LIVE | ...
बुधवार, 23 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - इंडिया गुट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को असंवैधानिक और भाजपा की धोखाधड़ी बताया

इंडिया गुट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को असंवैधानिक और भाजपा की धोखाधड़ी बताया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 जनवरी 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
इंडिया गुट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को असंवैधानिक और भाजपा की धोखाधड़ी बताया

इंडिया गुट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को असंवैधानिक और भाजपा की धोखाधड़ी बताया

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

आप और कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के कृत्य को देशद्रोह करार दिया और चुनाव को खारिज किया

अगर बीजेपी मेयर चुनाव के लिए इतनी हद तक गिर सकती है तो आम चुनाव में क्या करेगी! – राघव चड्ढा

बीजेपी भारत को उत्तर कोरिया बनाना चाहती है, वे तभी चुनाव कराती हैं जब पूरे सिस्टम में हेराफेरी करके जीता जा सके: राघव चड्ढा

चड्ढा ने की पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की गिरफ्तारी की मांग, कहा – लोकतंत्र की हत्या के जिम्मेदार लोगों को खुलेआम घूमने का अधिकार नहीं

पार्टियों के चुनाव एजेंटों को मतगणना टेबल के पास जाने की अनुमति नहीं थी, हमारी इसपर आपत्ति नहीं सुनी गई, पूरी चुनावी प्रक्रिया में भाजपा का ‘फर्जीवाड़ा’ हावी रहा : चड्ढा

बीजेपी इंडिया गठबंधन से इतनी डरी हुई है कि वह मेयर के चुनाव में भी ऐसे असंवैधानिक तरीके अपना रही है – चड्ढा

कांग्रेस नेता पवन बंसल ने मेयर चुनाव के दृश्यों को बीजेपी का जंगलराज बताया

वे जानते थे कि हार रहे हैं इसलिए उन्होंने यह साजिश रची, पहले उन्होंने हमारे पार्षदों को तोड़ने की कोशिश की, इसमें असफल रहे तो चुनाव जीतने के लिए अकल्पनीय कार्रवाई की, मीडिया को भी चुनाव कवर करने की अनुमति नहीं दी गई – पवन बंसल

अगर बीजेपी 2024 में फिर सत्ता में आई तो चुनाव व्यवस्था खत्म कर देगी – बंसल

चड्ढा की लोगों से अपील: 2024 में किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने के लिए करें वोट

किरण खेर के बयान पर चड्ढा ने कहा- भाजपा ने वास्तव में इतिहास रचा है, लोकतंत्र की हत्या का इतिहास

चंडीगढ़, 30 जनवरी (The News Air) चंडीगढ़ मेयर चुनावों को लेकर इंडिया ब्लॉक ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेयर चुनाव को असंवैधानिक और भाजपा की धोखाधड़ी करार दिया।

आप नेता राघव चड्ढा, कांग्रेस नेता पवन बंसल, आप चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह, आप नेता प्रेम गर्ग और कांग्रेस के चंडीगढ़ अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के इस कृत्य को देशद्रोह और संविधान के साथ विश्वासघात बताया और चुनाव को खारिज किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर का चुनाव भाजपा द्वारा किया गया एक ‘फर्जीवाड़ा’ था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस मेयर चुनाव में जो किया है वह असंवैधानिक, अवैध, राष्ट्रविरोधी और देशद्रोह है। चड्ढा ने कहा कि हर कोई जानता है कि इंडिया ब्लॉक के पास 20 वोट (13 आप पार्षद और 7 कांग्रेस पार्षद) थे और भाजपा के पास 16 (14 पार्षद, 1 सांसद और 1 शिअद पार्षद) थे। इसलिए भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रची।

चड्ढा ने कहा कि पहले पीठासीन अधिकारी बीमार पड़ गए और उन्होंने चुनाव को 6 फरवरी तक के लिए टाल दिया, लेकिन जब हमने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, तो चुनाव के लिए 30 जनवरी की नई तारीख तय की गई। 18 जनवरी को चुनाव रद्द करने के बाद,श भाजपा ने अपने ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने की कोशिश की और हमारे पार्षदों को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन जब वे इसमें सफल नहीं हुए, तो उन्होंने अनिल मसीह जो एक भाजपा नेता और उनके अल्पसंख्यक विंग के सचिव भी हैं, को नया पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया। चड्ढा ने कहा कि मतगणना के समय उनकी पार्टियों के किसी भी चुनाव एजेंट को मतगणना टेबल के पास जाने की इजाजत नहीं थी, जबकि यह नियम है कि सभी चुनाव एजेंट गिनती के समय मौजूद रहते हैं और जो भी वोट अवैध घोषित होता है, उसे सबसे पहले चुनाव एजेंट को दिखाया जाता है। उपायुक्त और चुनाव एजेंट की सहमति से ही इसे अवैध घोषित किया जा सकता है। लेकिन वोटों की गिनती और उन्हें अवैध घोषित करने में किसी भी नियम का पालन नहीं किया गया। चड्ढा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के 20 में से 8 वोट अवैध घोषित किया जाना चंडीगढ़ मेयर चुनाव के इतिहास की एक अभूतपूर्व घटना है। जबकि भाजपा का एक भी वोट अवैध नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन के पार्षदों के वोटों को अवैध बनाने के लिए पीठासीन अधिकारी ने खुद ही मतपत्रों से छेड़छाड़ की।

