LIVE | ...
गुरूवार, 13 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - उम्मीद है जनता एक और मौका देगी, बीजेपी के स्थापना दिवस पर PM मोदी का संदेश

उम्मीद है जनता एक और मौका देगी, बीजेपी के स्थापना दिवस पर PM मोदी का संदेश

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 6 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
उम्मीद है जनता एक और मौका देगी, बीजेपी के स्थापना दिवस पर PM मोदी का संदेश - pm narendra modi message on bjp foundation day
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (The News Air): केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का आज 45वां स्थापना दिवस है। 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी का गठन हुआ था। बीजेपी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने बीजेपी के 44 सालों का जिक्र भी किया। पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते लिखा, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज बीजेपी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।

‘बीजेपी की विजन सुशासन की ओर’

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि बीजेपी अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है। भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है।’

‘हर देशवासी का जीवन बना आसान’

पीएम ने कहा, ‘केंद्र हो या राज्य, हमारी पार्टी ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है। हमारी योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को एक नई ताकत दी है। जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे थे, उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखी। भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई। हमने हमेशा समग्र विकास के लिए काम किया है, जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना है।’

यह भी पढे़ं 👇

Daily Horoscope 13 August 2026

आज का राशिफल 13 अगस्त 2026: सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Helium Crisis

Helium Crisis: China Export Ban से India पर खतरा, 100% Import Dependent

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Vitiligo Autoimmune Disease

Vitiligo Autoimmune Disease से जुड़े मिथक टूटे: खाने से नहीं होता सफेद दाग

बुधवार, 12 अगस्त 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने जगतार Hawara की Parole के लिए की Governor से मुलाकात

बुधवार, 12 अगस्त 2026
‘भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद से मुक्त कर रही पार्टी’

मोदी ने कहा, ‘हमारी पार्टी देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। दशकों तक शासन करने वाली पार्टियों ने इसी राजनीतिक संस्कृति को देश की पहचान बना दी थी। नए भारत में स्वच्छ और पारदर्शी शासन होने से विकास का लाभ आज बिना किसी भेदभाव के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों तक पहुंच रहा है।’

‘NDA का हिस्सा होने पर गर्व’

पीएम मोदी ने NDA का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमें NDA का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है, क्योंकि यह गठबंधन देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने में विश्वास रखता है। NDA एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के खूबसूरत रंगों से सजा है। हमारी यह साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है और मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाले समय में हमारा यह गठबंधन और भी मजबूत होगा।’

‘जनता नई लोकसभा चुनने के लिए तैयार’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘देश की जनता-जनार्दन एक नई लोकसभा चुनने को पूरी तरह से तैयार है। मैं आश्वस्त हूं कि देशभर के मेरे परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं, ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है, उसे नई मजबूती दी जा सके। मैं एक बार फिर भाजपा और एनडीए के अपने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, जो सरकार और जनता के बीच विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली के कई इलाकों में CBI की रेड, चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में छापेमारी

Next Post

RBI केंद्रीय बैंक का बड़ा एक्शन, सोने का अपना भंडार तैयार करने में जूटा भारत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Daily Horoscope 13 August 2026

आज का राशिफल 13 अगस्त 2026: सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Helium Crisis

Helium Crisis: China Export Ban से India पर खतरा, 100% Import Dependent

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Vitiligo Autoimmune Disease

Vitiligo Autoimmune Disease से जुड़े मिथक टूटे: खाने से नहीं होता सफेद दाग

बुधवार, 12 अगस्त 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने जगतार Hawara की Parole के लिए की Governor से मुलाकात

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Punjab Vigilance

Punjab Vigilance Bureau ने जुलाई में 14 को रंगे हाथों पकड़ा, बड़ी कार्रवाई

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Delimitation Bill

बड़ा फैसला: Delimitation Bill और Women Reservation रद्द, Cabinet Meeting भी टली

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Next Post
RBI

RBI केंद्रीय बैंक का बड़ा एक्शन, सोने का अपना भंडार तैयार करने में जूटा भारत

Bihar: Attack On Police Team In Begusarai; Policemen Had Gone To Arrest The Liquor Mafia; Constable Injured - Amar Ujala Hindi News Live

बेगूसराय में पुलिस टीम पर हमला; शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने गए थे पुलिसकर्मी, पथराव करने लगे बदमाश

नहीं थम रहा विदेश में भारतीयों की मौत का सिलसिला, अब न्यूयॉर्क में छात्र ने तोड़ा दम

नहीं थम रहा विदेश में भारतीयों की मौत का सिलसिला, अब न्यूयॉर्क में छात्र ने तोड़ा दम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।