LIVE | ...
रविवार, 13 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बम की धमकी देने वाले को कितनी सजा मिलती है? कानपुर के बाद दिल्ली के अस्पतालों को मिला डराने वाला ईमेल | bomb threats email row What is punishment for making a bomb threat what law says

बम की धमकी देने वाले को कितनी सजा मिलती है? कानपुर के बाद दिल्ली के अस्पतालों को मिला डराने वाला ईमेल | bomb threats email row What is punishment for making a bomb threat what law says

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 मई 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
बम
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लखनऊ, 16 मई (The News Air) पिछले दिनों दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई तो देखते ही देखते लखनऊ-पटना एयरपोर्ट तक को उड़ाने की धमकी देने की खबर सामने आई. फिर दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों को उड़ाने की धमकी दी गई. लखनऊ और कानपुर के स्कूलों में भी बम होने और उड़ाने की धमकी पहुंची. इनमें से कुछ मामलों में मोबाइल से कॉल की गई तो कुछ में ईमेल भेजकर धमकाया गया. पुलिस की शुरुआती जांच में सभी मामले कोरी धमकी निकले. एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने के मामले में तो पुलिस ने एक नशेड़ी को गिरफ्तार भी किया है.

ये हाल तब है, जब बम से उड़ाने की धमकी हो या फिर इंसान को नुकसान पहुंचाने की, कानून में दोषी के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया गया है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि ऐसे मामलों में कितनी सजा हो सकती है.

दिल्ली से लेकर कानपुर-लखनऊ तक के स्कूलों को धमकी

केवल दिल्ली-एनसीआर की ही बात करें तो लगभग 200 स्कूलों को एक जैसा ई-मेल भेजा गया था. इसमें दावा किया गया था कि स्कूलों में बम लगा दिए गए हैं. इसके बाद अफरातफरी मच गई और बड़े पैमाने पर स्कूलों को खाली कराया गया. पूरे स्कूल परिसर की तलाशी ली गई. अभिभावकों को सूचना मिली तो घबराकर अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गए. हालांकि, तलाशी में कुछ नहीं मिला, तो अधिकारियों ने इसे अफवाह घोषित कर दिया. इसके बाद कानपुर और लखनऊ में भी स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई. वहीं, एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी फोन पर दी गई थी. पुलिस ने जांच के बाद इसे भी अफवाह बताया और झूठा फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया. जिस मोबाइल से धमकी दी गई थी, उसे जब्त कर लिया है.

धमकी देने वाले को 10 साल तक की सजा हो सकती

आमतौर पर आपराधिक धमकी के दोषी को दो साल तक की कैद या जुर्माना या फिर दोनों सजाएं मिलती हैं. वहीं, मौत या गंभीर चोट पहुंचाने, आग से किसी प्रॉपर्टी को नष्ट करने के लिए धमकी दी जाती है तो सात साल तक की सजा या जुर्माना या फिर दोनों से दंडित किया जाता है.

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

कानून के जानकार बताते हैं किसी भी तरह की बम की धमकी को, भले ही वह मजाक के रूप में दी गई हो, कानून गंभीर अपराध की श्रेणी में रखता है. चूंकि ऐसी धमकी से अफरातफरी का माहौल बन सकता है. ऐसे में बम की धमकी देने वाले को 10 साल तक की भी अलग-अलग धाराओं के तहत सजा हो सकती है.

UAPA के तहत भी कार्रवाई संभव

सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अश्विनी कुमार दुबे का कहना है कि बम की धमकी देने पर 10 साल तक सजा तो हो ही सकती है पर अगर ऐसा लगता है कि ऐसी धमकी जानबूझकर दी गई है, कई मायनों में ऐसा लगता है कि आतंकवादी गतिविधियों से प्रेरित होकर या कोई आतंकी साहित्य पढ़कर ऐसा किया गया है तो पुलिस और दूसरी जांच एजेंसियां अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) के तहत भी कार्रवाई कर सकती है.

उनका कहना है कि बम की धमकी देना कोई मामूली घटना नहीं है और इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जा सकता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि किन परिस्थितियों में ऐसा किया गया है. इसका अंतिम फैसला अदालत करती है पर इसमें 10 साल तक की सजा हो सकती है.

दिल्ली पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज की एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने इन मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) यानी जनता के बीच डर फैलाने, धारा 507 यानी गुमनाम संचार माध्यम से आपराधिक धमकी देने और 120 (बी) यानी आपराधिक साजिश रचने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है. इन धाराओं में दोषी पाए जाने पर कठोर सजा का प्रावधान है.

आईपीसी की धारा 505 (2) एक गैर जमानती संज्ञेय अपराध है. इसके तहत तीन से पांच साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. धारा 507 के तहत यानी गुमनाम संचार माध्यम से नाम छिपाकर आपराधिक धमकी देने के मामले में दो साल तक की कैद की सजा हो सकती है. यह सजा किसी और धारा में मिली सजा के अतिरिक्त होती है.

दो साल या उससे अधिक समय के लिए कैद के लिए दंडनीय आपराधिक साजिश में शामिल होने वाले पर धारा 120बी के तहत कार्रवाई की जाती है. उसे उसी तरह से सजा मिलेगी, जैसे कि उसने अपराध करने के लिए उकसाया हो.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, 4 आतंकी ढेर

Next Post

बिकिनी पहन पानी में उतरीं शमा सिकंदर, हॉट अदाओं से ढाया कहर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
शमा सिकंदर

बिकिनी पहन पानी में उतरीं शमा सिकंदर, हॉट अदाओं से ढाया कहर

अंजलि अरोड़ा

घृष्णेश्वर मंदिर में महादेव के दर्शन करने पहुंची अंजलि अरोड़ा,

शमा सिकंदर

दबाने, छुपाने, मनाने में बीते 3 दिन, स्वाति मालीवाल सिर्फ पिटी नहीं बल्कि पिटवाने वाले को भी लगाए 2,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।