LIVE | ...
शनिवार, 27 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Kashmir Issue: UN में पाकिस्तान ने उठाया फिर कश्मीर का मुद्दा, भारत ने ऐसे लगाई फटकार, पढ़ें डिटेल्स

Kashmir Issue: UN में पाकिस्तान ने उठाया फिर कश्मीर का मुद्दा, भारत ने ऐसे लगाई फटकार, पढ़ें डिटेल्स

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 27 अप्रैल 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Kashmir Issue
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली (The News Air): भारत ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में पाकिस्तान (Pakistan) के दूत द्वारा यहां कश्मीर मामला (Kashmir issue) उठाए जाने के बाद अपने पड़ोसी देश की आलोचना की और कहा कि कोई भी बयानबाजी या दुष्प्रचार इस तथ्य को नहीं बदल सकता कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश, देश का ‘‘अभिन्न” हिस्सा हैं और रहेंगे। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में जम्मू-कश्मीर का मामला उठाया था, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में सलाहकार प्रतीक माथुर (Prateek Mathur) ने यह टिप्पणी की।

माथुर ने ‘वीटो के इस्तेमाल’ पर बुधवार को आयोजित महासभा की बैठक में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं। किसी भी देश द्वारा दी गई गलत सूचना, बयानबाजी या दुष्प्रचार इस तथ्य को नहीं बदल सकते।” पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न बैठकों में जम्मू-कश्मीर का मामला लगातार उठाता रहा है, भले ही उस बैठक का एजेंडा कुछ भी रहा हो या चर्चा का कोई भी विषय हो। भारत ने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं।

इससे पहले सोमवार को भी संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का मामला उठाने के बाद कहा था कि वह ऐसी ‘‘बेकार” टिप्पणियों का जवाब देकर परिषद का समय बर्बाद नहीं करेंगी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘‘ अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखना: संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सिद्धांतों को कायम रखते हुए प्रभावी बहुपक्षवाद” विषय पर चर्चा के दौरान कंबोज ने पाकिस्तान की टिप्पणियों का कड़ा जवाब दिया।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Alert - Extreme Rainfall and Heat Wave Warning

Weather Alert: सब-हिमालयन बंगाल-सिक्किम में तीन दिन भारी बारिश, UP में हीटवेव जारी

शनिवार, 27 जून 2026
Breaking News

Breaking News LIVE 27 June 2026: देश-दुनिया की बड़ी खबरें

शनिवार, 27 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026

Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा

शनिवार, 27 जून 2026
Ebola Virus Prevention

Ebola Virus Alert: विदेश से आने वालों के लिए नए नियम, Air Suvidha 2.0 Portal लॉन्च

शुक्रवार, 26 जून 2026

इस महीने सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता रूस कर रहा है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव सोमवार को बहस की अध्यक्षता कर रहे थे, तभी मुनीर अकरम ने अपने बयान में जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया। इस पर कंबोज ने कहा, ‘‘ अंत में, इस सम्मानित मंच ने आज एक स्थायी प्रतिनिधि द्वारा कुछ बेकार की टिप्पणियां सुनीं जो विशुद्ध रूप से अज्ञानता और औपनिवेशीकरण के बुनियादी तथ्यों पर समझ की कमी के कारण की गईं।”

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उन टिप्पणियों का जवाब देकर इस परिषद का समय बर्बाद नहीं करूंगी…।” भारत सरकार ने पांच अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान रद्द कर जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत के फैसले पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उससे राजनयिक संबंध सीमित कर लिए और भारतीय दूत को निष्कासित कर दिया।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रूप से कहा है कि अनुच्छेछ 370 को निष्प्रभावी करना उसका आंतरिक मामला है। उसने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी दुष्प्रचार बंद करने की भी सलाह दी। भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह आतंकवाद, शत्रुता और हिंसा से मुक्त वातावरण में उसके साथ सामान्य पड़ोसी वाले संबंध कायम करने की इच्छा रखता है। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ब्रिटिश रिव्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, खालिस्तान के खतरे से हिली सुनक सरकार

Next Post

अमेरिका की उत्तर कोरिया को वॉर्निंग, बाइडेन बोले- ‘परमाणु हमला किया तो किम जोंग के…’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Alert - Extreme Rainfall and Heat Wave Warning

Weather Alert: सब-हिमालयन बंगाल-सिक्किम में तीन दिन भारी बारिश, UP में हीटवेव जारी

शनिवार, 27 जून 2026
Breaking News

Breaking News LIVE 27 June 2026: देश-दुनिया की बड़ी खबरें

शनिवार, 27 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026

Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा

शनिवार, 27 जून 2026
Ebola Virus Prevention

Ebola Virus Alert: विदेश से आने वालों के लिए नए नियम, Air Suvidha 2.0 Portal लॉन्च

शुक्रवार, 26 जून 2026
Chandigarh Education Website

Chandigarh Education Website Crash: 11वीं में दाखिले के बीच ठप हुई वेबसाइट

शुक्रवार, 26 जून 2026
High Court

High Court का ऐतिहासिक फैसला: बिजली है सम्मान से जीने का मूल अधिकार

शुक्रवार, 26 जून 2026
Next Post
बाइडेन

अमेरिका की उत्तर कोरिया को वॉर्निंग, बाइडेन बोले- ‘परमाणु हमला किया तो किम जोंग के...’

आयुर्वेद

इस राज्य के आयुर्वेद विभाग में निकली नौकरियां, 639 पद के लिए 1 मई से कर सकेंगे अप्लाई

Sony Bravia X70L

Sony Bravia X70L स्मार्ट टीवी 43 और 50 इंच साइज में लॉन्च, X1 4K प्रोसेसर के अलावा जानें क्या है खास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।