रविवार, 10 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - IND vs ENG Score: दूसरे सत्र का खेल जारी, यशस्वी-शुभमन के बीच 60+ रन की साझेदारी, इंग्लैंड ने 353 रन बनाए

IND vs ENG Score: दूसरे सत्र का खेल जारी, यशस्वी-शुभमन के बीच 60+ रन की साझेदारी, इंग्लैंड ने 353 रन बनाए

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 24 फ़रवरी 2024
in NEWS-TICKER, खेल
A A
0
Ind Vs Eng Test Live Score: India Vs England 4th Test Day 2 Match Scorecard Ball By Ball Updates - Amar Ujala Hindi News Live

IND vs ENG Score

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Cricket Score Today IND vs ENG 4th Test Day 2 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला जारी है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। जो रूट ने शतक जड़ा और वह फॉर्म में लौट चुके हैं। फिलहाल भारत की पहली पारी जारी है।

12:50 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: यशस्वी-शुभमन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने एक विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 27 रन और यशस्वी जायसवाल 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का पहला विकेट चार पर गिरा था। रोहित दो रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।

यह भी पढे़ं 👇

10 May History

10 May History: चर्चिल बने ब्रिटिश PM, मंडेला हुए दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026
India Weather Forecast

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, यहां Heat Wave का खतरा

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026

12:15 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे दिन लंच के बाद दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। दोनों भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

11:32 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: लंच ब्रेक

दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 27 रन और शुभमन गिल चार बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को चार के स्कोर पर ही पहला झटका लगा था। रोहित दो रन बनाकर एंडरसन का शिकार बने थे। भारत अभी भी इंग्लैंड से 319 रन पीछे है।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर समाप्त हो गई है। आज इंग्लैंड ने सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरू किया। 51 रन जोड़ने में टीम ने बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। तीनों विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए। उन्होंने एक ही ओवर में ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को पवेलियन भेजा। जडेजा ने सबसे पहले रॉबिन्सन और जो रूट की 102 रन की साझेदारी को तोड़ा। इंग्लैंड की पारी के 103वें ओवर की पहली गेंद पर रॉबिन्सन को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 58 रन बना सके। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने शोएब बशीर को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। फिर उन्होंने जेम्स एंडरसन को एल्बीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड की पारी को 353 रन पर समेट दिया। एंडरसन खाता भी नहीं खोल सके।

11:01 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत को पहला झटका

भारत को चार के स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हुए। एंडरसन ने उन्हें विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराया। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

10:51 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारतीय पारी शुरू

भारत की पहली पारी की शुरुआत हो चुकी है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। लंच से पहले आधे घंटे का वक्त बचा है। टीम इंडिया चाहेगी कि तब तक कोई विकेट न गिरे।

10:36 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड 353 रन पर ऑलआउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर समाप्त हो गई है। आज इंग्लैंड ने सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरू किया। 51 रन जोड़ने में टीम ने बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। तीनों विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए। उन्होंने एक ही ओवर में ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को पवेलियन भेजा। जडेजा ने सबसे पहले रॉबिन्सन और जो रूट की 102 रन की साझेदारी को तोड़ा। इंग्लैंड की पारी के 103वें ओवर की पहली गेंद पर रॉबिन्सन को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 58 रन बना सके। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने शोएब बशीर को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। फिर उन्होंने जेम्स एंडरसन को एल्बीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड की पारी को 353 रन पर समेट दिया। एंडरसन खाता भी नहीं खोल सके।

10:24 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: जडेजा ने एक ओवर में दो विकेट लिए

रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड की पारी के 103वें ओवर में दो विकेट लेकर भारतीय टीम की वापसी कराई है। उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर ओली रॉबिन्सन को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 58 रन बना सके। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने शोएब बशीर को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 352 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट 121 रन और जेम्स एंडरसन क्रीज पर हैं।

