🔆 शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • वेब स्टोरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • वेब स्टोरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

नए उत्तर प्रदेश में शासन नतमस्तक होकर किसानों को सम्मान देता है : मुख्यमंत्री योगी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 23 दिसम्बर 2023
A A
0
मुख्यमंत्री योगी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

लखनऊ, 23 दिसंबर (The News Air) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शनिवार को किसान सम्मान दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जहां किसानों का सम्मान होता है। उनके परिश्रम और पुरुषार्थ के सामने शासन नतमस्तक होकर सम्मान देता है। आपका परिश्रम और पुरुषार्थ यूपी को देश की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में मदद कर रहा है।

सीएम ने किसान मित्र एआई ऐप का शुभारंभ किया। कृषकों, कृषि उद्यमियों, एफपीओ और कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में लघु फिल्म दिखाई गई। सीएम ने किसानों की यशगाथा विकास यात्रा पुस्तिका का विमोचन भी किया। सीएम ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को दी जा रही सुविधाओं की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आपके परिश्रम का परिणाम है कि हमने कृषि विकास की दर को 9 फीसदी तक पहुंचाया है। पीएम के विजन के अनुरूप आने वाले समय में प्रदेश को 2027-28 तक वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाना है तो वर्तमान की विकास दर को इससे तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा। चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अच्छे प्रशासक व महान किसान नेता थे। उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई लॉ से की थी, लेकिन किसान व कृषि पृष्ठभूमि के कारण उनकी स्पष्ट राय थी।

यह भी पढे़ं 👇

Rashifal 16 January 2026

Rashifal 16 January 2026 : गुप्त नवरात्रि में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
ED Raid Controversy

ED Raid Controversy: ममता ने खुद छापे वाली जगह पहुंचकर मचाया तहलका, सुप्रीम कोर्ट सख्त

गुरूवार, 15 जनवरी 2026
Sanjeev Arora

पंजाब बनाम केंद्र: “निवेश रोकने की साजिश”, संजीव अरोड़ा ने UK दौरा रद्द होने पर जताई नाराजगी!

गुरूवार, 15 जनवरी 2026
Greenland Crisis

Greenland Crisis: ट्रंप के हमले की धमकी से NATO टूट जाएगा, यूरोप में हड़कंप

गुरूवार, 15 जनवरी 2026

उन्होंने कहा कि जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नहीं हो सकता। ग्रामीण भारत ही असली भारत है। भारत वर्ष की समृद्धि का मार्ग खेत-खलिहान से होकर गुजरता है। जागरूक जनशक्ति ही सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार है। चौधरी चरण सिंह ने अनेक कार्यों के जरिए अपने समय में किसानों के जीवन में बदलाव के अभियान को बढ़ाया था। साढ़े नौ वर्ष में हमने बदलते भारत को देखा है।

उन्होंने कहा कि पहली बार अन्नदाता किसानों ने महसूस किया कि वे भी किसी सरकार के प्राथमिक एजेंडे का हिस्सा हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पीएम किसान फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, लागत का डेढ़ गुना दाम एमएसपी, पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के जीवन में परिवर्तन किया गया। सिर्फ यूपी में ही 2.61 करोड़ किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ से अधिक की राशि पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन व रिफॉर्म करते हुए कृषि को हम लाभकारी बना सकते हैं। इस दिशा में हुए प्रयास यूपी की दृष्टि से 22-23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा दी है। गन्ना किसानों को साढ़े छह वर्ष में 2 लाख 25 हजार करोड़ से अधिक की राशि खाते में भेज चुके हैं। धान व गेहूं की सीधी खऱीद और एमएसपी का लाभ डीबीटी के माध्यम से पहली बार मिला। खेती को सही ढंग से करना घाटे का सौदा नहीं बनेगा। सरकार की स्कीम स्वावलंबन का आधार बनती है। श्रीअन्न की दृष्टि से भी कार्यक्रम हुए।

सीएम ने कहा कि अभी हमने एक एप्लीकेशन लॉन्च किया है। अब किसानों की हर जिज्ञासा का जवाब स्मार्ट फोन से प्राप्त हो जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है। कुछ समय बाद दो करोड़ ड्रोन दीदी तैयार होनी है। ड्रोन के माध्यम से अब एक घंटे में सौ एकड़ खेती में दवा, खाद, पेस्टिसाइड का छिड़काव हो सकेगा।

Previous Post

झारखंड के गढ़वा में हाथियों ने मचाई तबाही, महिला की मौत, एक गंभीर, चार घर ध्वस्त किए

Next Post

भारत ने पहली पारी में बनाए 406 रन, मिली187 रनों की बढ़त

Related Posts

Rashifal 16 January 2026

Rashifal 16 January 2026 : गुप्त नवरात्रि में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
ED Raid Controversy

ED Raid Controversy: ममता ने खुद छापे वाली जगह पहुंचकर मचाया तहलका, सुप्रीम कोर्ट सख्त

गुरूवार, 15 जनवरी 2026
Sanjeev Arora

पंजाब बनाम केंद्र: “निवेश रोकने की साजिश”, संजीव अरोड़ा ने UK दौरा रद्द होने पर जताई नाराजगी!

गुरूवार, 15 जनवरी 2026
Greenland Crisis

Greenland Crisis: ट्रंप के हमले की धमकी से NATO टूट जाएगा, यूरोप में हड़कंप

गुरूवार, 15 जनवरी 2026
School Time

पंजाब में बदला स्कूलों का समय, कड़ाके की ठंड के चलते अब सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल!

गुरूवार, 15 जनवरी 2026
Aman arora

आतिशी का वीडियो निकला ‘फर्जी’, कोर्ट ने 24 घंटे में सोशल मीडिया से हटाने का दिया आदेश!

गुरूवार, 15 जनवरी 2026
Next Post
Indian Christmas Traditions

Indian Christmas Traditions : केक नहीं, झारखंड में अनरसा से मनता है क्रिसमस

Seasonal Influenza

सावधान: बच्चों-बुजुर्गों पर Seasonal Influenza का खतरा, नड्डा का बड़ा अलर्ट

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।