रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - उनके सांसद निर्विरोध जीतें तो लोकतंत्र मजबूत, हमारा जीते तो कमजोर…

उनके सांसद निर्विरोध जीतें तो लोकतंत्र मजबूत, हमारा जीते तो कमजोर…

मुकेश दलाल की जीत पर बोले राजनाथ सिंह

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
राजनाथ सिंह
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गुजरात के सूरत से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए हैं. कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने और अन्य सभी प्रत्याशियों के अपने नामांकन वापस लेने के बाद मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. मुकेश दलाल की जीत के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तानाशाह की असली सूरत एक बार फिर देश के सामने है. राहुल के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार किया है.

राजनाथ ने मंगलवार को नोएडा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सूरत में हमारा एक प्रत्याशी निर्विरोध जीत गया तो कांग्रेस और दूसरी राजनीतिक पार्टियां कह रही हैं कि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जनता की आंख में धुल झोंककर नहीं बल्कि आंख में आंख मिलाकर राजनीति करें. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा कि उनके समय में भी सांसद निर्विरोध चुने गए हैं, उनके सांसद निर्विरोध जीतें तो लोकतंत्र मजबूत और हमारा एक सांसद निर्विरोध जीते तो लोकतंत्र कमजोर हो गया?

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था, तानाशाह की असली सूरत एक बार फिर देश के सामने है. जनता से अपना नेता चुनने का अधिकार छीन लेना बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को खत्म करने की तरफ बढ़ाया एक और कदम है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, मैं एक बार फिर कह रहा हूं कि यह सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
सूरत चुनाव पर चुनाव आयोग ने क्या कहा?

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, 12 से 19 अप्रैल के बीच 26 लोकसभा सीटों के लिए कुल 433 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए. इसमें कहा गया, 20 और 21 अप्रैल को हुई जांच प्रक्रिया के दौरान 105 लोकसभा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जिससे संख्या घटकर 328 रह गई. बयान में कहा गया है कि इसी सोमवार तक 62 योग्य लोकसभा उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया, जिसके बाद (मुकेश दलाल सहित) 266 उम्मीदवार बचे.

सूरत सीट पर सात मई को मतदान होना था. जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, दलाल को छोड़कर सूरत लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी आठ उम्मीदवारों ने अंतिम दिन अपना नाम वापस ले लिया जिनमें चार निर्दलीय, तीन छोटे दलों के नेता और बहुजन समाज पार्टी के प्यारेलाल भारती शामिल हैं.

स्वतंत्र भारत में, 1951-52 में हुए पहले आम चुनाव में मेजर जनरल एम एस हिम्मत सिंहजी ने तत्कालीन सौराष्ट्र प्रांत की हलार सीट बिना किसी मुकाबले के जीत मिली थी. इस निर्वाचन क्षेत्र के तहत वर्तमान के जामनगर, देवभूमि द्वारका, मोरबी और राजकोट जिलों के इलाके आते थे. सौराष्ट्र 1960 में गुजरात का हिस्सा बन गया. पूर्ववर्ती नवानगर रियासत के शासकों के वंशज, हिम्मत सिंहजी ने भारत के पहले उप रक्षा मंत्री और फिर हिमाचल प्रदेश (जो 1971 में पूर्ण राज्य बना) के प्रथम उप राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी थीं.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रामनगरी अयोध्या में हनुमान जयंती की धूम

Next Post

मणिपुर में 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग, 81% से अधिक हुआ मतदान;

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
मणिपुर

मणिपुर में 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग, 81% से अधिक हुआ मतदान;

भोजशाला विवाद में ASI ने सर्वेक्षण पूरा करने के लिए अदालत से मांगी आठ सप्ताह की मोहलत

भोजशाला विवाद में ASI ने सर्वेक्षण पूरा करने के लिए अदालत से मांगी आठ सप्ताह की मोहलत

आप भी खाते हैं बासी खाना, हो जाएं सावधान, ब्लड पॉइजनिंग के बन सकते हैं शिकार

आप भी खाते हैं बासी खाना, हो जाएं सावधान, ब्लड पॉइजनिंग के बन सकते हैं शिकार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।