर 360 डिग्री में चार किलोमीटर के दायर में किसी भी ड्रोन को डिटेक्ट कर सकता है। इसे एक टैबलेट से जोड़ा जाता है और अगर इसके दायरे में कोई भी ड्रोन आता है तो इसमें अलार्म बजेगा।

कैसे काम करता है?
डिटेक्टर पैसिव सिस्टम है यानी यह कहां पर लगाया है इसका पता नहीं चल पाएगा। इसलिए इसे लगातार ऑन रख सकते हैं। डिटेक्टर के जरिए ड्रोन की डायरेक्शन का पता चलते ही उस डायरेक्शन में एंटी ड्रोन गन को करना होता है और इसके बटन को दबाना होता है। गन से 45 डिग्री की एक बीम निकलती है जो आगे जाकर एक जाल की तरह ड्रोन को घेर लेती है और ड्रोन ब्लाइंड हो जाता है। ड्रोन के पास कोई सिग्नल नहीं रहता है और वह जाम हो जाता है। इसमें अलग-अलग तरह के ड्रोन को काउंटर करने के लिए अलग अलग तरह की फ्रिक्वेंसी है। यह गन बैटरी से चलती है जिसे मोबाइल की तरह ही चार्ज किया जा सकता है। पूरी चार्ज बैटरी 8 घंटे काम करती है। अगर सीधे पावर पॉइंट से कनेक्ट करें तो लगातार भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके ऊपर साइट भी लगाई जा सकती है।

पैदल सैनिकों के हिसाब से यह बनाई गई है ताकि वह इसे फॉरवर्ड पोस्ट तक ले जा सकें। कई जगह सेना की पोस्ट 15 हजार से लेकर 18 हजार फीट तक की ऊंचाई पर हैं। गन का वजन 4 किलो है और डिटेक्टर का वजन करीब 9 किलो है। गन की रेंज 2 किलोमीटर है।

यह भी पढे़ं 👇

UP MLC Election 2026 voting

वोटर आईडी कार्ड खो गया? टेंशन नहीं! इन 10 कागजों से डाल सकेंगे MLC चुनाव में वोट

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Indian Army Internship 2026

B.Tech छात्रों की मौज! भारतीय सेना दे रही ₹75,000 महीने की इंटर्नशिप

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Bathinda Naruana Energy Drink Ban

युवाओं को नशे से बचाने के लिए पंजाब के इस गांव ने उठाया हैरान करने वाला कदम!

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Cancer Medicines Price

सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर: मोदी सरकार ने कैंसर दवाओं पर लिया बड़ा फैसला

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

प्रोटोटाइप बनाने को लिए मंत्रालय देता है मदद
आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की जरूरतें स्वदेशी कंपनियां पूरी कर सकें इसलिए रक्षा मंत्रालय iDEX प्रोग्राम के तहत स्टार्टअप को प्रोटोटाइप बनाने के लिए फंड देता है। सेनाओं की जरूरत के हिसाब से अगर स्टार्टअप ने कुछ डिवेलप किया है तो प्रोटोटाइप के लिए मंत्रालय मदद करता है और फिर उस प्रॉडक्ट को सेनाओं के लिए लिया जाता है। इस वक्त पूरी दुनिया में ड्रोन का खतरा बढ़ा है और एंटी ड्रोन सिस्टम पर लगातार काम हो रहा है। सेना ने भी बॉर्डर एरिया में एंटी ड्रोन सिस्टम बढ़ाए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जालंधर में पिता-बेटी का रिश्ता तार-तार: सगा बाप 7 साल तक करता रहा रेप

Next Post

शाह ने हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

UP MLC Election 2026 voting

वोटर आईडी कार्ड खो गया? टेंशन नहीं! इन 10 कागजों से डाल सकेंगे MLC चुनाव में वोट

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Indian Army Internship 2026

B.Tech छात्रों की मौज! भारतीय सेना दे रही ₹75,000 महीने की इंटर्नशिप

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Bathinda Naruana Energy Drink Ban

युवाओं को नशे से बचाने के लिए पंजाब के इस गांव ने उठाया हैरान करने वाला कदम!

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Cancer Medicines Price

सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर: मोदी सरकार ने कैंसर दवाओं पर लिया बड़ा फैसला

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
MBBS Fee Policy Assam

क्या असम सरकार का यह फैसला गरीब छात्रों को बनाएगा डॉक्टर? बड़ा अपडेट

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Beant Singh family

क्या सुप्रीम कोर्ट के नियम बेअंत सिंह के परिवार पर लागू नहीं होंगे? जानें सच

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Next Post
एंटी ड्रोन गन

शाह ने हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं

एंटी ड्रोन गन

156 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल

एंटी ड्रोन गन

दिल्ली में बारिश के गिरा पारा, 21.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।