LIVE | ...
गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - करना है 400 पार तो BJP को भेदना ही होगा सात चरणों के चक्रव्यूह का पहला द्वार

करना है 400 पार तो BJP को भेदना ही होगा सात चरणों के चक्रव्यूह का पहला द्वार

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
BJP
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्‍ली, 19 अप्रैल (The News Air): लोकतंत्र के महापर्व की बेला है। देश की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए हरसंभव इंतजाम किए हैं। उधर, राजनीतिक दल भी एक-एक मतदाता को मतदान केंद्र पर पहुंचाने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। लगातार दो लोकसभा चुनाव जीतकर तीसरी बार केंद्र की सत्ता में आने की कोशिशों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए पहले चरण का मतदान काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, आज जिन राज्यों में मतदान हो रहे हैं, उनमें तमिलनाडु भी शामिल है जहां की सभी 39 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी दक्षिण के इस राज्य का दुर्ग नहीं भेद पाई थी। बीजेपी ने इस बार खुद के लिए 370 सीटें और अपने गठबंधन एनडीए के लिए 400 पार का नारा दिया है। अगर आज जिन 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनका रिकॉर्ड देखें तो पिछली बार बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को सिर्फ 43 सीटों पर जीत मिली थी जिनमें अकेले बीजेपी के खाते में 39 सीटें आई थीं। ऐसे में अगर एनडीए को 400 पार का नारा सही साबित करना है तो इसे सात चरणों के चुनावी चक्रव्यूह के पहले द्वार को तो भेदना ही होगा। सवाल है कि क्या बीजेपी और उसके साथी दलों ने 102 सीटों पर पिछली जीत के आंकड़े को बढ़ाने में कामयाब हो पाएगी?

लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 102 लोकसभा सीटों के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों से भी भारी संख्या में मतदान करने की विशेष अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी सहित देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।’ पीएम मोदी ने पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं से भी विशेष अपील करते हुए आगे कहा, ‘पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।

यह भी पढे़ं 👇

Chandigarh Secretariat Threat Case

Chandigarh Secretariat Threat Case: 219 ई-मेल आईडी बिकीं, बहन की भूमिका

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Rahul Gandhi Sangrur Rally

Rahul Gandhi Sangrur Rally: मान पर सीधा वार, 5 मुद्दे

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
PCS Mains Result

PCS Mains Result में गड़बड़ी के आरोप, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Prem Singh Chandumajra

Prem Singh Chandumajra का यू-टर्न: चुनाव से पहले अकाली सियासत में हलचल

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

7 चरणों में होना है चुनाव

18वीं लोकसभा के लिए हो रहा यह चुनाव सात चरणों में संपन्न होना है। पहले चरण में जहां मतदान हो रहा है उनमें असम की काजीरंगा, सोनितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़ और जोरहाट सीटें शामिल हैं। आज 19 अप्रैल को ही त्रिपुरा पश्चिम सीट पर भी चुनाव हो रहा है। पहले चरण में जो मुख्य चेहर मैदान में है उनमें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से जितिन प्रसाद, तमिलनाडु से कार्ति चिदंबरम, तमिलनाडु के कोयंबटूर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, चेन्नई सेंट्रल से दयानिधि मारन व छिंदवाड़ा से नकुलनाथ शामिल हैं।पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता प्रचार में शामिल रहे। अगले चरणों की लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार फिलहाल जारी रहेगा।

21 राज्यों की 102 सीटें दांव पर

21 राज्यों की 102 सीटें दांव पर

तमिलनाडु में 39 सीटों के लिए एक बार में ही मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कई महत्वपूर्ण सीटों पर मतदान होने जा रहा है। इनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें हैं। इनमें कन्याकुमारी, चेन्नई ईस्‍ट, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, तिरुवल्लुर, श्रीपेरंबदूर, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली , पेरम्बलुर, कांचीपुरम, अरक्कोणम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, थूथुक्कुडी, तेनकासी व तिरुनेलवेली शामिल हैं।

किसके बीच है जंग

किसके बीच है जंग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर सीटों पर भी पहले चरण में चुनाव होने जा रहा है।राजस्थान के जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली-धौलपुर, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, दौसा और नागौर में प्रथम चरण में ही मतदान है। वहीं मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, शहडोल, सीधी, मंडला, बालाघाट और जबलपुर में भी प्रथम चरण में वोट डाले जा रहे हैं। बिहार की बात करें तो यहां औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोट डाले जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में नागपुर, गढ़चिरौली चिमूर, भंडारा-गोंडिया चंद्रपुर और रामटेक पर वोट डाले जा रहे हैं। इनके अलावा छत्तीसगढ़ की बस्तर, जम्मू कश्मीर की उधमपुर, अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पश्चिम और अरुणाचल पूर्व, मेघालय की शिलांग तुरा पर भी वोटिंग हो रही है। मणिपुर, मिजोरम, पुडुचेरी, सिक्किम, नगालैंड, अंडमान और निकोबार, पश्चिम बंगाल की कूचबिहार और जलपाईगुड़ी पर भी मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान केंद्रो पर विकलांगों एवं बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

वो बुलाएगी लेकिन जाने का नहीं… विश्वामित्र का जिक्र कर ….

Next Post

Apple ने Meta को दिया बड़ा झटका, WhatsApp और Threads को ऐप स्टोर से हटाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandigarh Secretariat Threat Case

Chandigarh Secretariat Threat Case: 219 ई-मेल आईडी बिकीं, बहन की भूमिका

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Rahul Gandhi Sangrur Rally

Rahul Gandhi Sangrur Rally: मान पर सीधा वार, 5 मुद्दे

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
PCS Mains Result

PCS Mains Result में गड़बड़ी के आरोप, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Prem Singh Chandumajra

Prem Singh Chandumajra का यू-टर्न: चुनाव से पहले अकाली सियासत में हलचल

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Punjab DA Case

Punjab DA Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, सरकार को मोहलत

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Patiala ED Raid:

Patiala ED Raid: कॉल सेंटर का चौंकाने वाला सच, 4 अरेस्ट

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Next Post
Apple

Apple ने Meta को दिया बड़ा झटका, WhatsApp और Threads को ऐप स्टोर से हटाया

Apple

उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान, DM सोनिका सिंह ने वोट डाला

Ashutosh Sharma

Ashutosh Sharma: कौन हैं मुंबई इंडियन्स की सांसें रोक देने वाले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।