LIVE | ...
गुरूवार, 20 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सांसद से लेकर विधायक तक…देश की राजनीति में कैसे बढ़ता जा रहा दागियों का ग्राफ,

सांसद से लेकर विधायक तक…देश की राजनीति में कैसे बढ़ता जा रहा दागियों का ग्राफ,

वजह भी जान लीजिए

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 29 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सांसद से लेकर विधायक तक...देश की राजनीति में कैसे बढ़ता जा रहा दागियों का ग्राफ, वजह भी जान लीजिए - criminial in politics in india reason adr report mp criminal record adr report
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 29 मार्च (The News Air) : यूपी के बांदा जेल में माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुख्तार की मौत के बहाने सोशल मीडिया पर राजनीति और अपराध को लेकर बहस देखने को मिल रही है। देश की राजनीति को अपराध मुक्त करने को लेकर न्यायपालिका से लेकर सरकार, राजनीतिक दलों से लेकर राजनेताओं तक बातें खूब होती हैं। राजनीति में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कानून भी बने हैं लेकिन राजनीति में प्रवेश को लेकर कोई बैरियर नहीं दिखता है। देश की राजनीति में अपराधिक प्रवृति वाले लोगों का आना जारी है। ये पहले अपराध की दुनिया में सिक्का जमाते हैं फिर पार्षद, विधायक लेकर सांसद तक निर्वाचित हो जाते हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर राजनीति में अपराधियों की हिस्सेदारी कहां तक पहुंच चुकी है।

क्या कहती है एडीआर की रिपोर्ट

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की तरफ से पिछले साल विश्लेषण में दावा किया गया था कि भारत भर में राज्य विधानसभाओं में लगभग 44 प्रतिशत विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) की तरफ से किए गए विश्लेषण में देश भर में राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों में वर्तमान विधायकों के स्व-शपथ पत्रों की जांच की गई थी। यह डेटा विधायकों की तरफ से उनके हालिया चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों से निकाला गया था। विश्लेषण में 28 राज्य विधानसभाओं और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सेवारत 4,033 व्यक्तियों में से कुल 4,001 विधायकों को शामिल किया गया था। विश्लेषण किए गए विधायकों में से 1,136 या लगभग 28 प्रतिशत ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध, सहित अन्य अपराध शामिल थे।

किस राज्य में सबसे अधिक दागी

केरल में, 135 में से 95 विधायकों, यानी 70 प्रतिशत, ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए थे। इसी तरह बिहार में 242 विधायकों में से 161 (67 फीसदी), दिल्ली में 70 में से 44 विधायक (63 फीसदी), महाराष्ट्र में 284 में से 175 विधायक (62 फीसदी), तेलंगाना में 118 विधायकों में से 72 विधायक (61 प्रतिशत) और तमिलनाडु में 224 विधायकों में से 134 (60 प्रतिशत) ने अपने हलफनामों में स्वयं घोषित आपराधिक मामले दर्ज की जानकारी दी थी। इसके अलावा, एडीआर ने बताया कि दिल्ली के 70 में से 37 विधायकों (53 प्रतिशत) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिहार में 242 में से 122 विधायक (50 प्रतिशत), महाराष्ट्र में 284 में से 114 विधायक (40 प्रतिशत), झारखंड में 79 में से 31 विधायक (39 प्रतिशत), तेलंगाना में 118 में से 46 विधायक (39 प्रतिशत) ) और उत्तर प्रदेश में 403 विधायकों में से 155 (38 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे।

सांसदों का रिकॉर्ड भी देख लीजिए

एडीआर के आंकड़ों के अनुसार, भारत में संसद के लिए चुने गए आपराधिक आरोपों वाले उम्मीदवारों की संख्या 2004 के बाद से बढ़ रही है। 2004 में, 24% सांसदों पर आपराधिक मामले लंबित थे, जो 2019 में बढ़कर 43% हो गए। एक याचिका में फरवरी 2023 में दायर इस याचिका में दावा किया गया था कि 2009 के बाद से घोषित आपराधिक मामलों वाले सांसदों की संख्या में 44% की वृद्धि हुई है। 2019 के लोकसभा चुनावों में, 159 सांसदों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे।इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अन्य अपराध भी शामिल थे।

