गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - हरजोत बैंस और फिनलैंड के राजदूत द्वारा 72 प्राइमरी शिक्षकों के दूसरे बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

हरजोत बैंस और फिनलैंड के राजदूत द्वारा 72 प्राइमरी शिक्षकों के दूसरे बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

हरजोत बैंस ने पंजाब में स्कूल शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सहयोग को ओर मजबूत करने पर फिनलैंड के राजदूत के साथ विचार-विमर्श किया

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 3 मार्च 2025
in पंजाब
A A
0
Harjot Bains
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 3 मार्च (The News Air) पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने भारत में फिनलैंड के राजदूत श्री किमो लाहदेविरता के साथ मिलकर आज यहां 72 प्राइमरी विद्यालय शिक्षकों के दूसरे बैच के लिए एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

पंजाब भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह बैच 15 मार्च को दो सप्ताह की ट्रेनिंग के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू, फिनलैंड के लिए रवाना होगा।

पिछले साल 21 अक्टूबर से 8 नवंबर तक यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू में पहले बैच के सफल प्रशिक्षण को लेकर चर्चा करते हुए, शिक्षा मंत्री ने भारत में फिनलैंड के राजदूत श्री किमो लाहदेविरता और यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के विशेषज्ञों के साथ पंजाब में स्कूल शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए दोनों देशों के बीच शैक्षिक सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने विश्व स्तरीय शिक्षा प्रणाली के लिए प्रसिद्ध फिनलैंड के साथ संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

प्रदेश में विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, स्कूल शिक्षा मंत्री ने फिनलैंड की विशेष रूप से प्रारंभिक शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और डिजिटल शिक्षा जैसी क्षेत्रों में नवीनतम शैक्षिक प्रथाओं से सीखने में गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने प्रतिस्पर्धी युग में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल से छात्रों को सशक्त बनाने के महत्व पर जोर दिया।
इस लक्ष्य को हासिल करने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भूमिका को रेखांकित करते हुए, उन्होंने पंजाब के स्कूल शिक्षकों द्वारा नई शैक्षणिक विधियों को अपनाने की सराहना की, जो सीखने को अधिक रोचक, आनंददायक और प्रभावी बनाती हैं और जिससे प्रदेश में शिक्षा के आधुनिकीकरण की मजबूत नींव रखी गई है।

स हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम पंजाब की शैक्षिक प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षकों को आवश्यक ज्ञान, प्रशिक्षण और संसाधनों से लैस करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया, ताकि तनावमुक्त और रुचिकर शिक्षण वातावरण को बढ़ावा दिया जा सके।

यह भी पढे़ं 👇

bibi harsimrat kaur badal

Anti Sacrilege Bill: हरसिमरत बादल ने संसद में उठाई बड़ी मांग

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann का बड़ा दावा: 2027 में Congress-BJP-Akali का सफाया

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Chandigarh Row

Bhagwant Mann Chandigarh Row: BJP दफ्तर हमले के लिए केंद्र जिम्मेदार, चंडीगढ़ पंजाब को दो: CM मान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab PMEGP Scheme 2026

Punjab PMEGP Scheme 2026: 457 यूनिट स्थापित, 5000 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

फिनलैंड के राजदूत श्री किमो लाहदेविरता ने शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की दूरदर्शी और प्रगतिशील पहलों की सराहना की और पंजाब के साथ शैक्षिक सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य की शैक्षिक संरचना के विकास में मदद के प्रति फिनलैंड की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षण प्रथाओं और ज्ञान के आदान-प्रदान से दोनों पक्षों को लाभ मिलेगा।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार इन प्रशिक्षण पहलों के प्रभाव को बनाए रखने और इन्हें और आगे बढ़ाने के लिए ‘ट्रेन द ट्रेनर’ कार्यक्रम भी लागू कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित शिक्षक स्वयं प्रशिक्षक बनकर अपने ज्ञान को अन्य शिक्षकों के साथ साझा करेंगे, जिससे एक ऐसा वातावरण निर्मित होगा जो पंजाब की संपूर्ण प्राइमरी विद्यालय शिक्षा प्रणाली के लिए सकारात्मक और लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पूरे राज्य में शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए एक आत्मनिर्भर मॉडल तैयार करना है।

स्कूल शिक्षा सचिव श्री कमल किशोर यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंतर सहयोग के लिए फिनलैंड के विशेषज्ञों की सराहना की। उन्होंने राज्य की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में इस सहयोग के प्रभाव को उजागर किया। एससीईआरटी, पंजाब की निदेशक श्रीमती अमनिंदर कौर बराड़ ने फिनलैंड के विशेषज्ञों का धन्यवाद किया और पंजाब में प्राइमरी शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने श्री किमो लाहदेविरता, फिनलैंड दूतावास में विज्ञान और उच्च शिक्षा की काउंसलर श्रीमती लिसा टोइवोनेन, यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के मुख्य अकाउंट मैनेजर श्री एरी कोस्की, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन, यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के ग्लोबल एजुकेशनल सर्विसेज की चेयरपर्सन श्रीमती क्रिस्टीना हेकिला, फिनलैंड के राउमा शिक्षक प्रशिक्षण स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मिस सोइली नौरा और शिक्षक शिक्षा विभाग की वरिष्ठ शोधकर्ता श्रीमती सुवी पुओलक्का को सम्मानित किया।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Uttarakhand में नई Liquor Policy लागू, Overrate पर सीधा License Cancel!

Next Post

IIT Baba पर बड़ा एक्शन! Suicide Threat और Drugs Case में फंसे!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

bibi harsimrat kaur badal

Anti Sacrilege Bill: हरसिमरत बादल ने संसद में उठाई बड़ी मांग

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann का बड़ा दावा: 2027 में Congress-BJP-Akali का सफाया

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Chandigarh Row

Bhagwant Mann Chandigarh Row: BJP दफ्तर हमले के लिए केंद्र जिम्मेदार, चंडीगढ़ पंजाब को दो: CM मान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab PMEGP Scheme 2026

Punjab PMEGP Scheme 2026: 457 यूनिट स्थापित, 5000 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Raja Warring

Raja Warring Lok Sabha: बेअदबी पर सुखबीर का नाम लेते ही बंद हुआ माइक, संसद में हंगामा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Sacrilege Cases: मजीठिया का बड़ा खुलासा, 9 सालों में 500 से ज्यादा बेअदबियां

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
IITian Baba expelled, Juna Akhara controversy, Abhay Singh IIT Bombay, Juna Akhara expulsion, Mahakumbh controversy, IITian Baba Guru dispute, Spirituality and Science, Kumbh Mela 2025, Abhay Singh reaction, IITian Baba expulsion reason, Spiritual Guru and Science.

IIT Baba पर बड़ा एक्शन! Suicide Threat और Drugs Case में फंसे!

Bribe

सरकारी ग्रांट के दुरुपयोग करने वाले निजी फर्म के मालिक को किया गिरफ्तार

Drugs action

"युद्ध नशों के विरुद्ध" बठिंडा में नशा तस्करों की गैर-कानूनी संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।