LIVE | ...
गुरूवार, 4 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ग्राम पंचायत झाजा में 02 करोड़ रुपए से अधिक के लोकार्पण व शिलान्यास

ग्राम पंचायत झाजा में 02 करोड़ रुपए से अधिक के लोकार्पण व शिलान्यास

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 21 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत, हिमाचल प्रदेश
A A
0
शिलान्यास
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हिमाचल प्रदेश, 21 नवंबर (The News Air): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा युवाओं को भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सशक्त बनाती है। डॉ. शांडिल बुधवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झाजा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व आधारशिला रखने के उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घैंटी में वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत झाजा में लगभग 48 लाख रुपए की लागत से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर व डिजिटल साक्षरता केन्द्र तथा 01 लाख रुपए की लागत से निर्मित चौहड़ा मुख्य मार्ग से ज्वाला माता मंदिर तक एम्बुलेंस मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले कुफर की धार स्थित चौहड़ा खेल मैदान की आधारशिला रखी। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घैंटी में विद्यालय के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास भी किया। इस भवन के निर्माण पर 1.48 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

ग्राम पंचायत झाजा में 02 करोड़ रुपए से अधिक के लोकार्पण व शिलान्यास

डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित आधारभूत अधोसंरचना का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर आवश्यक अधोसंरचना सुनिश्चित बनाकर गांव को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज बेहतर आर्थिकी के लिए आधार का कार्य करता है।

यह भी पढे़ं 👇

Bihar Hospital Fire

Bihar Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल ICU में भीषण आग, 5 मरीजों की मौत

गुरूवार, 4 जून 2026
Operation Blue Star

Operation Blue Star : बरसी से पहले पंजाब के 5 मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

गुरूवार, 4 जून 2026
Virat Kohli

Virat Kohli : कोहली अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर

गुरूवार, 4 जून 2026
malviya-nagar-fire-agarwal-family-victims

Malviya Nagar Fire: बीमार पिता की सेवा करने आया पूरा परिवार होटल की आग में जिंदा जला

गुरूवार, 4 जून 2026

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने गांव और ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर इकाई के रूप में विकसित करें।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को उचित शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी ध्यान दे रही हैं।

छात्रों को इंडोर एवं आउटडोर खेल की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभी पंचायतों में खेल मैदान निर्मित किए जा रहे हैं ताकि युवा पूर्ण रूप से स्वस्थ रहें और नशे जैसी सामाजिक कुरीति से दूर रहें। इस वर्ष प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र पर 9560 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। चरणबद्ध आधार पर विद्यालयों में खाली पड़े पद भी भरे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में आगे बढ़ने के लिए अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक है। प्रदेश सरकार ने स्कूलों में प्रथम कक्षा से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की है, ताकि बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ सके। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वह पढ़ाई में कोताही न बरतें और लक्ष्य निर्धारित कर सफल बनें।

 उन्होंने घैंटी गांव में पेयजल की समस्या का शीघ्र निदान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घैंटी के स्कूल गेट निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 1.5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने इसी स्कूल के मैदान के निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 03 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

स्वास्थ्य मंत्री ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा‌ की। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत झाजा के ग्रामीणों की जन समस्याएं भी सुनी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत झाजा की प्रधान पुष्पा वर्मा, ग्राम पंचायत झाजा के उप प्रधान मनीष ठाकुर, ग्राम पंचायत चायल के उप प्रधान पंकज ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, कर्नल संजय शांडिल, कांग्रेस पार्टी के रमेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, राजेश ठाकुर, आत्मा परियोजना ज़िला सोलन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य धर्म सिंह, ग्राम पंचायत झाजा के पूर्व प्रधान योगेंद्र वर्मा, मदन वर्मा व मानसिंह, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट नरेश शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घैंटी के प्रधानाचार्य डॉ. मदनलाल, एसएमसी प्रधान वीरेंद्र शांडिल सहित अध्यापक व छात्र उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली के सरकारी कर्मचारी अब घर पर बैठकर करेंगे काम, जानें बड़ा कारण!

Next Post

दिल्ली- एनसीआर में ‘गंभीर’ श्रेणी में AQI, CAQM ने स्कूलों के दिशा-निर्देशों में किया संशोधन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bihar Hospital Fire

Bihar Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल ICU में भीषण आग, 5 मरीजों की मौत

गुरूवार, 4 जून 2026
Operation Blue Star

Operation Blue Star : बरसी से पहले पंजाब के 5 मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

गुरूवार, 4 जून 2026
Virat Kohli

Virat Kohli : कोहली अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर

गुरूवार, 4 जून 2026
malviya-nagar-fire-agarwal-family-victims

Malviya Nagar Fire: बीमार पिता की सेवा करने आया पूरा परिवार होटल की आग में जिंदा जला

गुरूवार, 4 जून 2026
Delhi Restaurant Fire

Malviya Nagar Fire: 21 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार B&B Policy वापस लेगी

गुरूवार, 4 जून 2026
FIFA World Cup 2026 Canada

FIFA World Cup 2026 Canada: वर्ल्ड कप देखने कनाडा जाने वालों के लिए CBSA की सख्त हिदायतें

गुरूवार, 4 जून 2026
Next Post
शिलान्यास

दिल्ली- एनसीआर में ‘गंभीर’ श्रेणी में AQI, CAQM ने स्कूलों के दिशा-निर्देशों में किया संशोधन

शिलान्यास

महाराष्ट्र में ट्रक से 10 हजार किलोग्राम से ज्यादा चांदी जब्त

शिलान्यास

टेलीकॉम कंपनियों को SC से राहत, फोकस में इंडस टावर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।