LIVE | ...
गुरूवार, 23 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘मैं NCP में हूं और जब तक जीवित हूं यहीं रहूंगा’, BJP में शामिल होने की खबरों पर बोले अजित पवार

‘मैं NCP में हूं और जब तक जीवित हूं यहीं रहूंगा’, BJP में शामिल होने की खबरों पर बोले अजित पवार

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
NCP
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने मंगलवार को कहा कि वह जब तक जीवित हैं, अपनी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। इसके साथ ही पवार ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ अपने करीबी विधायकों के एक गुट के साथ गठबंधन कर सकते हैं। NCP छोड़ने की खबरों पर महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा, ‘मेरे बारे में फैली अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं एनसीपी के साथ हूं और पार्टी के साथ रहूंगा।’

पवार ने पत्रकारों से कहा कि NCP में किसी तरह के मतभेद और उनके BJP से हाथ मिलाने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने आगे कहा, “हम सभी (पार्टी विधायक) NCP के साथ हैं। मैं जब तक जीवित रहूंगा, NCP के लिए काम करता रहूंगा।’ उन्होंने कहा कि मैंने किसी विधायक के हस्ताक्षर नहीं लिए हैं। अब सभी अफवाहें बंद होनी चाहिए।

अजीत पवार ने अपनी पार्टी के विधायकों के एक गुट के समर्थन से भगवा पार्टी में जाने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, “मैं एनसीपी में हूं। जो खबरें चल रही हैं कि मैंने 40 विधायकों के हस्ताक्षर लिए हैं, वह गलत है। मुझे कहीं भी नहीं जाना है। मेरे बारे में इस तरह की खबरें कुछ और नहीं बल्कि महाराष्ट्र के लोगों द्वारा झेले जा रहे मुख्य मुद्दों से मुद्दे को भटकाने का एक और प्रयास है।”

यह भी पढे़ं 👇

history

23 जुलाई का इतिहास: जब बने One Direction, Amy Winehouse की मौत और Boris Johnson बने PM

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
IMD

IMD Weather Alert: गुजरात में 42 सेमी बारिश, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 23 July 2026

Breaking News Live Updates 23 July 2026: Big Breaking, हर पल की सबसे बड़ी खबर

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
 Aaj Ka Rashifal 23 July 2026

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा गुरुवार

गुरूवार, 23 जुलाई 2026

अब सवाल उठता है कि जब बीजेपी के पास एकनाथ शिंदे और उनका शिवसेना का खेमा है तो वह राज्य में दूसरे साथी की तलाश क्यों कर रही है? बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मामले में पार्टी एक योजना पर काम कर रही है। फिर, बीजेपी चाहेगी कि कोई और मजबूत साथी उनके साथ आए और राज्य में सरकार बनाए।

शरद पवार ने भी दी सफाई

NCP प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के भावी राजनीतिक कदम के बारे में फैली अटकलों को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी विधायकों की किसी ने कोई बैठक नहीं बुलाई है। उन्होंने कहा कि अजित पवार पार्टी के कामकाज में व्यस्त हैं और मीडिया को इस मुद्दे को बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

इससे पहले, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ बढ़ती निकटता के बारे में महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में जारी अटकलों के बीच अजित पवार ने भी सोमवार को उन खबरों का खारिज कर दिया था कि उन्होंने मंगलवार को विधायकों की एक बैठक बुलाई है।

https://twitter.com/ANI/status/1648246620608413697

अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें पिछले हफ्ते तब शुरू हुईं, जब उन्होंने अचानक अपनी निर्धारित बैठकें रद्द कर दीं और ऐसी टिप्पणियां कीं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के प्रति नरम माना गया।

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने रविवार को अफवाहों को यह कहकर और बढ़ा दिया था कि शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से कहा था कि उनकी पार्टी कभी भी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएगी, भले ही कोई व्यक्तिगत स्तर पर ऐसा कोई निर्णय ले।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Elon Musk रह गए पीछे! चंद्रमा पर लैंडर उतारने वाली पहली प्राइवेट कंपनी बन सकती है यह जापानी फर्म

Next Post

जूनियर स्टोरकीपर सहित कई पद पर निकली भर्ती, 81 हजार मिलेगी सैलरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

23 जुलाई का इतिहास: जब बने One Direction, Amy Winehouse की मौत और Boris Johnson बने PM

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
IMD

IMD Weather Alert: गुजरात में 42 सेमी बारिश, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 23 July 2026

Breaking News Live Updates 23 July 2026: Big Breaking, हर पल की सबसे बड़ी खबर

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
 Aaj Ka Rashifal 23 July 2026

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा गुरुवार

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Next Post
जूनियर स्टोरकीपर

जूनियर स्टोरकीपर सहित कई पद पर निकली भर्ती, 81 हजार मिलेगी सैलरी

Tim Cook

Apple के पहले स्टोर की शुरुआत पर लगी लंबी कतारें, कंपनी के CEO Tim Cook ने किया उद्धाटन

किसानों

मुक्तसर में किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, 5 ट्रेनें हुईं प्रभावित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।