LIVE | ...
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर “इंडिया” गठबंधन का विरोध प्रदर्शन

विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर “इंडिया” गठबंधन का विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के कई सांसद और विधायक प्रदर्शन में हुए शामिल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
इंडिया" गठबंधन
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • अगर एक चुना हुआ सांसद सरकार से सवाल ही नहीं पूछ सकता तो फिर उसका सांसद होने का क्या फायदा? संदीप पाठक

  • प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का दायित्व बनता था कि वह सुरक्षा में चूक को लेकर संसद में जवाब देते: संदीप पाठक

  • देश के प्रमुख मुद्दों को लेकर सभी विपक्षी जल एकजुट हैं: संदीप पाठक

  • मोदी सरकार से जो भी सवाल पूछता है उसको या तो सस्पेंड कर दिया जाता है या फिर जेल में बंद कर दिया जाता है: संदीप पाठक

  • देश की तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए हैं विपक्षी दल: सुशील कुमार रिंकू

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (The News Air) पार्लियामेंट से विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर शुक्रवार को “इंडिया” गठबंधन में शामिल पार्टियों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक, लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा शामिल हुए। इनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रितुराज झा, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक जरनैल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक राजेश गुप्ता, विधायक प्रवीण कुमार, विधायक विशेष रवि, विधायक अब्दुल रहमान और वरिष्ठ नेता आदिल अहमद समेत कई आम पार्टी के नेता भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

विरोध प्रदर्शन में शामिल “आप” संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत को प्रजातंत्र के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि भारत का प्रजातंत्र सबसे पुराना, निष्पक्ष और मजबूत है। प्रजातंत्र का मूल आधार ही प्रश्न पूछना होता है। अगर एक चुने हुए सांसद को सदन में खड़े होकर सवाल पूछने की ही आजादी नहीं है तो फिर उसका सांसद होने का फायदा ही क्या है? आप सोच कर देखिए कि जब एक चुने हुए सांसद को ही नहीं बोलने दिया जा रहा है तो फिर देश के आम लोगों की हालत क्या होगी? आज देश का दुर्भाग्य है कि विपक्ष के लगभग 150 सांसदों को सवाल पूछने के कारण संसद से निलंबित कर दिया गया है। सांसदों का सिर्फ इतना कसूर है कि वह संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर मोदी सरकार से सवाल पूछ रहे थे। जो लोग सुरक्षा तोड़कर संसद के अंदर घुसे उनको भाजपा के एक सांसद अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए थे। उस सांसद पर कार्रवाई करने के बजाय मोदी सरकार विपक्ष के सांसदों को निलंबित कर रही है।

डॉ. संदीप पाठक ने आगे कहा कि सुरक्षा में इतनी भारी चूक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का दायित्व बनता था कि वह सदन में आकर जवाब देते। अगर वह संसद में आकर जवाब नहीं दे सकते तो फिर उनके पास इतने बड़े पद होने का क्या फायदा है? संसद में जवाब देने के बजाय मोदी सरकार लगातार सांसदों को निलंबित करती जा रही है। आज जो भी मोदी सरकार से सवाल पूछता है उसको या तो सस्पेंड कर दिया जाता है या फिर जेल के अंदर बंद कर दिया जाता है। जो भी व्यक्ति राजनैतिक रूप से भाजपा के सामने खड़ा होता है उसको यह ईडी और सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार कर लेते हैं। देश अब अच्छे तरीके से इनके कारनामे और षड्यंत्र को समझने लगा है। देश के प्रमुख मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सभी विपक्षी नेता एक साथ हैं। सभी दल एक साथ मिलकर नरेंद्र मोदी जी और भाजपा की सरकार को हटाएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

History

July 28 History: रोबेस्पियर की मौत से WWI की शुरुआत तक, जानें 28 जुलाई के ऐतिहासिक पल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
IMD Red Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश का Red Alert, Deep Depression पश्चिम बंगाल तट पार करेगा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 28 July 2026

Breaking News Live Updates 28 July 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Zodiac

28 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए आज का भविष्यफल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो भारत के हालात हैं उसको देखकर संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की आत्मा भी रो रही होगी। बाबा साहेब द्वारा बनाए गए कानून और उनके द्वारा लिखे गए संविधान को भाजपा की सरकार कुचल रही है। आज देश के लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। देश की संवैधानिक एजेंसियों के द्वारा विपक्ष के नेताओं को डराया जा रहा है, उनको जेल के अंदर बंद किया जा रहा है। देश की तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आज हम सभी विपक्षी दल इकट्ठा हुए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां पूर्ण रूप से अपनी भूमिका निभाएंगी। सभी दल मिलकर देश की तानाशाह सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम करेंगे, इसमें आदमी पार्टी भी अपनी तरफ से पूरा सहयोग करेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जेनएआई के साथ उत्पादकता बढ़ाने के लिए कंपनियों को तकनीक और विश्वास में संतुलन बिठाना होगा

Next Post

Sanjay Singh की जमानत याचिका खारिज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

July 28 History: रोबेस्पियर की मौत से WWI की शुरुआत तक, जानें 28 जुलाई के ऐतिहासिक पल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
IMD Red Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश का Red Alert, Deep Depression पश्चिम बंगाल तट पार करेगा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 28 July 2026

Breaking News Live Updates 28 July 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Zodiac

28 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए आज का भविष्यफल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Assam Floods 2025

Assam Floods 2025: मृतकों की संख्या 68 हुई, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

सोमवार, 27 जुलाई 2026
E20 Janata Party

E20 Janata Party: शुद्ध पेट्रोल की मांग तेज

सोमवार, 27 जुलाई 2026
Next Post
Sanjay Singh

Sanjay Singh की जमानत याचिका खारिज

सरहिंद नहर

सरहिंद नहर से निकलती सिद्धवां ब्रांच 21 दिनों के लिए बंद रहेगी

वित्त मंत्री

वित्त मंत्री द्वारा बैंकों को रोज़गार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली स्कीमों के..

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।