बुधवार, 22 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सूडान में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत ने उठाए कदम

सूडान में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत ने उठाए कदम

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 19 अप्रैल 2023
in Breaking News, अंतरराष्ट्रीय
A A
0
सूडान
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

India On Sudan Violence: भारत हिंसा प्रभावित सूडान (Sudan) में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब सहित विभिन्न देशों के साथ करीबी समन्वय कर रहा है. सरकारी सूत्रों ने बुधवार (19 अप्रैल) को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उस देश में जमीनी हालात गंभीर हैं और इस समय लोगों की आवाजाही जोखिम भरी होगी.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिंसाग्रस्त सूडान की स्थिति पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की और भारतीयों की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक सहयोग देने का भरोसा दिया. सूडानी सेना और एक प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बल के बीच पिछले सप्ताहांत में शुरू हुए संघर्ष के बाद से वहां अभी तक कम से कम 270 लोगों की जान जा चुकी है.

भारत, सूडान में हिंसा की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है, खास तौर पर ऐसी स्थिति में जब वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता है. सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि आवाजाही सुरक्षित हो और लोग जहां कहीं भी हों, सुरक्षित हों व विदेश मंत्रालय और खार्तूम स्थित भारतीय दूतावास सतत रूप से स्थिति पर नजर रखे हुए है.

यह भी पढे़ं 👇

EVM Tampering Warning

EVM Tampering Warning: ईवीएम बटन पर गोंद या परफ्यूम लगाया तो खैर नहीं, EC की सख्त चेतावनी

बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Tej Pratap Prashant Kishore Meeting

Tej Pratap Prashant Kishor Meeting: तेज प्रताप और PK की सीक्रेट मीटिंग से बिहार में बड़ा उलटफेर का संकेत

बुधवार, 22 अप्रैल 2026
moto edge 70 pro

Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और बड़ा धमाका

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

Ranveer Singh Farhan Akhtar Dispute : रणवीर सिंह ने लौटाए 10 करोड़, Pralaay में दी हिस्सेदारी

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

एक सूत्र ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते हम विशिष्ट विवरण नहीं दे सकते. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सूडान में अहम भूमिका है और भारत उसी के अनुसार उनसे बातचीत कर रहा है. सूत्रों ने बताया कि भारत संयुक्त राष्ट्र के साथ भी काम कर रहा है, जिसकी सूडान में उल्लेखनीय उपस्थिति है. उन्होंने बताया कि वाशिंगटन में भारतीय राजदूत और लंदन स्थित भारतीय उच्चायुक्त सूडान की स्थिति को लेकर संबंधित मेजबान सरकारों के साथ सम्पर्क में हैं.

वहीं, नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने सूडान की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. सूत्रों ने बताया कि सूडान में भारतीय दूतावास व्हाट्सएप ग्रुप सहित कई माध्यमों से समुदायों एवं लोगों के सम्पर्क में हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कहा कि उन्होंने यूएई के अपने समकक्ष के साथ सूडान की स्थिति को लेकर चर्चा की.

जयशंकर ने ट्वीट किया कि यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान को सूडान की स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान करने के लिए धन्यवाद. हमारा लगातार समन्वय मददगार है. विदेश मंत्री जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से भी बातचीत की. उन्होंने ट्वीट किया कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फहरान से अभी-अभी बात की. हम करीबी सम्पर्क कायम रखेंगे.

गौरतलब है कि सूडान में पिछले छह दिन से देश की सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच घातक संघर्ष जारी है. सूडान की राजधानी खार्तूम में जारी व्यापक हिंसा के बीच वहां भारतीय दूतावास ने सोमवार को जारी परामर्श में भारतीयों से घरों से बाहर नहीं निकलने व शांत रहने को कहा था. वहीं रविवार को दूतावास ने कहा था कि खार्तूम में गोली लगने से घायल हुए भारतीय नागरिक की मौत हो गई है.

खार्तूम में हिंसा शुरू होने के बाद जारी अपने दूसरे परामर्श में भारतीय मिशन ने कहा था कि ताजा जानकारी के आधार पर दूसरे दिन भी संघर्ष कम नहीं हुआ है. हम भारतीयों से आग्रह करते हैं कि वे जहां हैं, वहीं पर रहें और बाहर न निकलें. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान में करीब 4000 भारतीय रहते हैं. सूडान की सेना ने अक्टूबर 2021 में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था और तब से वह एक संप्रभु परिषद के माध्यम से देश चला रही है. सूडान पर नियंत्रण को लेकर देश की सेना और शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पूर्व CM चन्नी फगवाड़ा गुरु रविदास मंदिर पहुंचे, विजिलैंस के 21 अप्रैल वाले नोटिस पर नो कमेंट्स

Next Post

Bitcoin में जोरदार तेजी, प्राइस 30,222 डॉलर पर पहुंचा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EVM Tampering Warning

EVM Tampering Warning: ईवीएम बटन पर गोंद या परफ्यूम लगाया तो खैर नहीं, EC की सख्त चेतावनी

बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Tej Pratap Prashant Kishore Meeting

Tej Pratap Prashant Kishor Meeting: तेज प्रताप और PK की सीक्रेट मीटिंग से बिहार में बड़ा उलटफेर का संकेत

बुधवार, 22 अप्रैल 2026
moto edge 70 pro

Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और बड़ा धमाका

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

Ranveer Singh Farhan Akhtar Dispute : रणवीर सिंह ने लौटाए 10 करोड़, Pralaay में दी हिस्सेदारी

बुधवार, 22 अप्रैल 2026
UP Board Result

UP Board Result 2026: बड़ा अपडेट, 23 अप्रैल शाम 4 बजे आएगा नतीजा

बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Karachi Kings vs Peshawar Zalmi

Karachi Kings vs Peshawar Zalmi: PSL 2026 में Warner ने जीता टॉस, Babar की टीम को देंगे चुनौती

बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Next Post
Bitcoin

Bitcoin में जोरदार तेजी, प्राइस 30,222 डॉलर पर पहुंचा

कंपाउंडिंग इंटरेस्ट

कंपाउंडिंग इंटरेस्ट आपको बना सकता है सुपर रिच, जानिए कैसे काम करता है ये फॉर्मूला

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Case: मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के फैसले पर रोक की राहुल गांधी की अर्जी पर फैसला गुरुवार को संभव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।