LIVE | ...
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - डॉक्टर बनते-बनते कैसे एक्ट्रेस बन गईं Poonam Dhillon

डॉक्टर बनते-बनते कैसे एक्ट्रेस बन गईं Poonam Dhillon

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, मनोरंजन
A A
0
Poonam Dhillon
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Poonam Dhillon Birthday: बॉलीवुड में पूनम ढिल्लो ने अपनी दिलकश अदाओं से वर्षों तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया लेकिन कम ही लोगों को पता है कि वे डॉक्टर बनना चाहती थीं। पूनम का जन्म 18 अप्रैल 1962 को कानपुर में हुआ। उनके पिता अमरीक सिंह भारतीय वायुसेना में थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ कार्मेल कॉन्वेंट हाईस्कूल से पूरी की। वर्ष 1977 में पूनम को अखिल भारतीय सौन्दर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिला जिसमें वे पहले स्थान पर रहीं।

इस बीच पूनम के सौन्दर्य से प्रभावित होकर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘त्रिशूल’ में उनसे काम करने की पेशकश की लेकिन पहले तो उन्होंने इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया लेकिन बाद में पंजाब विश्वविद्यालय में कार्यरत उनके पारिवारिक मित्र गार्गी ने उन्हें समझाया कि फिल्मों में काम करना कोई बुरी बात नहीं है। इसके बाद पूनम के परिजनों ने उन्हें इस शर्त पर फिल्मों में काम करने की इजाजत दी कि वे स्कूल की छुट्टियों के दौरान ही फिल्मों में अभिनय करेंगी।

‘त्रिशूल’ में पूनम ढिल्लो को संजीव कुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे नामचीन सितारों के साथ काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उन्होंने संजीव कुमार की पुत्री की भूमिका निभाई, जो अभिनेता सचिन से प्रेम करती है। फिल्म में उन पर फिल्माया गीत ‘गपूची गपूची गम गम’ उन दिनों युवाओं के बीच क्रेज बन गया था।

Poonam Dhillon

‘त्रिशूल’ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद कई फिल्मकारों ने पूनम से अपनी फिल्म में काम करने की पेशकश की लेकिन उन्होंने उन सारे प्रस्तावों को ठुकरा दिया, क्योंकि वे अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। इस बीच उन्होंने मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहा लेकिन उनके बड़े भाई ने उन्हें हतोत्साहित कर दिया। इसके बाद पूनम की तमन्ना भारतीय विदेश सेवा में काम करने की हो गई और वे परीक्षा की तैयारी में जुट गईं।

वर्ष 1979 में यश चोपड़ा के ही बैनर तले बनी फिल्म ‘नूरी’ में पूनम को काम करने का अवसर मिला। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने न सिर्फ उन्हें बल्कि अभिनेता फारुख शेख को भी स्थापित कर दिया। फिल्म में लता मंगेशकर की आवाज में ‘आजा रे आजा रे मेरे दिलबर आजा, दिल की प्यास बुझा जा रे…’ गीत आज भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता है।

‘नूरी’ की सफलता के बाद पूनम ने यह निश्चय किया कि वे फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी। इसके बाद उन्हें राजेश खन्ना के साथ ‘रेड रोज’, जितेन्द्र के साथ ‘निशाना’ और राजकपूर के बैनर तले बनी फिल्म ‘बीवी ओ बीवी’ में काम करने का अवसर मिला लेकिन दुर्भाग्य से सभी फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुईं।

इन फिल्मों की असफलता से पूनम को अपना करियर डूबता नजर आया लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपना संघर्ष जारी रखा। इस बीच उन्हें राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘दर्द’ और कुमार गौरव के साथ फिल्म ‘तेरी कसम’ में काम करने का अवसर मिला। इन फिल्मों की सफलता के बाद पूनम ढिल्लो अभिनेत्री के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गईं।

वर्ष 1988 में पूनम ने निर्माता अशोक ठकारिया के साथ शादी कर ली। अशोक ने दिल, बेटा, राजा, मस्ती और मन जैसी कई कामयाब फिल्मों का निर्माण किया है। इसके बाद पूनम ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया। वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म ‘विरोधी’ के बाद उन्होंने लगभग 5 वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘जुदाई’ से उन्होंने अपने करियर की दूसरी पारी शुरू की।

यह भी पढे़ं 👇

AbhijeetDeepke #SavitriBai #Condolences

Deepke का गंभीर आरोप: दादी की मौत पर Delhi Police ने ढाया ‘मानसिक यातना’

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
High Court

Punjab सरकार पर HC की कार्रवाई, DA Arreares न देने पर मिला Criminal Contempt Notice

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Jantar Mantar

Jantar Mantar पर लगी प्रतिबंध की रोक! अब इन 3 नई जगहों से करें Delhi में Protest

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
EPFO

EPFO ने पेंशनर्स को दी बड़ी राहत: अब घर बैठे मुफ्त बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, Doorstep Service शुरू

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

वर्ष 1995 में पूनम ने दर्शकों की पसंद को देखते हुए छोटे पर्दे का भी रुख किया और ‘अंदाज’ और ‘किटी पार्टी’ जैसे धारावाहिकों में काम किया। इन सबके साथ ही बिग बॉस के तीसरे सीजन में उन्होंने हिस्सा लिया।

फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद पूनम सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी लेने लगीं। उन्होंने शराब विमुक्ति, एड्स और परिवार नियोजन जैसे कई सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भाजपा के इस मुस्लिम उम्मीदवार को सुननी पड़ रही ‘हराम’ की गाली,

Next Post

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा- भारत और अमेरिका के बीच..

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

AbhijeetDeepke #SavitriBai #Condolences

Deepke का गंभीर आरोप: दादी की मौत पर Delhi Police ने ढाया ‘मानसिक यातना’

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
High Court

Punjab सरकार पर HC की कार्रवाई, DA Arreares न देने पर मिला Criminal Contempt Notice

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Jantar Mantar

Jantar Mantar पर लगी प्रतिबंध की रोक! अब इन 3 नई जगहों से करें Delhi में Protest

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
EPFO

EPFO ने पेंशनर्स को दी बड़ी राहत: अब घर बैठे मुफ्त बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, Doorstep Service शुरू

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: Jio-bp ने Petrol ₹5, Diesel ₹3 महंगा किया, सरकारी पंपों पर रेट स्थिर

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Nepal Flood

Nepal Flood News: मनासलू में बूढ़ी गंडकी का कहर, 40 घर बहे, 150 से ज्यादा पर्यटक फंसे, बचाव अभियान जारी

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Next Post
cliQ India Hindi

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा- भारत और अमेरिका के बीच..

Punjab Board 10th Result 2024

Punjab Board 10th Result 2024 आज होगा जारी, यहां जानें लाइव अपडेट्स

Poonam Dhillon

UK में चोरी के डेबिट कार्ड से खरीदी लॉटरी और जीत गए 41 करोड़,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।