मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुझे देर रात ही मिली जानकारी और मैं पूरी रात अफसरों के साथ संपर्क में रहा- मुख्यमंत्री

मुझे देर रात ही मिली जानकारी और मैं पूरी रात अफसरों के साथ संपर्क में रहा- मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 23 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

US Naval Blockade Fail

US Naval Blockade Fail: Pakistan ने Iran के लिए 6 रूट खोले, अमेरिका की रणनीति पर पानी फिरा

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
India's First Private Gold Mine

India’s First Private Gold Mine: आजादी के बाद पहली बार मई से शुरू होगी गोल्ड माइनिंग

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
ISI Honey Trap Case

ISI Honey Trap Case में कैसे फंसा भारत का युवा

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

बड़ा राजनीतिक विवाद: Arvind Kejriwal ने Court में जाने से किया इनकार

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
  • राज्य की अमन-शांति और सद्भावना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के साथ मेरी सरकार सख़्ती से निपटेगी- मुख्यमंत्री
  • समूची कार्रवाई मुख्यमंत्री के नेतृत्व और सख़्त निगरानी में हुई
  • एक भी गोली चले बिना अमृतपाल को किया गिरफ़्तार – मुख्यमंत्री
  • इतना समय अमन-शान्ति और भाईचारक सांझ बनाये रखने के लिए सवा तीन करोड़ पंजाबियों का किया धन्यवाद

चंडीगढ़, 23 अप्रैल (The News Air) गरमखियाली नेता अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी की पुष्टि करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य में अमन-शांति और भाईचारक सांझ को कायम रखने के लिए आम आदमी की सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है।
यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अमृतपाल सिंह जो पंजाब और देश विरोधी ताकतों की कथपुतली था, के खि़लाफ़ में कानून अपना काम कर रहा है और बेकसूरों के खि़लाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।“
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार बीती 18 मार्च को ही अमृतपाल को गिरफ़्तार कर सकती थी परन्तु वह कभी भी ख़ून-खराबा नहीं होना देना चाहते थे और आज एक भी गोली चलाए बिना अलगाववादी नेता को गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह राज्य की अमन-शांति, एकता और भाईचारक सांझ को भंग करने की गहरी साजिश थी परन्तु राज्य सरकार ने ऐसे सभी लोगों को गिरफ़्तार करके इस साजिश को बुरी तरह नाकाम कर दिया। भगवंत मान ने कहा कि अपने आप को धार्मिक नेता ऐलानने वाला अमृतपाल सिंह को गिरफ़्तार कर लिया जो नौजवानों को हथियार उठाने और देश के विरुद्ध ग़ैर-कानूनी गतिविधियों के लिए उकसाने वाली संस्था चला रहा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस भगौड़े को पकड़ने के लिए शनिवार शाम से चल रहे ऑपरेशन के बारे जानते थे और शनिवार और रविवार की रात वह सोए भी नहीं क्योंकि वह अधिकारियों से हर 15 मिनट बाद जानकारी लेते थे। भगवंत मान ने कहा कि जब अमृतपाल ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बना कर अजनाला थाने पर हमला किया था तो उन्होंने पुलिस को हिदायत की थी कि किसी भी सूरत में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी उनके लिए सर्वोच्च हैं, जिस कारण पुलिस ने पवित्र स्वरूप को लेकर जाने वाले वाहन को बनता सत्कार दिया और इसके निर्विघ्न यातायात की भी इजाज़त दी थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे इस घटना के दौरान कुछ पुलिस अधिकारी भी ज़ख़्मी हुए थे परन्तु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सर्वोच्चता को यकीनी बनाया गया था। उन्होंने संकट की इस घड़ी में शांति और संयम बरतने के लिए राज्य के लोगों का तह-ए-दिल से धन्यवाद किया। भगवंत मान ने अमन- शांति और भाईचारक सांझ को कायम रखने के लिए इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार के साथ डट कर खड़े होने के लिए लोगों के शुक्रगुजार होते हुये पंजाब को देश में शांतमयी, प्रगतिशील और खुशहाल राज्य के तौर पर उभारने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। .
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “राज्य के नौजवानों को धर्म के नाम पर चलाईं जा रही नफ़रत की फ़ैक्टरियों का कच्चा माल नहीं बनने दिया जायेगा। मैं नौजवानों के हाथों में किताबें, लैपटाप, नौकरियाँ, मैडल और अहम पदों पर नियुक्ति देखना चाहता हूं परन्तु यह नेता नौजवानों को हाथों में हथियार पकड़ने का न्योता देकर उलटे रास्ते पर चलाना चाहते हैं।“ उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें यह भ्रम पाल रही हैं कि वह लोगों को सांप्रदायिक रास्ते पर बाँट सकतीं हैं परन्तु ऐसा किसी भी कीमत पर संभव नहीं क्योंकि अमन पसंद पंजाबी ऐसी किसी भी कोशिश को मुँह-तोड़ जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है और इस पर नफ़रत और दुश्मनी के इलावा कुछ भी उग सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय आज़ादी संघर्ष, राज्य की सरहदों की रक्षा के साथ-साथ हरित और सफ़ेद क्रांति के दौर की शुरुआत करके देश को अनाज उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाने में पंजाबियों के कीमती योगदान को भी याद किया। भगवंत मान ने कहा कि हाल ही में राज्य के चार बहादुर जवानों ने जम्मू- कश्मीर में देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए अपनी जानें कुर्बान की हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

Next Post

बठिंडा में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद निकाला फ्लैग मार्च

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

US Naval Blockade Fail

US Naval Blockade Fail: Pakistan ने Iran के लिए 6 रूट खोले, अमेरिका की रणनीति पर पानी फिरा

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
India's First Private Gold Mine

India’s First Private Gold Mine: आजादी के बाद पहली बार मई से शुरू होगी गोल्ड माइनिंग

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
ISI Honey Trap Case

ISI Honey Trap Case में कैसे फंसा भारत का युवा

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

बड़ा राजनीतिक विवाद: Arvind Kejriwal ने Court में जाने से किया इनकार

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
shambhu-railway-blast

Shambhu Railway Blast में अमृतपाल के करीबी के चिथड़े उड़े

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Punjab Cabinet Meeting

Punjab Cabinet Meeting आज, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Next Post
अलर्ट

बठिंडा में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद निकाला फ्लैग मार्च

Job News: Vacancy has come out on the posts of Data Entry Operator, you can apply

लोक निर्माण विभाग में विभिन्न 107 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल

किलिंग नाकाम

उत्तराखंड में संभावित टारगेट किलिंग नाकाम, पंजाब पुलिस ने अर्श डल्ला गैंग के दो सदस्य किए गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।