10:22 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को आज का पहला झटका

इंग्लैंड को 347 के स्कोर पर आठवां और आज का पहला झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने ओली रॉबिन्सन और जो रूट के बीच 102 रन की साझेदारी को तोड़ा। रॉबिन्सन 96 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जडेजा ने विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया।

09:53 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: रॉबिन्सन का अर्धशतक

ओलि रॉबिन्सन ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। वह टीम इंडिया को कोई मौका नहीं दे रहे हैं। वहीं, जो रूट भी मैदान पर जम चुके हैं। दोनों ने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। रॉबिन्सन बाउंड्री में ही डील कर रहे हैं। साथ ही स्ट्राइक भी बखूबी रोटेट कर रहे हैं। भारतीय टीम को जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना होगा। दोनों के बीच 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

09:35 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। जो रूट और ओली रॉबिन्सन क्रीज पर हैं। टीम इंडिया जल्द से जल्द इंग्लैंड की पारी को समेटना चाहेगी। 

08:39 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: दो सत्र इंग्लैंड के नाम रहे

लंच तक पहले सत्र में इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे सत्र में यानी चायकाल तक जो रूट और बेन फोक्स ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर उस सत्र में 86 रन जोड़े। तीसरे सत्र यानी चायकाल के बाद सिराज ने टीम इंडिया की वापसी कराई। उन्होंने रूट और फोक्स की 113 रन की साझेदारी को तोड़ा। फोक्स अर्धशतक से चूक गए। वह 47 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, टॉम हार्टले 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ा। उन्होंने ओली रॉबिन्सन के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला है। भारत की ओर से अब तक आकाश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। तीसरे सत्र में इंग्लैंड ने 29 ओवर में दो विकेट गंवाकर 104 रन बनाए। 

08:38 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: रूट का शतक

पहले दिन की समाप्ती के बाद इंग्लैंड ने सात विकेट गंवाकर 302 रन बना लिए हैं। फिलहाल ओली रॉबिन्सन 31 रन और जो रूट 106 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज पहला सत्र भारत के नाम रहा था। आकाश दीप के तीन विकेट ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को उखाड़ कर रख दिया था। उन्होंने बेन डकेट (11), ओली पोप (0) और जैक क्राउली (42) को पवेलियन भेजा। इसके बाद आकाश के कहर बरपाने के बाद बारी स्पिनर्स की थी। अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को और रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को पवेलियन भेज इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। बेयरस्टो 38 और स्टोक्स तीन रन बना सके।

08:35 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी, यशस्वी-शुभमन के बीच 60+ रन की साझेदारी, इंग्लैंड ने 353 रन बनाए

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला जारी है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 302 रन बना लिए हैं। आज टीम उससे आगे खेलेगी। जो रूट ने शतक जड़ा और वह फॉर्म में लौट चुके हैं। वहीं, ओली रॉबिन्सन भी उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

42 वर्ष की हुई पूजा भट्ट

Next Post

Kissan Andolan को लेकर अहम खबर, इस तारीख तक टला दिल्ली कूच

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

10 May History

10 May History: चर्चिल बने ब्रिटिश PM, मंडेला हुए दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026
India Weather Forecast

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, यहां Heat Wave का खतरा

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: वृश्चिक और मकर राशि वालों का दिन शानदार, जानें सभी राशियों का हाल

रविवार, 10 मई 2026
Congress on BJP AAP

Congress on BJP AAP: एक ही सिक्के के दो पहलू हैं बीजेपी और आप

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post

Kissan Andolan को लेकर अहम खबर, इस तारीख तक टला दिल्ली कूच

इंग्लैंड को 353 रन पर समेटने के बाद भारत लंच तक 34/1

इंग्लैंड को 353 रन पर समेटने के बाद भारत लंच तक 34/1

Gurmeet Singh Khudian

पंजाब में लम्पी स्किन बीमारी से बचाव के लिए व्यापक टीकाकरण मुहिम आज से

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।