LIVE | ...
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - उम्मीद के बीज: पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त में 2 लाख क्विंटल गेहूँ के बीज देगी

उम्मीद के बीज: पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त में 2 लाख क्विंटल गेहूँ के बीज देगी

74 करोड़ रुपये की यह पहल बाढ़ प्रभावित 5 लाख एकड़ रकबे की जरूरतों को पूरा करते हुए किसानों की आजीविका सुरक्षित करेगी: गुरमीत सिंह खुड़ियां

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Gurmeet Khudian
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 सितंबर (The News Air) हाल ही में आए भीषण बाढ़ों से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए पंजाब सरकार आगामी रबी सीजन के लिए दो लाख क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले गेहूँ के बीज मुफ्त में वितरित करेगी।

यह घोषणा पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने आज पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि विभाग के प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग भी मौजूद थे।

खुड़ियां ने कहा कि यह सहायता, जिस पर लगभग 74 करोड़ रुपये खर्च होंगे, का उद्देश्य खरीफ सीजन-2025 के दौरान भारी बारिश और बाढ़ के कारण नुकसान हुए 5 लाख एकड़ कृषि भूमि की बुवाई संबंधी जरूरतों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने पंजाब के कई जिलों में भारी नुकसान पहुँचाया है, जिससे धान, नरमा और मक्की की खरीफ फसलें बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

खुड़ियां ने बताया कि बाढ़ प्रभावित किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले गेहूँ के बीज मुफ्त में वितरित करने के लिए पनसीड को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। मुफ्त बीजों के लिए आवेदन प्रक्रिया और विवरण जल्द ही प्रमुख मीडिया में प्रकाशित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी ए यू) द्वारा सुझाए गए गेहूँ के बीज, जिनमें पी बी डब्ल्यू 826, पी बी डब्ल्यू869, पी बी डब्ल्यू 824, पी बी डब्ल्यू 803, पी बी डब्ल्यू 766, पी बी डब्ल्यू 725, पी बी डब्ल्यू 677, पी बी डब्ल्यू 771, पी बी डब्ल्यू 757, पी बी डब्ल्यू 752, पी बी डब्ल्यू जिंक 2, पी बी डब्ल्यू 1 चपाती, पी बी डब्ल्यू 1 जेड एन, डीबी डब्ल्यू 222, डी बी डब्ल्यू187, एच डी 3226, एच डी 3086, उन्नत पी बी डब्ल्यू 343, उन्नत पी बी डब्ल्यू 550 शामिल हैं, किसानों को वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Gandhi Jayanti Gen Z

Gandhi Jayanti Gen Z: आपके 2 करोड़ फॉलोअर्स, गांधी का जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
SC ST Act Public View

SC ST Act Public View: फेसबुक कमेंट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Bihar Groundwater Arsenic

Bihar Groundwater Arsenic: 31 जिलों में खतरा, वजह उद्योग नहीं, हिमालय

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त बीज वितरण के अलावा, मुख्यमंत्री मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार पूरे राज्य के किसानों के लिए 50% सब्सिडी पर 60,871 क्विंटल गेहूँ के बीज भी उपलब्ध कराएगी, जिसकी कीमत प्रति क्विंटल 2,000 रुपये तय की गई है। इसका उद्देश्य किसानों को गुणवत्ता वाले बीज सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराना और अधिकतम सहायता प्रदान करना है।

खुड़ियां ने मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि किसानों को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा और इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसलों के नुकसान से किसान अगले सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए संकट में महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “गेहूँ के मुफ्त बीज प्रदान करके हम किसानों को केवल एक स्रोत ही नहीं दे रहे; बल्कि उन्हें नई शुरुआत के लिए आशा और समर्थन दे रहे हैं। यह सहायता राज्य सरकार की यह प्रतिबद्धता उजागर करती है कि कोई भी किसान बाढ़ के कारण वित्तीय तंगी के कारण अगली फसल की बुवाई से वंचित न रहे।”

कृषि मंत्री ने कहा कि भीषण बाढ़ ने कृषि अर्थव्यवस्था को भारी झटका दिया है और कई किसानों के पास खरीफ सीजन के लिए बीज खरीदने के संसाधन नहीं हैं। पंजाब सरकार की यह पहल इस चुनौतीपूर्ण समय में किसानों का साथ देने और अतिरिक्त खर्च के बोझ से मुक्त होकर बीज बोने में सक्षम बनाने पर केंद्रित है।

खुड़ियां ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री एस.पी शाही ने भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों की सहायता के लिए 1,000 क्विंटल गेहूँ के बीज (किस्म 327) भेजने का प्रस्ताव रखा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के लिए लोगो जारी किया

Next Post

पहले दिन 1480 परिवारों ने कराया पंजीकरण, हर पंजाबी को मिलेगा 10 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gandhi Jayanti Gen Z

Gandhi Jayanti Gen Z: आपके 2 करोड़ फॉलोअर्स, गांधी का जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
SC ST Act Public View

SC ST Act Public View: फेसबुक कमेंट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Bihar Groundwater Arsenic

Bihar Groundwater Arsenic: 31 जिलों में खतरा, वजह उद्योग नहीं, हिमालय

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Weather Update

Weather Update: कहीं उमस, कहीं ठंडक, बिहार में 48 घंटे भारी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: क्या 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Next Post
aap

पहले दिन 1480 परिवारों ने कराया पंजीकरण, हर पंजाबी को मिलेगा 10 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

Raj Lali Gill

सास और बहू में कोई फ़र्क नहीं, आयोग सबके लिए बराबर – चेयरपर्सन पंजाब राज्य महिला आयोग

Sanjeev Arora

इन्फोसिस लिमिटेड मोहाली में करेगी 300 करोड़ रुपये का निवेश : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।