बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भाजपा जीत गई तो 2024 के बाद देश में नहीं होंगे चुनाव, सूरत बस झांकी है-पूरा देश अभी बाकी है – संजय सिंह

भाजपा जीत गई तो 2024 के बाद देश में नहीं होंगे चुनाव, सूरत बस झांकी है-पूरा देश अभी बाकी है – संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मोदी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी ने देशवासियों को भाजपा से देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की अपील की है। “आप” के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस चुनाव में अगर भाजपा और नरेंद्र मोदी जीत गए तो फिर इस देश में दोबारा चुनाव नहीं होंगे। उन्होंने गुजरात के सूरत की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा देश से संविधान को खत्म करने की शुरुआत सूरत से कर चुकी है। सूरत में कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया और चुनाव से पहले ही भाजपा प्रत्याशी को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया गया। आज तक के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है कि कोई सत्ताधारी दल बगैर चुनाव के जीती हो। सूरत बस एक झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है। सत्ता में आते ही ये लोग बाबा साहब के संविधान, आरक्षण, वोट का अधिकार खत्म कर देंगे और आरएसएस के संविधान से देश को चलाएंगे। इससे पहले ये लोग चंडीगढ़ में वोटों की बेईमानी करते हुए कैमरे में रंगेहाथ पकड़ा गए थे। संविधान खत्म करने के लिए ही भाजपा के उम्मीदवार और नेता 400 सीटें मांग रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा द्वारा संविधान बदलने की साजिश करने पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत के लोकतंत्र को किस तरह से खत्म करने की कोशिश की गई है और ऑपरेशन लोटस चला कर किस तरह से अलग-अलग सरकारों को गिराने की कोशिश की गई है, इसका जीता जागता उदाहरण पूरे देश के सामने है। उन्होंने कहा कि अब जो सूरत से शुरुआत हुई है, वो इस बात का संकेत है कि पिछले 10 साल में ऑपरेशन लोटस चलाकर भाजपा ने अलग-अलग राज्य सरकारों को तोड़ा, विधायकों को तोड़ा और खरीदा, सरकारों को गिराया, लेकिन 2024 के बाद इस देश में चुनाव नहीं होगा। सूरत से इसकी शुरुआत हो चुकी है। सूरत तो इसकी झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी चुनाव खत्म कर देगी। संजय सिंह ने देश के 140 करोड लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह आपका अंतिम चुनाव है। इसके बाद आपको वोट करने का अधिकार नहीं मिलेगा।

संजय सिंह ने कहा कि आज से पहले कभी भी यह नहीं सुना गया था कि सत्ताधारी पार्टी बगैर मतदान के लोकसभा का चुनाव जीत गई हो। पहले कभी भी बगैर वोट डाले, बगैर चुनाव हुए कोई सत्ताधारी पार्टी चुनाव नहीं जीती है। सूरत में न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि सभी दलों के प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों का भी पर्चा खारिज कर दिया गया और चुनाव से पहले ही भाजपा के प्रत्याशी को प्रमाण पत्र पकड़ा दिया गया। 2024 के बाद पूरे देश में ऐसा ही होने जा रहा है। केवल दिखावे के लिए एक संविधान होगा, जो आरएसएस का नागपुर का संविधान होगा। नागपुर के संविधान में आरक्षण की व्यवस्था नहीं होगी, किसानों के अधिकार की बात नहीं होगी, महिलाओं और युवाओं के रोजगार और सुरक्षा की बात नहीं होगी। देश में आरएसएस का संविधान होगा और बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को खत्म किया जाएगा। आरक्षण और चुनाव को खत्म कर दिया जाएगा।

सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के इतिहास को देश की जनता को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में चुनाव नहीं कराया। यहां कांग्रेस की सरकार तोड़कर गिरा दी और अपनी सरकार बना ली। इन्होंने अरुणाचल प्रदेश में चुनाव नहीं कराया और जोड़-तोड़ कर अपनी सरकार बना ली। महाराष्ट्र में ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का छापा मरवा कर, भय दिखाकर चुनाव नहीं कराया और सरकार तोड़कर अपनी सरकार बना ली। गोवा में भाजपा की मात्रा 13 सीट थी। इसके बावजूद भाजपा ने जोड़ तोड़ कर अपनी सरकार बना ली। मध्य प्रदेश में भी चुनाव नहीं कराया और जोड़-जोड़ कर अपनी सरकार बना ली। कर्नाटक में भी इन्होंने चुनाव नहीं कराया और विधायकों को तोड़ कर अपनी सरकार बना ली।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा कैमरे के सामने आम आदमी पार्टी के 8 वोट खराब करते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई- समाज सिंह

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

संजय सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने पूरे हिंदुस्तान को जगाया कि भारत का लोकतंत्र खत्म होने वाला है, वोट का अधिकार खत्म होने वाला है और लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। पूरे देश को पता है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कैसे लोकतंत्र की हत्या की गई? चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कैमरे के सामने आम आदमी पार्टी के 8 वोट खराब करते हुए रंगे हाथ भाजपा पकड़ी गई थी। इसलिए भाजपा के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हमें 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है। भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल कहते हैं कि 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है। भाजपा के ज्योति मिर्धा कहती हैं कि 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है। भाजपा सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े कहते हैं कि 400 सीट दे दो, संविधान बदल देंगे। यह लोग संविधान बदलेंगे, आरक्षण को खत्म करेंगे और चुनाव खत्म कर देंगे। पहले चंडीगढ़ में इन लोगों ने किया, अब सूरत में किया है। इसके अलावा, पिछले दस सालों में अलग-अलग राज्य सरकारों को तोड़-तोड़ कर गिराया गया है। इसीलिए हमने नारा दिया है कि भाजपा के तीन है भाई, ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई।

इस दौरान संजय सिंह ने अमित शाह के गृह राज्य गुजरात के गांधीनगर से एक प्रत्याशी की वायरल हो रही वीडियो को भी दिखाया। इस वीडियो में प्रत्याशी रो रहा है और देश बचाने की गुहार लगा रहा है। वो वीडियो में कहता दिख रहा है कि उसका अपहरण कर लिया गया है और उस पर जबरदस्ती नामांकन पत्र वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है। अमित शाह के लोगों ने मुझे हाईजैक कर लिया है। हो सकता है कि हमारी मौत भी हो जाए। मुझे मार भी दिया जाए, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि इस देश को बचा लो, यह देश खतरे में है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। ये लोग डंडे की जोर से शासन चलाना चाहते हैं और चुनाव को खत्म करके बगैर चुनाव के जीतना चाहते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के भाषण पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान,

Next Post

Mahadev Betting Scam: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को महाराष्ट्र पुलिस ने किया तलब

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Mahadev Betting Scam

Mahadev Betting Scam: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को महाराष्ट्र पुलिस ने किया तलब

शादी

शादी से पहले गायब हो गया दूल्हा, जानिये फिर किसकी हो गई दुल्हन,

शादी

तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुटों में झड़प, चार कैदी घायल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।