शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आर्य समाज मंदिर में करनी है शादी तो जान लें दिल्ली हाई कोर्ट का ये फैसला

आर्य समाज मंदिर में करनी है शादी तो जान लें दिल्ली हाई कोर्ट का ये फैसला

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 27 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
delhi-high-court
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 27 अगस्त (The News Air): प्रेमी जोड़े शादी करने के लिए अक्सर आर्य समाज मंदिर का रास्ता अपनाते हैं. यहां पूरे विधि विधान से शादी होती है, लेकिन इस शादी के लिए गवाहों की भी जरूरत होती है. लड़का-लड़की की तरफ से दो या दो से ज्यादा गवाहों की गवाही ली जाती है ताकी शादी को सत्यापित किया जा सके. लेकिन कई बार इन आर्य समाज मंदिरों में इन गवाहों के पहचान पत्र ले तो लिए जाते हैं लेकिन ये नहीं देखा जाता कि वह प्रमाणिक हैं भी या नहीं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक चाचा के भतीजी से शादी करने के मामले में संज्ञान लेते हुए आर्य समाज मंदिर को निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि मंदिर में ये भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि शादी के गवाही देने वाले गवाह असली भी हैं या नहीं. साथ ही मंदिर दोनों पक्षों से कम से कम एक गवाह रखने का प्रयास करे.

पहले से शादीशुदा था चाचा

आरोप है कि एक चाचा ने पहले से शादीशुदा होते हुए भी खुद को अविवाहित बताया और अपनी भतीजी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. जब परिजनों को मामले का पता चला तो वहां हड़कंप मच गया. इसके बाद ये बात खुली की चाचा तो पहले से ही शादीशुदा है और उसने भतीजी से शादी के वक्त जो गवाह पेश किए थे वह भी नकली थे. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस अमित शर्मा की पीठ ने कहा कि मंदिर दोनों पक्षों से कम से कम एक गवाह रखने का प्रयास करेगा, जो या तो रिश्तेदार हों या कोई परिचित हों जो उन्हें काफी समय से जानते हों.

यह भी पढे़ं 👇

T20 World Cup Match Fixing

T20 World Cup Match Fixing की जांच: Canada कप्तान पर शक

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Meenu Batra Case

अमेरिका में Indian Woman Detained: 35 साल बाद भी नहीं मिली आजादी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Delimitation Bill 2026

Delimitation Bill 2026 वापस: लोकसभा ने किया संविधान संशोधन खारिज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Odisha FC vs Mohammedan

ISL 2025-26: Odisha FC vs Mohammedan Sporting का रोमांचक मुकाबला आज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

आर्य समाज मंदिर में रचाई थी शादी

अदालत ने मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि जिस तरह से लड़की के चाचा ने आर्य समाज मंदिर के सामने झूठ बोलकर खुद को अविवाहित बताया वह स्पष्ट रूप से गैरकानूनी है और ये शादी भी अमान्य है. अदालत ने कहा कि विवाह करने वाले जोड़े और पुजारी के अलावा मालवीय नगर में आर्य समाज मंदिर में आयोजित विवाह समारोह में कोई भी मौजूद नहीं था. अदालत ने कहा कि इस शादी की वैधता और पवित्रता पूरी तरह से संदिग्ध है. दरअसल, आर्य समाज मंदिर वैवाहिक स्थिति के संबंध में पक्षों से हलफनामा तो लेता है, लेकिन आगे उसका कोई सत्यापन नहीं किया जाता.

कोर्ट ने क्या कहा?

अदालत ने कहा कि आर्य समाज मंदिर अब यह सुनिश्चित करे कि जब शादी के उद्देश्य से गवाह पेश किए जाएं, तो वो वास्तविक और प्रामाणिक गवाह हों, जिनकी स्थिति का सही से सत्यापन किया जा सके. मंदिर दोनों पक्षों यानी दूल्हा और दुल्हन की ओर से कम से कम एक गवाह को बुलाने का प्रयास करे जो रिश्तेदार हों और अगर कोई रिश्तेदार नहीं है तो किसी ऐसे परिचित को गवाह बनने की अनुमति दी जाएगी, जो संबंधित पक्षों को काफी समय से जानता हो. फिलहाल कोर्ट ने इस शादी को रद्द कर दिया है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

Next Post

शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर ठेकेदार और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

T20 World Cup Match Fixing

T20 World Cup Match Fixing की जांच: Canada कप्तान पर शक

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Meenu Batra Case

अमेरिका में Indian Woman Detained: 35 साल बाद भी नहीं मिली आजादी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Delimitation Bill 2026

Delimitation Bill 2026 वापस: लोकसभा ने किया संविधान संशोधन खारिज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Odisha FC vs Mohammedan

ISL 2025-26: Odisha FC vs Mohammedan Sporting का रोमांचक मुकाबला आज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Ajinkya Rahane

Kris Srikkanth की सलाह: Ajinkya Rahane को हटाओ, Narine बनें कप्तान

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
KKR vs GT

IPL 2026: KKR vs GT में बड़ा बदलाव, Seifert की एंट्री

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Next Post
शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर ठेकेदार और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर ठेकेदार और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार

स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, कमाई कई सौ करोड़ के पार

स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, कमाई कई सौ करोड़ के पार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।