Uttar Pradesh: गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
मृतका के पति ने बड़े भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना की सूचना पाते ही स्थानीय थाने की पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी फील्ड यूनिट, श्वान दस्ते व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपी पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।