यह भी पढे़ं 👇

Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: झारखंड-बिहार में Depression, पूर्वी MP में अति भारी बारिश की चेतावनी

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 20

Breaking News Live Updates 20 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 20 अगस्त 2026 का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगी खुशखबरी

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Punjab CM Mann

Satyendar Jain Arrest: ‘ED Party’ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है – भगवंत मान

बुधवार, 19 अगस्त 2026
राजनीति में क्यों बढ़ रहे अपराधी?

राजनीति का अपराधिकरण होने के पीछे एक नहीं कई कारण हैं। इसमें वोट बैंक की राजनीति, भ्रष्टाचार, निहित हित, बाहुबल के साथ ही पैसा प्रमुख कारण है। इसके अलावा सरकार चलान में असफलता भी एक वजह है। कोई भी दल हो वे वोट बैंक की राजनीति को सबसे अधिक तव्वजो देते हैं। भले ही वे बात विकास और साफ सुथरी राजनीति की करें लेकिन जब बात टिकट देने की आते हैं तो वो खास वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए ही चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारते हैं। ऐसे में वह अपराधियों को भी टिकट देने से गुरेज नहीं करते हैं। राजनीतिक अपराध की यह संस्कृति अक्सर राजनेताओं और उनके निर्वाचन क्षेत्रों के बीच घनिष्ठ संबंधों के कारण बनी रहती है। राजनेता अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए सत्ता और संसाधनों के दुरुपयोग का वातावरण भी तैयार करते हैं। इससे भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। चुनाव लड़ने वाले अधिकांश उम्मीदवारों को पैसा, फंड और डोनेशन की आवश्यकता होती है। ऐसे में उनकी मदद करने वाले फिर चाहे वह बिजनेसमैन हो, मदद के बदले अपना हित भी साधता है। लोग आम तौर पर सामुदायिक हितों के संकीर्ण चश्मे से वोट करते हैं। ऐसे में वे राजनेताओं की आपराधिक पृष्ठभूमि की उपेक्षा करते हैं। काला धन और माफिया फंड राजनीति के अपराधीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। धन के इन अवैध स्रोतों का उपयोग वोट खरीदने और चुनाव जीतने के लिए किया जाता है। इस वजह से राजनीति के अपराधीकरण में वृद्धि होती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केजरीवाल जेल में है लेकिन उनके बड़े नेता क्यों गायब हैं ? : मनजिंदर सिंह सिरसा

Next Post

अपराध की दुनिया में एक ही नाम, खुद को कहता था असली डॉन!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: झारखंड-बिहार में Depression, पूर्वी MP में अति भारी बारिश की चेतावनी

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 20

Breaking News Live Updates 20 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 20 अगस्त 2026 का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगी खुशखबरी

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Punjab CM Mann

Satyendar Jain Arrest: ‘ED Party’ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है – भगवंत मान

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Punjab Transport Department - Harpal Cheema

Punjab Transport Department: DL और RC सेवाओं में 99% समय पर निपटारा, बकाया सिर्फ 0.36%

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Khedan Watan Punjab Diyan

Khedan Watan Punjab Diyan: 5 सितंबर से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ, 10 लाख खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Next Post
mukhtar ansari don

अपराध की दुनिया में एक ही नाम, खुद को कहता था असली डॉन!

NIA Arrest Bomber helper

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में शामिल दो संदिग्धों का फोटो एनआईए ने किया जारी,

RCB vs KKR, LIVE: क्या कोलकाता बनेगी घर से बाहर जीतने वाली पहली टीम?

RCB vs KKR Live Score IPL 2024: कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।