नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (The News Air)
Rahul Gandhi News : लखीमपुर खीरी हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की| इस दौरान राहुल ने लखीमपुर खीरी हिंसा की निंदा करने के साथ भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला| राहुल ने कहा कि इन्साफ दिलाना हमारा काम है, जबतक विपक्ष का प्रेशर सरकार पर नहीं होगा तब तक कोई कार्रवाई कहां होने वाली| भाजपा सरकार हमें ऐसा करने से रोक नहीं सकती| सरकार क्या चाहती है कि विपक्ष शांत रहे| राहुल ने कहा अगर हमने हाथरस रेप केस में आवाज न उठाई होती तो इसके अपराधी बचकर निकल जाते| अब किसानों के साथ अपराध हुआ है तो हम फिर से आवाज उठाएंगे|
राहुल ने आगे कहा कि कुछ समय से देश के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। यह सरकार किसानों के साथ अन्याय पर उतारू है| जो किसानों का है उनसे वो छीना जा रहा है| एक तरफ जहां तीन नए काले कानून लाये गए हैं वहीं दूसरी ओर लखीमपुर खीरी में किसानों को जीप के नीचे भी कुचला जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है। इसके साथ ही ऐसा करने में जहां भाजपा के राज्य ग्रह मंत्री और उनके बेटे का नाम लिया जा रहा है, उनपर कोई एक्शन नहीं हो रहा है| इसी दौरान राहुल ने पीएम मोदी को घेरे में लेते हुए कहा कि कल प्रधानमंत्री लखनऊ में थे मगर लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए।
मीडिया को भी आड़े हाथों लिया …..
इस दौरान राहुल ने सरकार पर तो निशाना साधा ही साधा और साथ ही मीडिया को भी आड़े हाथों ले लिया। राहुल ने कहा कि मीडिया अपनी जिम्मेदारी भूल गया है और अपना काम सही से नहीं कर रहा है| जो काम उसे करना चाहिए वो काम विपक्ष कर रहा है और जब विपक्ष सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है तो आप लोग विपक्ष से सवाल करने लग जाते हो कि ये राजनीति हो रही है| यह आपकी जिम्मेदारी है इसे आप निभाइये… भूलिए मत..| राहुल ने कहा कि देश में चीजों को कण्ट्रोल किया जा रहा है| सभी जानते हैं कि मीडिया को किस तरह से कंट्रोल किया गया है। राहुल ने कहा कि देश में कभी लोकतंत्र स्थिति हुआ करती थी, आज तानाशाही है|