फाजिल्का (The News Air) पंजाब के फाजिल्का में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कई घर ढह गए हैं और कई लोगों को बेघर होना पड़ा है। ऐसा ही एक मामला निकटवर्ती गांव पालीवाला में सामने आया है। पालीवाला के प्रभावित लोग स्वर्ण सिंह पुत्र गुरदीप सिंह व बलविंदर सिंह पुत्र गुरदित सिंह ने बताया कि हम गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं।
पक्के घर बनाकर दिए जाएं
मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। गत दिवस भारी बारिश होने से उनके घर गिर गए और उन पर कहर बरस पड़ा। हमारे सभी परिवार खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। हम घर बनाने में असमर्थ हैं, इसलिए हमारी खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए पक्का घर बनाकर दिए जाएं।
उन्होंने डीसी फाजिल्का डॉ. सेनू दुग्गल और हलका विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी से अपील की है कि उनकी हालत को देखते हुए उनके लिए मकान बनाए जाएं।