यह भी पढे़ं 👇

Top 5 News

आज की 5 बड़ी खबरें: निठारी केस से UPI चार्ज तक

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
UPI

UPI पर चार्ज की सच्चाई: निर्मला सीतारमण ने साफ की हवा

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Raj Panchak 2026

राज पंचक शुरू: इन 5 कामों से रहें दूर, जानें शुभ उपाय

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
iPhone 18 Pro

भारत में iPhone की धूम: EMI पर 1 करोड़ 40 लाख बिके, जानें पूरी कहानी

बुधवार, 23 सितम्बर 2026

चड्ढा ने कहा कि इस चुनाव में किसी भी प्रोटोकॉल या नियमों का पालन नहीं किया गया, वर्तमान चुनाव अधिकारियों या डीसी ने हमारे पार्षदों की कोई बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि आम तौर पर जब कोई चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई आपत्ति उठाता है, तो डीसी और चुनाव अधिकारी आगे बढ़ने से पहले उन मुद्दों को हल करते हैं, लेकिन यहां उन्होंने बिना कुछ संबोधित किए इस ‘फर्जीवाड़ा’ को जारी रखा। उन्होंने अपनी धोखाधड़ी को छिपाने के लिए सभी मतपत्र भी ले लिए और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।

आप नेता ने कहा कि यह तो केवल मेयर का चुनाव है। आम चुनाव में भाजपा क्या करेगी, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बीजेपी भारत को उत्तर कोरिया बनाना चाहती है। वे केवल तब चुनाव चाहते हैं जब वे पूरी प्रणाली और चुनाव प्रक्रिया में धांधली करके जीत रहे हों। उन्होंने पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि अनिल मसीह को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जो लोग लोकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें खुलेआम घूमने का कोई अधिकार नहीं है।

किरण खेर के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा कि भाजपा ने वास्तव में इतिहास रचा है। देश के लोकतंत्र और संविधान की हत्या का इतिहास और चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धोखाधड़ी का इतिहास।

राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी इंडिया गठबंधन से इतनी डरी हुई है कि चुनाव जीतने के लिए ऐसे असंवैधानिक रास्ते अपना रही है। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा लोगों का चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। उन्होंने देश की जनता से आग्रह किया कि वे 2024 लोकसभा चुनाव में किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करें।

मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि ये बीजेपी का जंगलराज है। हम इसके खिलाफ हम लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम (इंडिया गठबंधन) देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। चंडीगढ़ में यह इंडिया गठबंधन बनाम भाजपा की शुरुआत थी, लेकिन घबराई हुई भाजपा ने इस चुनाव को जीतने के लिए अकल्पनीय कदम उठाए क्योंकि वह स्पष्ट रूप से हार रहे थे। पहले उन्होंने चुनाव स्थगित करवाए। फिर उन्होंने हमारे पार्षदों को तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने इस चुनाव के लिए एक भाजपा नेता को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया, जिन्होंने वोटों को अमान्य करने के लिए हमारे पार्षदों के मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की। उनका धोखेबाज पीठासीन अधिकारी यह सब खुद ही कर रहा था। जबकि उसका काम चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करना था।

बंसल ने कहा कि चुनाव को कवर करने के लिए मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। यह चुनाव नहीं बल्कि बीजेपी का घिनौना मजाक है। अब उन्हें हराना ज्यादा जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी 2024 में फिर सत्ता में आई तो वे चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर देंगे और लोकतंत्र की हत्या कर देंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सपा ने Lok Sabha Election के लिए 16 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

Next Post

पंजाब पुलिस ने दो ‘बड़ी मछलियों’ समेत पाँच नशा-तस्करों को अमृतसर से किया गिरफ़्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Top 5 News

आज की 5 बड़ी खबरें: निठारी केस से UPI चार्ज तक

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
UPI

UPI पर चार्ज की सच्चाई: निर्मला सीतारमण ने साफ की हवा

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Raj Panchak 2026

राज पंचक शुरू: इन 5 कामों से रहें दूर, जानें शुभ उपाय

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
iPhone 18 Pro

भारत में iPhone की धूम: EMI पर 1 करोड़ 40 लाख बिके, जानें पूरी कहानी

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Ayushman Card

राशन की दुकानों पर बनेंगे Ayushman Card: अब मिलेगी घर के पास ही ₹5 लाख तक Free इलाज की सुविधा

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
India First Bullet Train

India First Bullet Train: अप्रैल-मई 2027 तक ट्रैक पर दौड़ेगी स्वदेशी Bullet Train, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Next Post
पंजाब पुलिस ने दो ‘बड़ी मछलियों’ समेत पाँच नशा-तस्करों को अमृतसर से किया गिरफ़्तार

पंजाब पुलिस ने दो ‘बड़ी मछलियों’ समेत पाँच नशा-तस्करों को अमृतसर से किया गिरफ़्तार

भाजपा ने 36 वोटों की गिनती में की गड़बड़ी

भाजपा ने 36 वोटों की गिनती में की गड़बड़ी

विजीलैंस Vigilance Bureau

विजीलैंस ने अमरूद मुआवज़े संबंधी घोटाले में बाग़बानी विकास अधिकारी को किया गिरफ़्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।